News
News
टीवीabp shortsABP शॉर्ट्सवीडियो पॉडकास्ट
X

#ABPengage:  पीएम मोदी की हत्या की साजिश के खुलासे पर दर्शकों के सवालों के जवाब

केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली ने इशारों-इशारों में विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि एनडीए विरोधी अभियान में माओवादी ताकतों का इस्तेमाल न सिर्फ सरकार के खिलाफ है, बल्कि ये संविधान के भी विरुद्ध है.

Share:

दर्शकों और पाठकों से जुड़ने के लिए एबीपी न्यूज ने एक नई पहल की है. दिन की ताजा खबर पर दर्शक के मन में कोई सवाल है तो वो अब सीधे हमसे पूछ सकते हैं. एबीपी न्यूज की टीम दर्शकों के हर सवाल का जवाब देने की पूरी कोशिश करेगी.

सवाल– पीएम मोदी की हत्या की साजिश किसने रची है? (रीता सिंह, रायबरेली; संदीप अरोड़ा, चंडीगढ़; सच्चिदा, गया; अयूब खिलजी, जोधपुर)

जवाब- पीएम मोदी की हत्या की साजिश रचने का आरोप नक्सलियों पर लगा है. इस साजिश का खुलासा महाराष्ट्र के भीमा कोरेगांव हिंसा केस के सिलसिले में गिरफ्तार नक्सलियों से मिले दस्तावेजों से हुआ है. भीमा-कोरेगांव में 31 दिसंबर 2017 को एलगार परिषद का आयोजन हुआ था, जिसके अगले दिन यानी 1 जनवरी 2018 को हिंसा भड़क उठी थी. इस हिंसा के आरोप में पुलिस ने 5 लोगों को गिरफ्तार किया है. इन्हीं गिरफ्तार आरोपियों में एक के पास वो चिट्ठी मिली है, जिसमें मोदी की हत्या की साजिश का जिक्र है. सरकारी वकील ने अदालत को बताया है कि आरोपी के घर से पुणे पुलिस को मिली चिट्ठी में राजीव गांधी की हत्या जैसी साजिश रचकर प्रधानमंत्री मोदी को निशाना बनाने की बात कही गई है. ये चिट्ठी 18 अप्रैल 2017 को किसी कॉमरेड प्रकाश को लिखी गई है. चिट्ठी लिखने वाले के नाम की जगह सिर्फ आर लिखा है.

सवाल- क्या इस साजिश के पीछे किसी राजनीतिक पार्टी का हाथ है? (अभिषेक सोनी, आजमगढ़ ; नरेंद्र पड़गड़, हनुमानगढ़ ; चंदन राय, गाजीपुर)

जवाब– अब तक सामने आई खबरों के मुताबिक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की हत्या की कथित साजिश के पीछे नक्सलियों का हाथ है. इसमें अब तक किसी राजनीतिक पार्टी का नाम आरोपी के तौर पर सामने नहीं आया है. लेकिन इस खबर पर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच घमासान शुरू हो गया है. केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली ने इशारों-इशारों में विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि एनडीए विरोधी अभियान में माओवादी ताकतों का इस्तेमाल न सिर्फ सरकार के खिलाफ है, बल्कि ये संविधान के भी विरुद्ध है. जेटली ने अपने फेसबुक पोस्ट में लिखा, "दुर्भाग्यपूर्ण है कि कुछ राजनीतिक दल एनडीए विरोधी अभियान में माओवादियों को अपने औजार के रूप में देखते हैं. आतंकवाद और उग्रवाद का इतिहास हमें यह सीख देता है कि बाघ की सवारी कभी मत करो, वरना उसके पहले शिकार आप ही बनोगे."

जबकि कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा है कि  ‘‘आतंकवाद, नक्सलवाद और चरपमपंथ अस्वीकार्य है. ये बात कांग्रेस से बेहतर कोई नहीं जानता, जिसने महात्मा गांधी, इंदिरा जी, राजीव जी, बेअंत सिंह, विद्याचरण शुक्ला जी और नंद कुमार पटेल समेत अपने कई नेताओं को खोया है.’’  सुरजेवाला ने ये भी लिखा है कि‘बीजेपी का दोहरा रवैया और दोमुंहापन फिर से बेनकाब हुआ है. केंद्रीय मंत्री अठावले कहते हैं कि दलित कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी ‘अन्याय’ है और एलगार परिषद का हिंसा से कोई संबंध नहीं है. लेकिन ‘महाराष्ट्र सरकार गिरफ्तार लोगों को ‘माओवादी सदस्य’ बता रही है. प्रश्न यह है कि झूठ कौन बोल रहा है?’

सवाल- भारत के किन बड़े नेताओं की अब तक हत्या की गई है? (घनश्याम राजौरा, नीमच)

 जवाब– भारत की आजादी के कुछ ही महीने बाद 30 जनवरी 1948 को दिल्ली में एक प्रार्थना सभा के दौरान हत्यारे नाथूराम गोडसे ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की गोली मारकर हत्या कर दी थी. उसके बाद से अब तक देश ने कई बड़े नेताओं को हत्याओं की वजह से खोया है. 31 अक्टूबर 1984 को दिल्ली में तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की हत्या खालिस्तानी आतंकियों ने कर दी थी. करीब सात साल बाद 21 मई 1991 को तमिलनाडु के श्रीपेरुंबुदूर में इंदिरा गांधी के बेटे और देश के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की श्रीलंका के आतंकी संगठन लिट्टे के आतंकियों ने हत्या कर दी थी.

पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता बेअंत सिंह की हत्या भी खालिस्तानी आतंकियों ने 31 अगस्त 1995 को चंडीगढ़ में कर दी थी. 2 जनवरी 1975 को बिहार के समस्तीपुर में देश के तत्कालीन रेल मंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता ललित नारायण मिश्रा की हत्या एक बम धमाके में हुई थी.

 नक्सलियों ने छत्तीसगढ़ की दरभा घाटी में 25 मई 2013 को देश में एक भयानक राजनीतिक हत्याकांड को अंजाम दिया था. नक्सलियों के इस भयानक हमले में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता विद्याचरण शुक्ल, छत्तीसगढ़ कांग्रेस के अध्यक्ष नंदकुमार पटेल और राज्य के पूर्व मंत्री महेंद्र कर्मा समेत कम से कम 27 लोगों की मौत हो गयी थी.

4 मार्च 2007 को नक्सलियों ने झारखंड मुक्ति मोर्चा के सांसद सुनील कुमार महतो की उस वक्त हत्या कर दी थी, जब वो पूर्वी सिंहभूम जिले के बाकुरिया में एक फुटबॉल मैच देख रहे थे.

Published at : 10 Jun 2018 03:25 PM (IST) Tags: Gazipur Finance Minister Arun Jaitley chandigarh UPA NDA Madhya Pradesh BJP Congress
हिंदी समाचार, ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें abp News पर। सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट एबीपी न्यूज़ पर पढ़ें बॉलीवुड, खेल जगत, कोरोना Vaccine से जुड़ी ख़बरें। For more related stories, follow: News in Hindi

यह भी पढ़ें

ऑपरेशन सिंदूर में शहीद हुए थे 6 भारतीय जवान, पहली बार सामने आए नाम, नेशनल वॉर मेमोरियल में मिली जगह

ऑपरेशन सिंदूर में शहीद हुए थे 6 भारतीय जवान, पहली बार सामने आए नाम, नेशनल वॉर मेमोरियल में मिली जगह

70 हजार जवान, संवेदनशील इलाकों में पिकेट...अमरनाथ यात्रा के लिए सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

70 हजार जवान, संवेदनशील इलाकों में पिकेट...अमरनाथ यात्रा के लिए सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

कर्नाटक सरकार का बड़ा फैसला, निजी फोटो-वीडियो लीक करने पर FIR दर्ज करना अब अनिवार्य

कर्नाटक सरकार का बड़ा फैसला, निजी फोटो-वीडियो लीक करने पर FIR दर्ज करना अब अनिवार्य

94 साल की महालक्ष्मम्मा ने भारतीय पहचान वापस पाने US नागरिकता छोड़ी, बोलीं - 'अंतिम सांस फिर से भारतीय बनकर लेना है...'

94 साल की महालक्ष्मम्मा ने भारतीय पहचान वापस पाने US नागरिकता छोड़ी, बोलीं - 'अंतिम सांस फिर से भारतीय बनकर लेना है...'

'डिटेक्ट, डिसरप्ट, डिस्ट्रॉय', अमित शाह का ड्रग्स के खिलाफ फॉर्मूला, कहा- नशा जीतेगा या...

'डिटेक्ट, डिसरप्ट, डिस्ट्रॉय', अमित शाह का ड्रग्स के खिलाफ फॉर्मूला, कहा- नशा जीतेगा या...

टॉप स्टोरीज

राम मंदिर चढ़ावा चोरी: ट्रस्ट महासचिव चंपत राय और अनिल मिश्रा ने दिया इस्तीफा, आरोपों के बाद से था दबाव

राम मंदिर चढ़ावा चोरी: ट्रस्ट महासचिव चंपत राय और अनिल मिश्रा ने दिया इस्तीफा, आरोपों के बाद से था दबाव

'ट्रस्ट करें भंग, PM मोदी भी...' राम मंदिर चंदा चोरी मामले में सरकार पर भड़की कांग्रेस, कर डाली ये बड़ी डिमांड

'ट्रस्ट करें भंग, PM मोदी भी...' राम मंदिर चंदा चोरी मामले में सरकार पर भड़की कांग्रेस, कर डाली ये बड़ी डिमांड

IND Vs IRE: वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू मैच से पहले आयरलैंड के खिलाड़ी ने दे दिया बड़ा बयान, कहा- 'वो 15 साल का है और...'

IND Vs IRE: वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू मैच से पहले आयरलैंड के खिलाड़ी ने दे दिया बड़ा बयान, कहा- 'वो 15 साल का है और...'

Carry On Jatta 4 Box Office Collection Day 1 Live: गिप्पी ग्रेवाल-सरगुन की ‘कैरी ऑन जट्टा 4’ करेगी दमदार ओपनिंग! दोपहर 1 बजे तक कर डाला इतना कलेक्शन

Carry On Jatta 4 Box Office Collection Day 1 Live: गिप्पी ग्रेवाल-सरगुन की ‘कैरी ऑन जट्टा 4’ करेगी दमदार ओपनिंग! दोपहर 1 बजे तक कर डाला इतना कलेक्शन