एक्सप्लोरर

जी20 सम्मेलन: किले में तब्दील दिल्ली, सुरक्षा की जिम्मेदारी में लगे 40 लोगों पर अंतरराष्ट्रीय मीडिया की भी नजर!

दिल्ली में बंदरो का आतंक किसी से छिपा नहीं है. जी-20 सम्मेलन के दौरान ये किसी मेहमान के साथ छीना-झपटी न कर दें इसके लिए खास इंतजाम किए गए हैं.

भारत के लिए ये सितंबर बहुत खास है. दरअसल 9 और 10 सितंबर को पहली बार भारत में जी 20 सम्मेलन आयोजित होने जा रहा है. ऐसे में कोई भी नहीं चाहता कि विदेशों से आने वाले नेताओं और अधिकारियों को किसी भी परेशानी का सामना करना पड़े, जिसके चलते देश की छवि को नुकसान हो. यही वजह है कि भारत की ओर से इस सम्मेलन के लिए चाक-चौबंद व्यवस्था की गई है. देश की राजधानी को इस सम्मेलन के लिए कवच और किले में तब्दील कर दिया गया है. 

हालांकि इतनी सख्त व्यवस्था के बाद भी नेताओं और अधिकारियों के सामने एक बड़ी समस्या है, वो हैं दिल्ली के बंदर जो कहीं भी घुसकर तबाही मचा देते हैं, तो वहीं सड़क पर जा रहे आम लोगों को भी परेशान करते हैं. हालांकि, जी-20 के लिए इनके लिए भी खास व्यवस्था कर 40 लोगों को तैनात किया गया है. खास बात ये है इन चालीसों को जिस तरह से ट्रेनिंग दी गई है उसकी चर्चा अंतरराष्ट्रीय मीडिया में भी है. दरअसल इन लोगों को लाल मुंह वाले बंदरों को भगाने के लिए लंगूरों की तरह आवाज निकालने की ट्रेनिंग दी गई है.

जब दुनिया भर के नेता जी-20 सम्मेलन में हिस्सा ले रहे होंगे तो इन सभी 40 लोगों को भी तैनात किया जाएगा और लाल मुंह वाले बंदरों को देखते ही ये  लंगूरों की तरह आवाज निकालने लगेंगे.

नई दिल्ली के नगरपालिका अध्यक्ष सतीश उपाध्याय ने अमेरिकी मीडिया संस्थान न्यूयॉर्क टाइम्स को कि वो बंदरों को दूर रखने के लिए हर संभव कोशिश कर रहे हैं. इसके लिए एक अभियान चलाया गया है जिसमें 40 लोगों को लंगूर की आवाज की नकल करने की ट्रेनिंग दी गई है. साथ ही आयोजन स्थल के आसपास आदमखोर जानवरों के कटआउट भी लगाए गए हैं, जिनका वजन 30 पाउंड से अधिक है.

बड़े आयोजनों में होती हैं कई चुनौतियां
किसी भी बड़े और प्रतिष्ठित कार्यक्रमों की मेजबानी में हर जगह की अपनी अलग चुनौती होती है. जैसे टोरंटो में 2010 में आयोजित हुए जी20 शिखर सम्मेलन और 1999 में सिएटल में विश्व व्यापार संगठन की बैठकों को विरोध प्रदर्शनों का सामना करना पड़ा था. इसके अलावा ओलंपिक की मेजबानी करने से पहले, बीजिंग, पेरिस और साल्ट लेक सिटी में गरीब और बेघर निवासियों को छिपाने की कोशिश की गई थी. ऐसे कदम भारत में भी पहले उठाए जा चुके हैं. 


जी20 सम्मेलन: किले में तब्दील दिल्ली, सुरक्षा की जिम्मेदारी में लगे 40 लोगों पर अंतरराष्ट्रीय मीडिया की भी नजर!

ये तस्वीर अमेरिकी मीडिया हाउस न्यू यॉर्क टाइम्स से ली गई है.

क्यों करना पड़ता है लंगूरों के बहरूपियों का इस्तेमाल
इससे पहले बंदरों को भगाने के लिए लंगूरों का ही इस्तेमाल किया जाता था. कभी-कभी गुलेल और पत्थरों का भी इस्तेमाल होता था. लेकिन कई संगठनों ने इसे क्रूरता बताया. वहीं प्राइमेट व्यवहार का अध्ययन करने वालीं ब्रिटेन में लिंकन विश्वविद्यालय की मनोवैज्ञानिक वेलेंटीना स्क्लाफनी का कहना है कि जंगली बंदरों को भगाने के लिए लाए गए कई लंगूरों को भारतीय कानूनों का उल्लंघन करते हुए जंगलों से पकड़ा गया था. वहीं बंदरों को हिंदू समाज में देवता का प्रतिनिधि भी माना जाता है. कुछ लोग तो उन्हें प्रसाद भी खिलाते हैं.

इन सभी चीजों को देखते हुए 2012 में भारत सरकार ने वास्तविक लंगूरों के उपयोग पर प्रतिबंध लगा दिया और इसके बाद से लोगों को लंगूरों की आवाज निकालने की ट्रेनिंग दिया जाने लगा. इससे पहले अमेरिका राष्ट्रपति रहे बराक ओबामा जब साल 2015 में भारत  आए थे तो उस समय भी इन प्रशिक्षित लोगों को तैनात किया गया था.

क्या है जी20 सम्मेलन?
जी20 यानी ग्रुप ऑफ 20, ये 20 देशों का एक समूह है जिसमें 20 देश साल में एक बार इकट्ठा होते हैं. इस सम्मेलन में  दुनियाभर के आर्थिक मुद्दों के साथ-साथ जलवायु परिवर्तन, सतत विकास, स्वास्थ्य, कृषि, ऊर्जा, भ्रष्टाचार-विरोध और पर्यावरण जैसे मुद्दों पर चर्चा होती है. इसमें जो देश अध्यक्षता करता है उसकी जिम्मेदारी होती है कि वो किसी विशेष मुद्दे पर सभी सदस्यों की आम सहमति बनाए.

ये पहली बार है जब भारत में जी20 सम्मेलन आयोजित होने जा रहा है. इसके लिए तमाम तैयारियां हो चुकी हैं. भारत अपनी मेहमाननवाजी के लिए जाना जाता है. ऐसे में पूरी दिल्ली को दुल्हन की तरह सजा दिया गया है. एयरपोर्ट से लेकर भारत मंडपम तक के रास्ते को जी20 समिट के रंग में रंग दिया गया है. पूरे रास्ते में खास फाउंटेन भी लगाए गए हैं. सभी अधिकारियों और नेताओं के ठहरने की खास व्यवस्था भी की गई है. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'BJP कनेक्शन नहीं', बांकुड़ा में शख्स पर मौत पर बोले शुभेंदु अधिकारी
'BJP कनेक्शन नहीं', बांकुड़ा में शख्स पर मौत पर बोले शुभेंदु अधिकारी
इजरायल में लगा ईरान के खिलाफ बिलबोर्ड, नेतन्याहू ने किया शेयर, क्या लिखा?
इजरायल में लगा ईरान के खिलाफ बिलबोर्ड, नेतन्याहू ने किया शेयर, क्या लिखा?
कावेरी के बाद कर्नाटक-तमिलनाडु में एक और विवाद, DKS पर भड़के विजय
कावेरी के बाद कर्नाटक-तमिलनाडु में एक और विवाद, DKS पर भड़के विजय
बॉडी शेमिंग केस: बेंगलुरु में महिला ट्रैफिक SI से बदसलूकी, FIR
बॉडी शेमिंग केस: बेंगलुरु में महिला ट्रैफिक SI से बदसलूकी, FIR

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget