एक्सप्लोरर

कोरोना से 331 अर्द्धसैनिक सुरक्षाकर्मियों की मौत, 40 प्रतिशत से ज्यादा जवानों ने दूसरी लहर में गंवाई जान

कोरोना के कारण केंद्रीय अर्द्धसैनिक बलों के 331 जवानों को अपनी जान गंवानी पड़ी. इनमें से 40 प्रतिशत मौतें कोरोना की दूसरी लहर के दौरान हुई है. 

कोरोना का कहर अब भी देश में पूरी तरह थमा नहीं है. देश के कुछ राज्यों में तो मामले बढ़ते ही जा रहे हैं. कोई भी इसकी चपेट से बच नहीं पा रहा है. गृह मंत्रालय के आंकड़ों से पता चला है कि केंद्रीय अर्धसैनिक बल में 331 जवानों की मौत कोरोना से हो गई है. इनमें से 40 प्रतिशत से ज्यादा मौतें दूसरी लहर में हुई है. Union Home Ministry के मुताबिक अब तक केंद्रीय अर्द्धसैनिक बलों Central Armed Police Forces (CAPF) में 84 हजार जवान कोरोना से संक्रमित हुए हैं. इनमें से 331 की मौत हो गई है. इनमें से 35 प्रतिशत से ज्यादा संक्रमण और 40 प्रतिशत से ज्यादा मौतें मार्च के तीसरे सप्ताह से लेकर दूसरी लहर के चरम पर पहुंचने के बीच हुई हैं. गौरतलब है कि मार्च 2021 में कोरोना की दूसरी लहर ने देश में तबाही मचा दी थी. रोजाना चार लाख से ज्यादा संक्रमण के मामले आ रहे थे और रोजाना हो रही मौतों की संख्या 4 हजार के आसपास थी. 

सीआरपीएफ सबसे ज्यादा प्रभावित
अर्द्धसैनिक बलों में सबसे ज्यादा मौतें केंद्रीय रिजर्व पुलिस Central Reserve Police Force (CRPF) के जवानों की हुई है. कुल 84, 045 अर्द्धसैनिक बलों के जवान कोरोना से अब तक संक्रमित हुए, इनमें से 24840 जवान सिर्फ सीआरपीएफ से थे. कोविड 19 के कारण सीआरपीएफ को अपना 125 जवान खोना पड़ा. इसके बाद सीमा सुरक्षा बल The Border Security Force (BSF) में 22,978 जवान कोरोना संक्रमित हुए. इनमें से 90 जवानों की जान चली गई. सीआईएसएफ के Central Industrial Security Force (CISF) के 19,676 जवान कोरोना से संक्रमित हुए, इनमें से 76 की मौत हो गईं.  यह डाटा पिछले साल कोरोना महामारी आने के बाद से इस महीने की 6 जुलाई तक के बीच का है. 

99 प्रतिशत जवानों को मिल चुकी है वैक्सीन 
मार्च 2020 में जब से कोरोना महामारी को प्रकोप बढ़ा है तब से 23 मार्च 2021 तक केंद्रीय अर्धसैनिक बलों के 53,343  जवान कोरोना से संक्रमित हुए और इनमें से 203 की मौत हो गई थी. लेकिन मार्च के बाद कोरोना की दूसरी लहर आई और कई जवानों को इसकी चपेट में ले लिया. दूसरी लहर के दौरान कोरोना से संक्रमित होने वालों में  15,610 सीआरपीएफ के जवान,  15,610 बीएसएफ के जवान,  15,610 सीआईएसएफ के जवान, 5,747 सशस्त्र सीमा बल के जवान, 4,736 आईटीबीपी के जवान, 660 एनडीआरएफ के जवान और 349 एनएसजी के जवान संक्रमित हुए हैं. फरवरी 2021 से इन जवानों के वैक्सीन की खुराकें दी जाने लगी. अब तक 99 प्रतिशत जवानों को वैक्सीन की पहली खुराक मिल चुकी है जबकि 90 प्रतिशत जवानों को दूसरी खुराकें भी मिल चुकी है. जब से कोरोना की दूसरी लहर शुरू हुई तब तक ज्यादातर जवानों को वैक्सीन की कम से कम एक खुराकें मिल चुकी है. 

ये भी पढ़ें

गुजरात: जगन्नाथ रथ यात्रा से पहले गृह मंत्री अमित शाह ने की पूजा, मंगल आरती में लिया हिस्सा

Janta Darbar: पटना में आज से लगेगा जनता दरबार, लोगों की समस्याओं को सुनेंगे CM नीतीश कुमार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Parliament Monsoon Session LIVE: केजरीवाल ने PM आवास की ओर शुरू किया मार्च, पुलिस ने रोका तो धरने पर बैठे
LIVE: केजरीवाल ने PM आवास की ओर शुरू किया मार्च, पुलिस ने रोका तो धरने पर बैठे
एअर इंडिया की फुकेट-दिल्ली फ्लाइट में हुआ टर्बुलेंस, तेज झटकों से घायल हुए यात्री
एअर इंडिया की फुकेट-दिल्ली फ्लाइट में हुआ टर्बुलेंस, तेज झटकों से घायल हुए यात्री
Meta की ग्लोबल टीम को मोदी सरकार ने किया तलब, कहा- 'ये तय करें कि...'
Meta ग्लोबल टीम को सरकार ने किया तलब, PM के पोस्ट का उठेगा मुद्दा?
विधायकों के इस्तीफे के बाद गुस्से में डीके शिवकुमार, बोले- 'मिनटों में ही...'
विधायकों के इस्तीफे के बाद गुस्से में डीके शिवकुमार, बोले- 'मिनटों में ही...'

वीडियोज

Jharkhand Students Protest: झारखंड में JPSC-JSSC पर बड़ा बवाल! अभिजीत दीपके की एंट्री ABPLIVE
Sansani: स्कूल में Murder से सनसनी! Lady Teacher का कातिल कौन?
Baba Bageshwar Dham | Dhirendra Krishna Shastri: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट?
Sansani: जंतर-मंतर की 'गालीबाज गर्ल' से सुपारी कांड तक! | Crime News
Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप ने तोड़ा शहबाज-मुनीर का दिल, ईरान वार्ता में सऊदी-UAE-कतर का नाम, PAK को भूले
ट्रंप ने तोड़ा शहबाज-मुनीर का दिल, ईरान वार्ता में सऊदी-UAE-कतर का नाम, PAK को भूले
BJP इस अहम चीज का सही आकलन नहीं कर पाई, बांकीपुर में हार पर बोलीं प्रियंका चतुर्वेदी
BJP इस अहम चीज का सही आकलन नहीं कर पाई, बांकीपुर में हार पर बोलीं प्रियंका चतुर्वेदी
Meta की ग्लोबल टीम को मोदी सरकार ने किया तलब, कहा- 'ये तय करें कि...'
Meta ग्लोबल टीम को सरकार ने किया तलब, PM के पोस्ट का उठेगा मुद्दा?
उतरा हेलमेट, निकला ‘थाला’, 45 की उम्र में सुपरबाइक दौड़ाते दिखे धोनी 
उतरा हेलमेट, निकला ‘थाला’, 45 की उम्र में सुपरबाइक दौड़ाते दिखे धोनी 
Spider Man BO: मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ की रही धूम, शानदार हुई कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ ने शानदार की कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
Xप्लेन: दतिया में हार की वजह नरोत्तम मिश्रा हुए तो क्या बीजेपी देगी राजेंद्र भारती जैसी सजा?
दतिया में हार की वजह नरोत्तम मिश्रा हुए तो क्या बीजेपी देगी राजेंद्र भारती जैसी सजा?
'अभिजीत दीपके को तुरंत गिरफ्तार किया जाए', किसने दी दिल्ली पुलिस को लिखित शिकायत?
'अभिजीत दीपके को तुरंत गिरफ्तार किया जाए', किसने दी दिल्ली पुलिस को लिखित शिकायत?
पटना: CM आवास घेरने निकले NSUI कार्यकर्ता, बैरिकेड तोड़ आगे बढ़े
पटना: CM आवास घेरने निकले NSUI कार्यकर्ता, बैरिकेड तोड़ आगे बढ़े
Embed widget