एक्सप्लोरर

मुंबईः बप्पी लहिड़ी हुए कोरोना नेगेटिव, ठीक होकर अस्पताल से लौटे घर

बप्पी लहिड़ी कोरोना निगेटिव होने के बाद घर लौट आए हैं. कोरोना से ठीक होने के बाद उन्होंने ब्रीच कैंडी अस्पताल के डॉक्टरों को शुक्रिया कहा है.

मुंबईः कोरोना संक्रमण के चलते पिछले हफ्ते दक्षिण मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती जाने-माने संगीतकार बप्पी लहिड़ी कोरोना नेगेटिव होने के बाद ठीक होकर अब अपने घर लौट आए हैं. अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद बप्पी लहिड़ी ने उनके इलाज में मदद और उनकी अच्छी देखभाल करने के लिए ब्रीच कैंडी अस्पताल के तमान डॉक्टरों और स्टाफ के प्रति अपना आभार जताया. बप्पी दा साथ ही ने अस्पताल में इलाज के दौरान उन्हें शुभकामनाएं भेजनेवाले तमाम लोगों को भी शुक्रिया कहा है.

उल्लेखनीय है कि पिछले हफ्ते बप्पी दा को ब्रीच कैंडी अस्पताल में दाखिल कराने के बाद उनकी बेटी रीमा लहिड़ी ने एबीपी न्यूज़ को अस्पताल से जारी किये गये बयान में कहा था, "बेहद सतर्कता बरतने के बावजूद बप्पी दा कोरोना से संक्रमित हो गये मगर उन्हें कोरोना के माइल्ड लक्षण हैं. उनकी उम्र को देखते हुए एहतियात के तौर पर उन्हें ब्रीच कैंडी अस्पताल में डॉक्टर उदवाडिया के निगरानी में रखा गया है."

उल्लेखनीय है कि 68 वर्षीय बप्पी लहड़ी महज 19 साल की उम्र में 1971 में कलकत्ता से मुम्बई चले आये थे. जल्द ही उन्हें शोमू मुखर्जी की फिल्म 'नन्हा शिकारी' का म्यूजिक कंपोज करने का अवसर मिला. इसके बाद बप्पी लहड़ी ने 'चलते चलते', 'जख्मी', 'शराबी', 'नमक हलाल', 'डांस डांस', 'डिस्को डांसर' 'थानेदार', 'आंखें' जैसी तमाम फिल्मों में हिट संगीत दिया और संगीत की दुनिया में अपनी एक अलग पहचान बनाई. सैंकड़ों हिंदी और बांग्ला फिल्मों में संगीत देने के अलावा उन्होंने कई गाने भी गाए जिनमें खुद के द्वारा संगीतबद्ध किये गये गानों के अलावा अन्य संगीतकारों के लिए तमाम हिट गानों का शुमार है.

याद दिला दें कि कोरोना पॉजिटिव होने से पहले 17 मार्च को बप्पी लहिड़ी ने सोशल मीडिया के जरिए जानकारी दी थी कि उन्होंने कोरोना की वैक्सीन के लिए खुद को पंजीकृत कर लिया है. उन्होंने पंजीकरण की प्रक्रिया को बेहद सरल बताते हुए ये भी लिखा था कि उम्र के लिहाज से पात्र सभी लोगों को वैक्सीन के लिए खुद को पंजीकृत कराना चाहिए और जल्द वैक्सीन लगवानी चाहिए.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तिहाड़ से बाहर आने के बाद आशुतोष रांका का पहला पोस्ट, कहा- 'भारत माता की जय'
तिहाड़ से बाहर आने के बाद आशुतोष रांका का पहला पोस्ट, कहा- 'भारत माता की जय'
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
Ramayana OTT Release: रणबीर कपूर की 'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तिहाड़ से बाहर आने के बाद आशुतोष रांका का पहला पोस्ट, कहा- 'भारत माता की जय'
तिहाड़ से बाहर आने के बाद आशुतोष रांका का पहला पोस्ट, कहा- 'भारत माता की जय'
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
Ramayana OTT Release: रणबीर कपूर की 'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
'अखिलेश से मिले हो...', BJP विधायक ने गोदाम प्रभारी पर बरसाए थप्पड़
'अखिलेश से मिले हो...', BJP विधायक ने गोदाम प्रभारी पर बरसाए थप्पड़
हर वेबसाइट पर Cookies को हां कहना पड़ सकता है भारी, जानें क्यों?
हर वेबसाइट पर Cookies को हां कहना पड़ सकता है भारी, जानें क्यों?
Embed widget