एक्सप्लोरर

दुष्कर्म के आरोप से आहत होकर युवक ने खुद को मारी गोली, सुसाइड नोट में खुलासा

चौंकाने वाले घटनाक्रम के तहत एक दिव्यांग शख्स ने दुष्कर्म के आरोप से 'आहत' होकर आत्महत्या कर ली. उसने अपनी कनपटी पर गोली मारी और खुदकुशी से पहले सुसाइड नोट भी लिख कर गया.

नई दिल्ली: चौंकाने वाले घटनाक्रम के तहत एक दिव्यांग शख्स ने दुष्कर्म के आरोप से 'आहत' होकर आत्महत्या कर ली. उसने अपनी कनपटी पर गोली मारी और खुदकुशी से पहले सुसाइड नोट भी लिख कर गया. उसने जो आरोप लगाए हैं वह बेहद सनसनीखेज हैं.

सुसाइटड नोट के अनुसार एक लड़की को उसने दो लाख रुपए दिए थे. जब वह पैसे मांगने गया तो उसके पिता ने बदसलूकी की. इसके साथ ही झूठे मामले में फंसाकर जेल भिजवाने की धमकी भी दे डाली. फिर लड़की ने एक चेक भी पकड़ा दिया जो कि बाउंस हो गया.

इसके बाद लड़की ने युवक पर दुष्कर्म का भी आरोप लगा दिया. मामला थाने में दर्ज हो गया. सुसाइड नोट में युवक ने लिखा है कि दुष्कर्म का आरोप पूरी तरह से गलत है. छावला थाना पुलिस अब इस मामले की जांच में लगी हुई है. हालांकि किसी की गिरफ्तारी खबर लिखने तक नहीं हुई थी.

युवक अपने परिजनों के साथ गोयला इलाके में रहता था. उनकी मां ने बताया कि 12 मार्च को वह घर में था. दोपहर बाद करीब चार बजे जब वो स्नान कर रही थी तभी युवक ने दरवाजा बंद कर दिया. इसके बाद गोली चलने की आवाज आई. जब वो उधर दौड़ी तो देखा कि युवक के सिर से खून बह रहा है और वो खाट पर पड़ा है.

इसके बाद बदहवास युवक की मां ने पड़ोसियों को बुलाया. उसे लेकर सभी अस्पताल पहुंचे. मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने वह पिस्टल भी बरामद कर ली जिससे आत्महत्या हुई. युवक ने नोट में लिखा है कि जो भी संबंध उसके और युवती के बीच थे वो आपसी सहमति से थे.

यह भी पढ़ें: 

20 हजार की उधारी नहीं चुकाई तो गला दबाकर कर की हत्या, 3 गिफ्तार

दिल्ली पुलिस ने हत्या के आरोपी को मुठभेड़ के बाद पकड़ा, सनसनीखेज वीडियो हुआ था वायरल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राहुल गांधी ने अभिजीत दीपके को दिया सीधा मैसेज- 'भले ही बैनर अलग हों...'
राहुल गांधी ने अभिजीत दीपके को दिया सीधा मैसेज- 'भले ही बैनर अलग हों...'
वैशाली हादसा: मृतकों में एक ही परिवार के 7 बच्चे, DM को पकड़ रोने लगी महिला
वैशाली हादसा: मृतकों में एक ही परिवार के 7 बच्चे, DM को पकड़ रोने लगी महिला
आशुतोष रांका-सौरव दास की न्यायिक हिरासत पर बोले अभिजीत दीपके- 'मोदी जी हिम्मत है तो...'
आशुतोष रांका-सौरव दास की न्यायिक हिरासत पर बोले अभिजीत दीपके- 'मोदी जी हिम्मत है तो...'
'नाना पाटेकर जिंदा हैं, किसी ने शव नहीं देखा', तनुश्री दत्ता ने की DNA टेस्ट की मांग
'नाना पाटेकर जिंदा हैं, किसी ने शव नहीं देखा', तनुश्री दत्ता ने की डीएनए टेस्ट की मांग

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी ने अभिजीत दीपके को दिया सीधा मैसेज- 'भले ही बैनर अलग हों...'
राहुल गांधी ने अभिजीत दीपके को दिया सीधा मैसेज- 'भले ही बैनर अलग हों...'
वैशाली हादसा: मृतकों में एक ही परिवार के 7 बच्चे, DM को पकड़ रोने लगी महिला
वैशाली हादसा: मृतकों में एक ही परिवार के 7 बच्चे, DM को पकड़ रोने लगी महिला
आशुतोष रांका-सौरव दास की न्यायिक हिरासत पर बोले अभिजीत दीपके- 'मोदी जी हिम्मत है तो...'
आशुतोष रांका-सौरव दास की न्यायिक हिरासत पर बोले अभिजीत दीपके- 'मोदी जी हिम्मत है तो...'
'नाना पाटेकर जिंदा हैं, किसी ने शव नहीं देखा', तनुश्री दत्ता ने की DNA टेस्ट की मांग
'नाना पाटेकर जिंदा हैं, किसी ने शव नहीं देखा', तनुश्री दत्ता ने की डीएनए टेस्ट की मांग
यशस्वी 0, केएल राहुल ने बनाए 4 और 1, रणजी ट्रॉफी के पहले मैच में फ्लॉप रहे ये 4 धुरंधर
यशस्वी 0, केएल राहुल ने बनाए 4 और 1, रणजी ट्रॉफी के पहले मैच में फ्लॉप रहे ये 4 धुरंधर
भारत नहीं आए बांग्लादेशी PM तारिक रहमान तो भड़कीं शेख हसीना, 'दो देशों के रिश्ते किसी...'
भारत नहीं आए बांग्लादेशी PM तारिक रहमान तो भड़कीं शेख हसीना, 'दो देशों के रिश्ते किसी...'
दिल्ली में फ्री बिजली मिलने के नियम में बदलाव, अब करना होगा ये काम
दिल्ली में फ्री बिजली मिलने के नियम में बदलाव, अब करना होगा ये काम
Epilepsy Symptoms: मिर्गी के साथ कैसे जिएं सामान्य जिंदगी? एक्सपर्ट से जानें सच
मिर्गी के साथ कैसे जिएं सामान्य जिंदगी? एक्सपर्ट से जानें सच
Embed widget