News
News
टीवीabp shortsABP शॉर्ट्सवीडियो पॉडकास्ट
X

दिल्ली में नौकरानी ने मेजर पर लगाया रेप और पति की हत्या का आरोप, FIR दर्ज

आरोप है कि 12 जुलाई को मेजर ने पीड़िता के पति को किसी काम के बहाने से बाहर भेज दिया और उसके साथ रेप की वारदात को अंजाम दिया.

Share:

नई दिल्लीः राजधानी दिल्ली के दिल्ली कैंट इलाके में एक आर्मी के मेजर पर एक महिला ने रेप का गम्भीर आरोप लगाया है. जानकारी के मुताबिक पीड़िता और उसका पति मेजर के यहां डोमेस्टिक हेल्प की तरह काम करते थे और सर्वेंट क्वार्टर में रहते थे. आरोप है कि 12 जुलाई को मेजर ने पीड़िता के पति को किसी काम के बहाने से बाहर भेज दिया और उसके साथ रेप की वारदात को अंजाम दिया. इस दौरान जब उसका पति वापस पहुचा तो उसने मेजर की इस हरकत को देख लिया.

पीड़िता को उसके पति ने वापस अपने घर भेज दिया लेकिन वो खुद मेजर के यहां ही रह रहा था. मेड का आरोप है कि इस घटना के कुछ दिन बाद पीड़िता के पति की मौत हो गई जिसे आत्महत्या बताया जा रहा है लेकिन ये आत्महत्या नहीं है. पुलिस ने महिला की शिकायत पर मेजर के खिलाफ धारा 376 समेत कई धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है तो वही महिला के पति के मौत के मामले में कोर्ट के आदेश पर धारा 156 (3) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

आरोप है कि पीड़ित महिला नौकरानी के साथ मेजर ने कई बार रेप किया. आरोपी द्वारा पहली बार रेप किये जाने वाले दिन पति ने खुदकुशी की. पीड़ित महिला मेजर पर अपने पति के हत्या का आरोप लगा रही है. पुलिस द्वारा पोस्टमाटर्म के बाद साफ हुआ था कि पति ने खुदकुशी की थी. लेकिन जिस तरह महिला ने अपना ब्यान दर्ज कराया है उससे लगता है कि ये हत्या का मामला है.

पीड़ित महिला ने जुलाई में दिल्ली कैंट थाने में मेजर के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी. पर अब कोर्ट के आदेश के बाद 25 सितंबर 2018 को मेजर के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है. पुलिस ने धारा 376/354/506/323/34 के तहत मेजर गौरव के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया है. डिफेंस का मामला होने के कारण पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर महिला द्वारा दिये बयान पर जांच शुरू कर दी है. पीड़ित महिला का कोर्ट में जज के सामने 164 का बयान दर्ज हो चुका है.

Published at : 30 Sep 2018 06:06 PM (IST) Tags: Major rape New Delhi
हिंदी समाचार, ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें abp News पर। सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट एबीपी न्यूज़ पर पढ़ें बॉलीवुड, खेल जगत, कोरोना Vaccine से जुड़ी ख़बरें। For more related stories, follow: News in Hindi

यह भी पढ़ें

ध्वस्त शिक्षा तंत्र के खिलाफ हो रहा छात्रों का आंदोलन, Gen-Z से बोले राहुल गांधी

ध्वस्त शिक्षा तंत्र के खिलाफ हो रहा छात्रों का आंदोलन, Gen-Z से बोले राहुल गांधी

PM मोदी, राहुल गांधी, अभिजीत दीपके..., Gen-Z के लोकप्रिय नेता कौन, सर्वे ने चौंकाया

PM मोदी, राहुल गांधी, अभिजीत दीपके..., Gen-Z के लोकप्रिय नेता कौन, सर्वे ने चौंकाया

PM मोदी ने शेयर किया नया रील, 'हैंडलूम से कुछ न कुछ खरीदें, वीडियो बनाएं'

PM मोदी ने शेयर किया नया रील, 'हैंडलूम से कुछ न कुछ खरीदें, वीडियो बनाएं'

अग्नि-4 बैलिस्टिक मिसाइल का सफल परीक्षण, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने दी बधाई

अग्नि-4 बैलिस्टिक मिसाइल का सफल परीक्षण, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने दी बधाई

रांची में आंदोलनकारी छात्रों को राहुल का फोन, बोले- झारखंड सरकार से करूंगा बात

रांची में आंदोलनकारी छात्रों को राहुल का फोन, बोले- झारखंड सरकार से करूंगा बात

टॉप स्टोरीज

कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग

कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग

Watch: टीम इंडिया के नए फील्डिंग कोच ने संभाला कार्यभार, तगड़े कॉम्पिटिशन से की शुरुआत

Watch: टीम इंडिया के नए फील्डिंग कोच ने संभाला कार्यभार, तगड़े कॉम्पिटिशन से की शुरुआत

Friday South OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन

Friday South OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन

AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई

AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई