News
News
टीवीabp shortsABP शॉर्ट्सवीडियो पॉडकास्ट
X

शिमला में हाहाकार: पानी न मिलने पर शख्स ने दी आत्महत्या की धमकी, वापस जाने लगे पर्यटक

हालात ये है कि पानी की किल्लत के बाद बोतल बंद पानी की मांग तेजी से बढ़ गई है. पानी की इस किल्लत से शहर का हर तबका परेशान है लोग किसी तरह से ड्रमों और गैलन में भरकर पीने के पानी का इंतजाम कर रहे हैं.

Share:

शिमला: देश में पर्यटन के लिए मशहूर हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला इन दिनों पानी की भारी किल्लत का सामना कर रहा है. पानी न मिलने से शिमला के लोग परेशान हैं. गैलन और ड्रम में पानी इकट्ठा करके किसी तरह लोग काम चला रहे हैं. पानी की किल्लत दिन पर दिन बढ़ती हुई देखकर लोग अब सड़कों पर आ गए हैं. यहां एक शख्स ने पानी ना मिलने पर आत्महत्या की धमकी दी है.

बीजेपी सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतरे लोग

आत्महत्या की धमकी देने वाले शख्स का नाम प्रकाश चंद्र गुप्ता बताया जा रहा है, जो शिमला के संजोली इलाके का रहना वाला है. पानी की किल्लत की वजह से लोग अब बीजेपी सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं. बता दें कि शिमला में हर वक्त सैलानियों का जमावड़ा लगा रहता है. देश-विदेश से सैलानी यहां सालभर आते रहते हैं.

वापस जाने लगे पर्यटक

लेकिन अब शिमला के सबसे भीड़भाड़ वाले इलाके मॉल रोड पर भी सन्नाटा पसर गया है. पानी की किल्लत की वजह से यहां भीड़ हमेशा की तुलना में बहुत कम है. लोग शिमला आने से कतराने लगे हैं और जो लोग यहां घूमने आए हैं वो भी शिमला से वापस जाने लगे हैं.

मुख्यमंत्री जयराम ने की समीक्षा

वहीं प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने यहां जलापूर्ति की स्थिति की समीक्षा की और अधिकारियों से इस संबंध मे विस्तृत विवरण मांगा है. मुख्यमंत्री ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए स्थिति का जायजा लिया है. इस पर अधिकारियों ने उन्हें बताया कि शिमला नगर निगम को 22.63 एमएलडी जल मिला है.

महंगा हुआ बोतल बंद पानी

हालात ये है कि पानी की किल्लत के बाद बोतल बंद पानी की मांग तेजी से बढ़ गई है. पानी की इस किल्लत से शहर का हर तबका परेशान है लोग किसी तरह से ड्रमों और गैलन में भरकर पीने के पानी का इंतजाम कर रहे हैं. लोग पानी लेने के लिए दो-दो, तीन-तीन किलोमीटर दूर तक चले जा रहे हैं.

Published at : 01 Jun 2018 06:41 AM (IST) Tags: shimla Himachal pradesh
हिंदी समाचार, ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें abp News पर। सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट एबीपी न्यूज़ पर पढ़ें बॉलीवुड, खेल जगत, कोरोना Vaccine से जुड़ी ख़बरें। For more related stories, follow: News in Hindi

यह भी पढ़ें

कॉकरोच जनता पार्टी के अभिजीत दिपके का इंस्टाग्राम हैक, कहा- बैकअप एकाउंट भी उड़ा दिया

कॉकरोच जनता पार्टी के अभिजीत दिपके का इंस्टाग्राम हैक, कहा- बैकअप एकाउंट भी उड़ा दिया

कोटा जिले के रामगंजमंडी को मिली बड़ी सौगात, 200 बेड के जिला अस्पताल का शिलान्यास

कोटा जिले के रामगंजमंडी को मिली बड़ी सौगात, 200 बेड के जिला अस्पताल का शिलान्यास

PM मोदी को झालमुड़ी खिलाने वाले विक्रम को मिली सिक्योरिटी, सुरक्षा में CRPF जवान तैनात, पाकिस्तान-बांग्लादेश से मिल रही धमकी

PM मोदी को झालमुड़ी खिलाने वाले विक्रम को मिली सिक्योरिटी, सुरक्षा में CRPF जवान तैनात, पाकिस्तान-बांग्लादेश से मिल रही धमकी

पाकिस्तान से बातचीत वाले होसबोले के बयान पर RSS से जुड़े संगठन ने कहा, 'अगर हम उन्हें...'

पाकिस्तान से बातचीत वाले होसबोले के बयान पर RSS से जुड़े संगठन ने कहा, 'अगर हम उन्हें...'

ट्विशा सुसाइड केस: पुलिस हिरासत में फरार पति, कोर्ट की फटकार, CBI के हवाले किया सरकार... 10 दिनों में कब क्या हुआ

ट्विशा सुसाइड केस: पुलिस हिरासत में फरार पति, कोर्ट की फटकार, CBI के हवाले किया सरकार... 10 दिनों में कब क्या हुआ

टॉप स्टोरीज

IPL में बिहार की टीम भी आएगी? मुख्यमंत्री ने बीच सीजन दिया ऐसा बयान, मच गई हलचल

IPL में बिहार की टीम भी आएगी? मुख्यमंत्री ने बीच सीजन दिया ऐसा बयान, मच गई हलचल

Box Office: 11 साल पहले आई कंगना रनौत की इस फिल्म ने कमाया था 541% प्रॉफिट, शाहरुख खान को दी थी मात

Box Office: 11 साल पहले आई कंगना रनौत की इस फिल्म ने कमाया था 541% प्रॉफिट, शाहरुख खान को दी थी मात

Iran US War: कुछ घंटों में यूएस-ईरान ड्राफ्ट डील का ऐलान, कतर से जा रही टीम, मुनीर पहुंच रहे तेहरान

Iran US War: कुछ घंटों में यूएस-ईरान ड्राफ्ट डील का ऐलान, कतर से जा रही टीम, मुनीर पहुंच रहे तेहरान

OBC में क्रीमी लेयर के लिए आरक्षण की मांग करने वालों से SC ने पूछा- तुम्हारे माता-पिता IAS, फिर भी चाहिए कोटा?

OBC में क्रीमी लेयर के लिए आरक्षण की मांग करने वालों से SC ने पूछा- तुम्हारे माता-पिता IAS, फिर भी चाहिए कोटा?