एक्सप्लोरर

वायु प्रदूषण में भी खुद को रख सकते हैं सुरक्षित, क्या आप जानना चाहते हैं कुछ खास टिप्स?

प्रदूषण का बढ़ता लेवल दुनिया समेत भारत की प्रमुख चिंता बन गया हैआप कुछ सुझावों पर अमल कर जहरीली हवा से खुद को बचा सकते हैं

वायु प्रदूषण भारत समेत दुनिया की चिंता का एक प्रमुख कारण बन गया है. दूषित हवा खांसी, गले में जलन और वायरल संक्रमण फैलाने का कारण बन रही है. दिल की बीमारी और अस्थमा के मरीजों के लिए तो स्थिति और भी ज्यादा खराब है.

एक शोध में कोरोना वायरस महामारी से होनेवाली मौत के पीछे जहरीली हवा का भी फैक्टर जुड़ गया है. वायु प्रदूषण को रोकने के लिए दुनिया की सरकारें जहां अपने-अपने स्तर पर प्रयास कर रही हैं, वहीं भारत में भी केंद्र सरकार कानून बनाने पर विचार कर रही है. लेकिन, बढ़ते वायु प्रदूषण से आप खुद को कैसे बचाएं, इस सवाल का जवाब जानना बहुत जरूरी है.

सुबह की चहलकदमी से दूर रहें

व्यायाम जरूरी है लेकिन उस वक्त नहीं जब जहरीली हवा आपकी सांस का हिस्सा बन रही हो. आउटडोर में जॉगिंग, वॉकिंग, रनिंग करनेवालों को धुंध के सामान्य होने तक अपनी गतिविधि रोक देनी चाहिए. इसके बजाए, व्यायाम की गतिविधि शाम के वक्त की जा सकती है. जब बाहर निकलें तो N95/99 मास्क का उपयोग जरूर करें.

हवा को शुद्ध करनेवाले पौधे लगाएं

हवा को शुद्ध करनेवाले पौधे जैसे एलोवेरा, आइवी और स्पाइडर घर और दफ्तरों में लगाए जा सकते हैं. ये पौधे अंदरुनी हवा को स्वच्छ बनाने में मदद करते हैं और इनडोर प्रदूषण को कम करते हैं. घर के अंदर के वायु प्रदूषण से बचने के लिए किचन में चिमनी को सुनिश्चित करें. बहुत कम लोगों को जानकारी है कि इनडोर प्रदूषण आउटडोर प्रदूषण से ज्यादा खराब होता है.

बच्चों की बाहरी गतिविधियों को रोकें

आठ साल से कम उम्र के बच्चों को बाहर निकलने न दें. अगर संभव हो, तो स्कूल के अधिकारियों से आउटडोर गतिविधियों को स्थगति करने की अपील करें. बच्चों, गर्भवती महिलाओं और बुजुर्गों के रूम में एयर प्यूरिफायर लगाएं क्योंकि उन्हें जहरीली हवा के बुरे प्रभाव का खतरा सबसे ज्यादा होता है.

अपने घर और कार को हवादार बनाएं

शाम के 3-5 बजे के बीच खिड़की और दरवाजों को हवा निकालने के लिए खोलें. सुबह में जब अपनी कार चलाने जा रहे हैं, तो शीशे को नीचा करें जिससे अंदर की हवा बाहर निकल सके.

विटामिन सी, ओमेगा फैट्टी एसिड डाइट लें

विटामिन सी, मैग्नीशियम से भरपूर फल का सेवन करें और अधिक ओमेगा फैट्टी एसिड फूड को खाएं. हेल्दी डाइट के इस्तेमाल से आप अपनी इम्यूनिटी बढ़ाकर प्रदूषण के खराब प्रभाव का मुकाबला कर सकेंगे. इसके अलावा, फेफड़ों से प्रदूषकों को निकालने के लिए गुड़ का सेवन करें. आप रोजाना खाने में चीनी के विकल्प के तौर पर गुड़ को चुन सकते हैं. प्रदूषण वाली जगह पर अदरक और तुलसी की चाय दिन में एक या दो बार पीने से प्रदूषण के प्रभावों को कम करने में भी मदद मिलेगी.

ये भी पढ़ें-

Tips: बालों की खुश्की को इस तरह करें दूर, महंगे प्रोडक्ट्स खरीदने की नहीं पड़ेगी जरूरत

बॉलीवुड के शहंशाह, बादशाह व खिलाड़ी में से किसका है सबसे महंगा घर, करोड़ों में बंगले की कीमत

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
Embed widget