By: एजेंसी | Updated at : 04 Jun 2018 08:31 AM (IST)
File-Photo
बालेश्वर: भारत ने देश में ही बनाई गई और परमाणु हथियार ले जाने में सक्षम लंबी दूरी की बैलिस्टिक मिसाइल 'अग्नि -5' का ओडिशा तट पर सफल परीक्षण किया है. इस मिसाइल की मारक क्षमता 5,000 किलोमीटर तक है.
रक्षा सूत्रों ने बताया कि सतह से सतह तक मार करने में सक्षम इस मिसाइल को रविवार सुबह नौ बजकर 45 मिनट पर डॉ . अब्दुल कलाम द्वीप पर एकीकृत परीक्षण रेंज (आईटीआर) के लांच पैड -4 से मोबाइल लांचर की मदद से प्रक्षेपित किया गया.
प्रेस रिलीज में कहा गया कि परीक्षण सफल रहा और प्रक्षेपण के दौरान सभी रडारों , ट्रैकिंग उपकरणों और निगरानी स्टेशनों से मिसाइल के हवा में प्रदर्शन पर नजर रखी गयी और उसकी निगरानी की गई. मिशन के सभी मकसदों को हासिल कर लिया गया.
रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण ने 'ए 5' मिशन की कामयाबी के लिए डीआरडीओ के सभी वैज्ञानिकों , कर्मियों , सशस्त्र बलों और उद्योगों को बधाई दी है. अग्नि -5 का यह छठा परीक्षण था और परीक्षण के दौरान इसने पूरी दूरी तय की.
रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) के एक अधिकारी ने बताया कि 'अग्नि -5' नौवहन एवं मार्गदशन , वार हेड एवं इंजन के संदर्भ में नई तकनीक से लैस अत्याधुनिक मिसाइल है.
'अग्नि -5' का पहला परीक्षण 19 अप्रैल 2012 को , दूसरा 15 सितंबर 2013, तीसरा 31 जनवरी 2015 और चौथा परीक्षण 26 दिसंबर 2016 को किया गया था. पांचवा परीक्षण 18 जनवरी 2018 को हुआ था. पहले के सभी पांचों परीक्षण भी सफल रहे थे.
LIVE: इमरान मसूद को जामिया से पुलिस ने हिरासत में लिया, छात्रों के प्रदर्शन में पहुंचे थे
तमिलनाडु: TVK गठबंधन-डीएमके का ECI मीटिंग से वॉकआउट, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफ पर अड़े
CEC पर सौरव दास का चौंकाने वाला बयान, 'कॉकरोच ही करके दिखाएंगे, ज्ञानेश कुमार के दिन अब...'
नेहा बोरा को दिल्ली हाई कोर्ट से लगा बड़ा झटका, खारिज की याचिका
नक्सल-मुक्त होने पर राष्ट्रपति ने दी छत्तीसगढ़ को बधाई, कहा- 'विकास की नई राह...'
'गश्त के तौर तरीके...', चीन को लेकर विदेश मंत्रालय का बड़ा बयान, जानें LAC पर क्या कहा?
अंजलि अरोड़ा के खिलाफ कार्रवाई, ऑर्गेनाइजर ने मांगे 1.20 करोड़ रुपये, इवेंट में हुआ था विवाद
मुंबई इंडियंस के एक पोस्ट से मची खलबली, क्या हार्दिक पांड्या से छिनेगी कप्तानी?
दिल्ली में प्रदर्शन: गृह मंत्रालय का एक और बड़ा फैसला, CJP प्रोटेस्ट के बीच उठाया कदम