एक्सप्लोरर

कोका-कोला, पेप्सी और नेस्ले तीन साल से लगातार प्लास्टिक कचरा फैलाने में टॉप पर, ऑडिट से हुआ खुलासा

ब्रेक फ्री फरोम प्लास्टिक के सालाना ऑडिट में प्लास्टिक कचरे पर बड़ा खुलासा किया गया हैदुनिया भर की प्रमुख कंपियों में कोका कोला, पेप्सी और नेस्ले को सबसे ऊपर पाया गया है

प्लास्टिक कचरा फैलानेवाली कंपनियों में कोका कोला, पेप्सी और नेस्ले पर अग्रणी होने का आरोप लगा है. दि गार्जियन की रिपोर्ट के मुताबिक, लगातार तीन साल में सबसे ज्यादा प्लास्टिक कचरा का कारण बनने के बावजूद उन्होंने कचरे को कम करने में 'जीरो प्रगति' की है.

कोका कोला, पेप्सी और नेस्ले पर प्लास्टिक कचरा फैलाने क आरोप

ब्रेक फ्री फरोम प्लास्टिक के सालाना ऑडिट में कोका कोला को सबसे ज्यादा प्लास्टिक कचरा फैलानेवाली कंपनी करार दिया गया है. सबसे ज्यादा उसके बोतल समुद्र किनारे, पार्कों और नदी नालों के पास पाए गए हैं. दुनिया भर के 15 हजार वॉलेंटियर की मदद से होनेवाले सालाना ऑडिट में ये बात सामने आई है कि अधिकतर देशों में प्लास्टिक प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल सबसे ज्यादा वैश्विक ब्रांड की तरफ से किया जा रहा है.

ब्रेक फ्री फरोम प्लास्टिक मुहिम की एमा प्रेस्टलैंड ने बताया कि दुनिया में सबसे ज्यादा प्लास्टिक कचरे फैलानेवाली कंपनियां समस्या को हल करने के लिए सख्त मेहनत का दावा करती हैं. बावजूद इसके नुकसानदेह सिंगल यूज प्लास्टिक पैकेजिंग को लगातार बढ़ा रही हैं. उन्होंने कहा कि दुनिया भर में बढ़ते प्लास्टिक कचरे से उसी वक्त निबटा जा सकता है जब प्लास्टिक प्रोडक्ट्स उत्पादन पर लगाम लगे और एक बार या दोबारा इस्तेमाल न होनेवाले तंत्र को लागू किया जाए. इस सिलसिले में कोका कोला, पेप्सिको और नेस्ले को आगे बढ़कर भूमिका निभानी चाहिए.

कोका कोला ने पैकेजिंग कचरे की समस्या को हल करने की कही बात

2017 में किए गए एक रिसर्च के मुताबिक, अब तक प्लास्टिक के कचरे का 91 फीसद हिस्सा भी रिसाइकिल नहीं हो सका है और न ही उसे प्राकृतिक तरीके से नष्ट करने की कोशिश की गई. इस साल के ब्रांडेड प्लास्टिक कचरे के वैश्विक ऑडिट से पता चला कि एक बार इस्तेमाल होनेवाले प्लास्टिक पाउच आम तौर पर सबसे ज्यादा पाया जानेवाला प्लास्टिक है. उसके बाद सिगरेट के डिब्बे और प्लास्टिक की बोतलों का नंबर आता है. प्रोडक्ट की छोटी मात्रा जैसे कॉफी, कैचप और शैंपू को बेचने के लिए प्लास्टिक पाउच का इस्तेमाल किया जाता है.

प्लास्टिक से पर्यावरण को होनेवाले खतरे पर कोका कोला ने पैकेजिंग कचरे की समस्या को दूसरे सहयोगियों के साथ हल करने की बात कही है और जीरो प्रगति के दावे को खारिज किया है. उसने 2030 तक हर बोतल की वापसी का भी वचन दिया है. उसने जानकारी दी कि दुनिया भर के 18 बाजारों में 100 फीसद रिसाइकिल प्लास्टिक की बोतल मौजूद हैं और संख्या को लगातार बढ़ा रही है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जनगणना की आज से शुरुआत, आधार से बैकिंग तक पूछे जाएंगे 40 सवाल
जनगणना की आज से शुरुआत, आधार से बैकिंग तक पूछे जाएंगे 40 सवाल
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
मुकेश खन्ना ने की 'जन गण मन’ को हटाने की मांग, बोले- 'वंदे मातरम' को बनाया जाए राष्ट्रगान
मुकेश खन्ना ने की 'जन गण मन’ को हटाने की मांग, बोले- 'वंदे मातरम' बने राष्ट्रगान
टेस्ट की एक पारी में सबसे ज्यादा ओवर खेलने वाली टीम
टेस्ट की एक पारी में सबसे ज्यादा ओवर खेलने वाली टीम

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना की आज से शुरुआत, आधार से बैकिंग तक पूछे जाएंगे 40 सवाल
जनगणना की आज से शुरुआत, आधार से बैकिंग तक पूछे जाएंगे 40 सवाल
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
मुकेश खन्ना ने की 'जन गण मन’ को हटाने की मांग, बोले- 'वंदे मातरम' को बनाया जाए राष्ट्रगान
मुकेश खन्ना ने की 'जन गण मन’ को हटाने की मांग, बोले- 'वंदे मातरम' बने राष्ट्रगान
टेस्ट की एक पारी में सबसे ज्यादा ओवर खेलने वाली टीम
टेस्ट की एक पारी में सबसे ज्यादा ओवर खेलने वाली टीम
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
ट्रंप ने रिपोर्टर को ही बना दिया प्रेस सेक्रेटरी, लेविट का नाम लेकर क्या कहा?
ट्रंप ने रिपोर्टर को ही बना दिया प्रेस सेक्रेटरी, लेविट का नाम लेकर क्या कहा?
'दिल डिंग डोंग' पर लड़कियों ने मचा दिया धमाल, स्ट्रीट डांस का वीडियो वायरल
'दिल डिंग डोंग' पर लड़कियों ने मचा दिया धमाल, स्ट्रीट डांस का वीडियो वायरल
Stale Tea Poison:कितनी देर पहले बनी चाय पीनी चाहिए, कब बन जाती है जहर?
कितनी देर पहले बनी चाय पीनी चाहिए, कब बन जाती है जहर?
Embed widget