News
News
टीवीabp shortsABP शॉर्ट्सवीडियो पॉडकास्ट
X

नोट बैन: मोदी के फैसले से टूटी आतंक की कमर, कश्मीर में टेरर-फंडिंग पर लगेगी लगाम!

Share:
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की तरफ से 500 और 1000 हजार के पुराने नोटों पर लगाए गए बैन से कश्मीर में भी हालात सुधर सकते हैं. खुफिया एजेंसियों के सूत्रों ने एबीपी न्यूज को बताया है कि सरकार के इस कदम से पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई को बड़ा तगड़ा झटका लगा है. कश्मीर में  आंतक फैलाने के लिए नकली करेंसी का इस्तेमाल करती है ISI आईएसआई कश्मीर में अराजतकता और आंतकवाद फैलाने के लिए बड़ी मात्रा में हवाला और नकली करेंसी का इस्तेमाल करती थी. लेकिन अब उसपर एक बड़ी लगाम लग गई है. यानि कश्मीर में हालत सामान्य बनाने की दिशा में ये एक सार्थक कदम साबित हो सकता है. बुरहान की मौत के बाद पनपे हालात के लिए ISI जिम्मेदार आतंकी बुरहान वानी के एनकाउंटर के बाद से ही कश्मीर घाटी उबाल पर थी. लोग सड़कों पर सुरक्षाबलों के खिलाफ पत्थरबाज़ी कर रहे थे. अराजक लोगों की भीड़ में ही आंतकी जवानों पर गोलियां और ग्रेनेड फेंक रहे थे और इस सबके पीछे पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई का हाथ था. आतंकियों को हवाला के जरिए करेंसी पहुंचा रही थी ISI हवाला के जरिए आईएसएस कश्मीर में सक्रिय आतंकियों और अलगाववादियों तक पैसा पहुंचा रही थी. पाकिस्तान में आईएसआई की टकसाल में भारतीय करेंसी के नकली नोट छपते थे. इन नकली नोटों को कश्मीर में अराजकता फैलाने के लिए इस्तेमाल किया जाता था. लेकिन अब नोटों पर बैन से आईएसआई को आंतक को फंडिग करने में खासी मुश्किल आने वाली है. आतंक को बढ़ावे देने में इस्तेमाल की जाती है नकली करेंसी खुफिया एजेंसियों के सूत्रों ने एबीपी न्यूज को बताया कि हवाला हो या फिर नकली करेंसी का कारोबार, ये सब बड़े नोटों यानि 500 और 1000 के नोटों में किया जाता रहा है. पाकिस्तान में आईएसआई की टकसालों में भारत के 500 और 1000 के नकली नोट छापे जाते रहे हैं. ये नकली करेंसी, कश्मीर में आतंकवाद को बढ़ावे देने में इस्तेमाल की जाती रही है. आतंकियों के पास से मिली फेक इंडियन करेंसी- सूत्र सूत्रों की मानें तो एलओसी पर हुई घुसपैठ के दौरान कई बार सुरक्षाबलों को मारे गए आंतकियों के कब्जे से बड़ी मात्रा में एफआईसीएन यानि फेक इंडियन करेंसी नोट्स बरामद हुए हैं. पहली नजर में देखने में ये नोट हू-ब-हू भारतीय करेंसी की तरह ही लगते हैं. लेकिन जब गौर से देखा गया तो ये नकली निकले. जांच में पाया गया कि आतंकियों को ये नोट पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई ने मुहैया कराएं हैं. खुफिया एजेंसियों को भी इस बात की पुख्ता जानकारी कि आईएसआई खुद ही भारत की नकली करेंसी तैयार करती है. देश में हर 10 लाख नोटों में 250 नोट नकली-रिपोर्ट एक रिपोर्ट के मुताबिक, देश में हर दस लाख नोटों में 250 नोट नकली हैं. माना जाता है कि हर साल 70 करोड़ रूपये की नकली करेंसी को आईएसआई भारत की अर्थव्यवस्था में खपा देती है. ये नोट एलओसी पर घुसपैठ के जरिए या फिर नेपाल और बांग्लादेश के रास्ते भारत पहुंचाए जाते हैं. इनमें से बड़ी तादाद में कश्मीर भेजे जाते हैं. अलगाववादियों को भी फंडिग करती है ISI सूत्रों के मुताबिक, कश्मीर घाटी में आईएसआई अलगाववादियों को हवाला के जरिए फंडिग करती है. ये फंडिंग भी बड़े करेंसी नोटों यानि 500 और 1000 के जरिए ही होती थी. लेकिन अब जब ये नोट बंद हो गए हैं तो ऐसे में अलगाववादियों को कश्मीर घाटी में अराजकता और बंद बुलाए जाने के लिए मिलने वाला पैसा भी बंद हो जायेगी. यानि केंद्र सरकार के बड़े नोटों पर बैन लगाने से अलगाववादियों की फंडिग पर भी लगाम लग जायेगी. खुद देश की सबसे बड़ी जांच एजेंसी, एनआईए कश्मीर में अलगाववादियों की फंडिग की जांच पहले से ही करने में जुटी थी. पर्रिकर ने भी माना, टूटेगी आतंकवाद की कमर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ऐलान के तुरंत बाद ही रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर ने इसे ‘मास्टर-स्ट्रोक’ करार देते हुए कहा था कि इस “ऐतिहासिक कदम से नकली करेंसी, ब्लैकमनी और टेरर फंडिंग (यानि आंतकियों को मिलने वाली वित्तीय सहायता) खत्म हो जायेगी.” नोट बैन से खत्म होगी आतंकियों की ताकत-राजनाथ खुद गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने बड़े करेंसी नोट बंद होने पर कहा है कि “आतंकियों को ताकत जाली नोटों से मिलती है. हमारे प्रधानमंत्री ने 500 और 1000 के मौजूदा नोट खत्म करके आतंकियों की ताकत को खत्म किया है.” फंडिंग, हवाला और कैश-कुरियर्स पर लगेगी लगाम- रिटायर्ड कर्नल विवेक चढ्ढा टेरर-फंडिंग पर किताब लिखने वाले रिटायर्ड कर्नल विवेक चढ्ढा का मानना है कि सरकार के इस कदम से आतंकियों की फंडिंग, हवाला और कैश-कुरियर्स पर काफी हद तक लगाम लग सकती है. फंडिंग को आतंकवाद की 'लाइफ-ब्लड' बताने वाले विवेक चढ्ढा का कहना है कि ये बात सर्वविदित है कि भारत में सभी नकली नोट पाकिस्तान स्थित आईएसआई की एक टकसाल से आते हैं. ऐसे में जबतक पाकिस्तान के पास (भारत के) नए नोटों की डाई और तकनीक नहीं आती है तब तक नकली नोटों की तस्करी बंद रहेगी. फंडिंग से कश्मीरी युवकों को उकसाते हैं अलगाववादी- खुफिया एजेंसियां खुफिया एजेंसियों को इस बात की भी जानकारी थी कि अलगाववादी नेता भोले-भाले नौजवानों को हवाला की इस फंडिंग के जरिए ही सुरक्षाबलों पर पत्थर फेंकने के लिए पैसा देते थे. लेकिन जब उन्हें फंडिंग ही बंद हो जायेगी तो वे इन लड़कों को पैसा कहां से देंगे. यानि पैसा नहीं होगा तो लड़के हाथों में पत्थर नहीं उठा पायेंगे. पटरी पर लौटेगी अर्थव्यवस्था पिछले चार महीने से कश्मीर में हालत काफी खराब बने हुए थे. दुकान, बाजार, ट्रांसपोर्ट, दफ्तर, स्कूल, कॉलेज, सब बंद थे. अर्थव्यवस्था पूरी तरह से ठप थी. बावजूद इसके लोगों को दिनचर्या में कोई खासी दिक्कत नहीं आ रही थी. सूत्रों की मानें तो इसकी वजह यही थी यानि पाकिस्तान से होने वाली फंडिंग. लेकिन अब जब पाकिस्तान से होने वाली फंडिंग ही बंद हो जायेगी, तो लोगों को मजूबरन अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए घर से बाहर निकलना ही पड़ेगा और हालात में सुधार आयेगा. पूरी कश्मीर घाटी में दिखाई पड़ेगा नोट बैन करने का असर पिछले कुछ समय में कश्मीर घाटी में हालत धीरे-धीरे सामान्य की तरफ बढ़ रहे थे. ऐसे में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा टेरर फंडिग, नकली नोट और ब्लैकमनी पर किए गए बड़े वॉर से पाकिस्तान और पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी सकते में है. यानि कश्मीर में अराजकता फैलानें के लिए की जा रही फंडिंग पर एक बड़ी लगाम लग गई है. सूत्रों की मानें तो इसका असर जल्द ही पूरी कश्मीर घाटी में दिखाई पड़ेगा.
Published at : 11 Nov 2016 12:23 PM (IST) Tags: ISI terror 500-1000 currency Note Ban Jammu Kashmir
हिंदी समाचार, ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें abp News पर। सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट एबीपी न्यूज़ पर पढ़ें बॉलीवुड, खेल जगत, कोरोना Vaccine से जुड़ी ख़बरें। For more related stories, follow: News in Hindi

यह भी पढ़ें

Ideas of India Summit Day 1 Live: Live: 'गाली देने पर मिलती है TRP',  बॉलीवुड करियर पर सुनील शेट्टी ने सुनाया किस्सा

Ideas of India Summit Day 1 Live: Live: 'गाली देने पर मिलती है TRP', बॉलीवुड करियर पर सुनील शेट्टी ने सुनाया किस्सा

पवन खेड़ा ने BJP को बताया इच्छाधारी नाग, PM मोदी का जिक्र कर जानें क्या कहा

पवन खेड़ा ने BJP को बताया इच्छाधारी नाग, PM मोदी का जिक्र कर जानें क्या कहा

'चुनौतियों के समाधान के लिए भारत की ओर देख रही दुनिया', लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला

'चुनौतियों के समाधान के लिए भारत की ओर देख रही दुनिया', लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला

याचिकाकर्ता ने की CAA कानून बनाने के लिए पीएम और गृह मंत्री पर हत्या के केस की मांग, सुप्रीम कोर्ट ने पूछा- आपको वकील किसने बना दिया?

याचिकाकर्ता ने की CAA कानून बनाने के लिए पीएम और गृह मंत्री पर हत्या के केस की मांग, सुप्रीम कोर्ट ने पूछा- आपको वकील किसने बना दिया?

कपड़े बेचने वाले से की लव मैरिज, डिप्टी तहसीलदार बहन के भाइयों ने जीजा को पत्थर से कुचलकर मार डाला

कपड़े बेचने वाले से की लव मैरिज, डिप्टी तहसीलदार बहन के भाइयों ने जीजा को पत्थर से कुचलकर मार डाला

टॉप स्टोरीज

अरविंद केजरीवाल पर आए फैसले के बाद अखिलेश यादव की प्रतिक्रिया, कहा- मुखबिरी करने वालों के लिए...

अरविंद केजरीवाल पर आए फैसले के बाद अखिलेश यादव की प्रतिक्रिया, कहा- मुखबिरी करने वालों के लिए...

ट्रंप को टैरिफ पर झटका लगने के बाद अचानक दिल्ली पहुंचे अमेरिकी सेक्रेट्री, क्यों दौड़े-दौड़े आए

ट्रंप को टैरिफ पर झटका लगने के बाद अचानक दिल्ली पहुंचे अमेरिकी सेक्रेट्री, क्यों दौड़े-दौड़े आए

जिम्बाब्वे को सुपर-8 में हराकर भी टीम इंडिया को नहीं हुआ फायदा, जानें पॉइंट्स टेबल का हाल

जिम्बाब्वे को सुपर-8 में हराकर भी टीम इंडिया को नहीं हुआ फायदा, जानें पॉइंट्स टेबल का हाल

Bhoot Bangla Box Office: बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा पाएगी 'भूत बंगला'? अक्षय कुमार को 8 फ्लॉप फिल्में देने के बाद मिलेगी बड़ी हिट!

Bhoot Bangla Box Office: बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा पाएगी 'भूत बंगला'? अक्षय कुमार को 8 फ्लॉप फिल्में देने के बाद मिलेगी बड़ी हिट!