एक्सप्लोरर

वायु प्रदूषण की समस्याओं से हैं परेशान, इन पौधों को घर में लगा ले सकते हैं साफ हवा में सांस

वायु प्रदूषण की बढ़ती समस्या से लोग परेशान हैं. ऐसे में हम आपको बताने जा रहे हैं कि किन उपायों के जरिए आप प्रदूषण की समस्याओं से बच सकते हैं.

वायु प्रदूषण की बढ़ती समस्या की वजह से आज हर कोई परेशान है. खासकर दिवाली के बाद से दिल्ली एनसीआर और उत्तर भारत के कई शहरों में वायु प्रदूषण के बढ़ते स्तर से लोग बेहाल है. वायु प्रदूषण की वजह से कई बीमारियां अपने पांव फैला रहीं हैं. हवा में घुली जहरीली गैसों के चलते सांस लेने में भी कुछ लोगों को दिक्कतें हो रही हैं. देश के कई शहरों में वायु प्रदूषण एक बड़ी समस्या बनकर सामने खड़ी है.

ऐसे में आज हम आपको वायु प्रदूषण से बचने के कुछ उपाय बताने जा रहे हैं. चाहें आप ऑफिस में हों या घर पर या कहीं और ऐसे कई तरीके हैं जिनसे आप हर समय वायु प्रदूषण से अपना बचाव कर सकते हैं. टेक्नोलॉजी का सहारा लिए बगैर आप किस तरह अपने आप को वायु प्रदूषण से बचा सकते हैं इसके बारे में जानिए यहां-

हवा को फिल्टर करने वाले पौधे, जी हां जहरीली गैसों को कम करने के लिए कुछ पौधे बेहद काम आते हैं. इन पौधों को एयर फिल्टरिंग प्लांट भी कहा जाता है. खुजली, जलन, जुकाम, एलर्जी और आंखों में जलन से बचाव में ये पौधे आपकी सहायता करते हैं. भारत में इस तरह के पौधों में एलो वेरा, लिली, स्नेक प्लांट , पाइन प्लांट, मनी प्लांट, अरीका पाम और इंग्लिश आइवी बेहद खास हैं.

एरेका पाम

एरेका पाम एक ऐसा पौधा है जो कार्बन डाई ऑक्साइड को ऑक्सीजन में बदल देता है. हर घर के लिए इस तरह के एक पौधे की जरूरत होती है. इसकी ऊंचाई कंधे के बराबर होनी चाहिए. इस पौधे की देखभाल के लिए पत्तियों को हर रोज साफ करना जरूरी है. इसके अलावा हर तीन-चार महीने में इनको बाहर रखने की भी जरूरत पड़ती है. हवा को फिल्टर कर उसे शुद्ध बनाने में ये पौधा बेहद मददगार है.

मनी प्लांट

मनी प्लांट, हम सब इसे अपने घर में रखना पसंद करते हैं. अधिकतर भारतीय घरों में ये पौधा आसानी से मिल जाता है. इसकी ख़ास बात है कि यह पौधा बहुत कम रोशनी में भी जिंदा रह सकता है. घर में आप इसे किसी खाली बोतल में भी उगा सकते हैं. मनी प्लांट वायु में मौज़ूद कार्बन डाई ऑक्साइड को ग्रहण करने की क्षमता रखता है और यह ऑक्सीजन बाहर निकालता है. मनी प्लांट का पौधा हवा में सीओ2 कम कर हमारे सांस लेने के लिए शुद्ध ऑक्सीजन देता है.

एलो वेरा

एलो वेरा अपने औषधीय गुणों के लिए ही जाना जाता है. इस पौधे को उगने के लिए पानी की जरूरत भी बहुत कम होती है. एलो वेरा के पत्ते काफी मोटे और मजबूत होते हैं. पत्ते के अंदरूनी भाग को काटने पर एक तरह का लिसलिसा पदार्थ निकलता है. इस रस का इस्तेमाल कई तरह की बीमारियों के इलाज में लिया जाता है. एलो वेरा की खास बात ये है कि इस पौधे को आसानी से आप घर में लगा सकते हैं. एलो वेरा हवा को शुद्ध रखता है.

स्नेक प्लांट

स्नेक प्लांट को हिंदी में नाग पौधा भी कहा जाता है. स्नेक प्लांट के पौधे को बढ़ने के लिए बहुत ही कम धूप की जरूरत होती है. पानी की भी जरूरत स्नेक प्लांट को ज्यादा नहीं होती। हवा को फिल्टर करने वाले इस पौधे को आप आसानी से अपने कमरे या ऑफिस के केबिन में लगा सकते हैं.

वायु प्रदूषण की समस्याओं से हैं परेशान, इन पौधों को घर में लगा ले सकते हैं साफ हवा में सांस

पाइन प्लांट

घर की हवा को शुद्ध बनाने के लिए देवदार का पौधा काफी मशहूर है। इस पौधे की पत्तियां छोटी-छोटी होती हैं। इसे बहुत ज्यादा देखभाल की जरूरत नहीं होती। लेकिन समय-समय पर इसकी काट-छांट करने की जरूरत होती है।

पीस लिली

पीस लिली घरों में प्रयोग होने वाला एक आम पौधा है, जो हर तरह की हानिकारक गैसों को खत्म करता है. यह धूल को भी समाप्त करता है और घर की हवा को शुद्ध रखता है.

इंग्लिश आइवरी

कम रोशनी वाली जगहों के लिए यह पौधा सबसे ज्यादा अच्छा है. वातावरण में मौजद सभी जहरीली गैसों को खत्म कर यह पौधा शुद्ध हवा देने में मदद करता है.

मदन-इन-लॉ टंग

यह एक ऐसा पौधा है जो किसी भी परिस्थिति में फलता-फूलता है. यह काफ़ी मजबूत होता है. इस पौधे की खास बात यह है कि यह रात में ऑक्सीजन तो छोड़ता ही है बल्कि कई दूसरी हानिकारिक गैसौं को खत्म भी करता है. इस पौधे की ऊंचाई कमर की जितनी होनी चाहिए.

अगर राज्यसभा में पास हुआ यह निजी बिल तो महात्‍मा गांधी का अपमान करने पर मिलेगी सजा

भगोड़े स्वामी नित्यानंद के लिए भारत ने अपने सभी दूतावासों को दिया 'लुकआउट नोटिस'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'हां हम रिजीम चेंज चाहते हैं, कोई जो...', ममता बनर्जी की पार्टी का बड़ा बयान
'हां हम रिजीम चेंज चाहते हैं, कोई जो...', ममता बनर्जी की पार्टी का बड़ा बयान
अनंत सिंह के 9 लोगों की हत्या वाले बयान पर BJP की प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा?
अनंत सिंह के 9 लोगों की हत्या वाले बयान पर BJP की प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा?
'जेलर 2' की आंधी में 'रणबाली' ने बनाया रिकॉर्ड, बनी विजय देवरकोंडा की 4th बिगेस्ट ओपनर
'जेलर 2' की आंधी में 'रणबाली' ने बनाया रिकॉर्ड, बनी विजय देवरकोंडा की 4th बिगेस्ट ओपनर
48 साल का क्रिकेटर बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर, अजीत अगरकर की लेगा जगह!
48 साल का क्रिकेटर बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर, अजीत अगरकर की लेगा जगह!

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हां हम रिजीम चेंज चाहते हैं, कोई जो...', ममता बनर्जी की पार्टी का बड़ा बयान
'हां हम रिजीम चेंज चाहते हैं, कोई जो...', ममता बनर्जी की पार्टी का बड़ा बयान
अनंत सिंह के 9 लोगों की हत्या वाले बयान पर BJP की प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा?
अनंत सिंह के 9 लोगों की हत्या वाले बयान पर BJP की प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा?
'जेलर 2' की आंधी में 'रणबाली' ने बनाया रिकॉर्ड, बनी विजय देवरकोंडा की 4th बिगेस्ट ओपनर
'जेलर 2' की आंधी में 'रणबाली' ने बनाया रिकॉर्ड, बनी विजय देवरकोंडा की 4th बिगेस्ट ओपनर
48 साल का क्रिकेटर बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर, अजीत अगरकर की लेगा जगह!
48 साल का क्रिकेटर बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर, अजीत अगरकर की लेगा जगह!
'उनका भी मौलिक अधिकार', बच्चों के इंटरनेट इस्तेमाल पर रोक की मांग पर SC की अहम टिप्पणी
'उनका भी मौलिक अधिकार', बच्चों के इंटरनेट इस्तेमाल पर रोक की मांग पर SC की अहम टिप्पणी
कर्ज के लिए मोहताज पाक बनेगा IMF-वर्ल्ड बैंक का अध्यक्ष, 1953 के बाद पहली बार मौका
कर्ज के लिए मोहताज पाक बनेगा IMF-वर्ल्ड बैंक का अध्यक्ष, 1953 के बाद पहली बार मौका
6 हफ्तों से ज्यादा खुजली और चकत्ते? हो सकती है बड़ी बीमारी 
6 हफ्तों से ज्यादा खुजली और चकत्ते? हो सकती है बड़ी बीमारी 
किसानों की सबसे ज्यादा कमाई कहां, जानें यूपी-पंजाब जैसे राज्यों का हाल
किसानों की सबसे ज्यादा कमाई कहां, जानें यूपी-पंजाब जैसे राज्यों का हाल
Embed widget