एक्सप्लोरर

मुंबई में महिला का अपहरण, गुजरात में बलात्कार, तीन के खिलाफ मामला दर्ज

तीनों आरोपियों ने महिला को 1.5 लाख रूपये में एक व्यक्ति के हाथों बेचने और उसके साथ महिला की शादी कराने का भी प्रयास किया. महिला की शिकायत के आधार पर अधिकारी ने बताया कि विरोध करने पर आरोपियों ने महिला को पीटा.

ठाणे : पुलिस ने समीपवर्ती पालघर जिले में, 31 वर्षीय एक शादीशुदा महिला को अगवा करने और गुजरात में उसके साथ कथित तौर पर बलात्कार करने के मामले में तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है. एक पुलिस अधिकारी ने आज बताया कि मुंबई के समीपवर्ती पालघर के वसई फाटा से दो आरोपियों ने कुछ मंदिरों और तीर्थ स्थलों में ले जाने का प्रलोभन देकर तीन अक्तूबर को महिला को कथित तौर पर अगवा किया. उसी दिन महिला के परिवार के सदस्यों ने मुंबई पुलिस में महिला के लापता होने की शिकायत दर्ज करायी. उन्होंने बताया कि इसी बीच आरोपी महिला को गुजरात के कच्छ जिले में एक स्थान पर लेकर गये जहां पर तीसरे आरोपी ने अपने घर में उसके साथ कथित तौर पर बलात्कार किया. तीनों आरोपियों ने महिला को 1.5 लाख रूपये में एक व्यक्ति के हाथों बेचने और उसके साथ महिला की शादी कराने का भी प्रयास किया। महिला की शिकायत के आधार पर अधिकारी ने बताया कि विरोध करने पर आरोपियों ने महिला को पीटा. उन्होंने बताया कि महिला आरोपियों के चंगुल से किसी तरह निकली और 11 अक्तूबर को मुंबई पहुंची। वहां उसने कस्तूरबा मार्ग पुलिस थाने में एक शिकायत दर्ज कराई। बाद में यह मामला वसई पुलिस को सौंप दिया गया. शिकायत के आधार पर वसई संभाग की वलीव पुलिस ने कल शाम भारतीय दंड संहिता की धारा 376 (बलात्कार), 366 (अपहरण, शादी के लिए बाध्य करने की खातिर महिला को अगवा करना), 323 (चोट पहुंचाना) और अन्य संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है. अधिकारी के अनुसार आरोपियों को पकड़ने के लिए एक तलाशी अभियान शुरू किया गया है.
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'पेपर लीक के दोषियों को सजा दिलाने के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर आया CJP का पहला रिएक्शन 
'पेपर लीक के दोषियों को सजा के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर CJP का रिएक्शन 
पटना प्रोटेस्ट पर पुलिस का बड़ा एक्शन, 500 अज्ञात पर FIR; हिरासत में 40 प्रदर्शनकारी
पटना प्रोटेस्ट पर पुलिस का बड़ा एक्शन, 500 अज्ञात पर FIR; हिरासत में 40 प्रदर्शनकारी
CJP Protest: 'मां को नहीं पता मैं घायल हूं', लाठीचार्ज के बाद जख्म लेकर फिर जंतर-मंतर पहुंचे प्रदर्शनकारी क्या बोले?
CJP Protest: 'मां को नहीं पता मैं घायल हूं', लाठीचार्ज के बाद जख्म लेकर फिर जंतर-मंतर पहुंचे प्रदर्शनकारी क्या बोले?
The Odyssey BO Day 6: 'द ओडिसी' ने 6ठे दिन भी काटा बवाल, भारत में बनने वाली है साल की सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्म, जानें- 6 दिनों का कलेक्शन
'द ओडिसी' ने 6ठे दिन भी काटा बवाल, भारत में बनने वाली है साल की सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्म

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पेपर लीक के दोषियों को सजा दिलाने के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर आया CJP का पहला रिएक्शन 
'पेपर लीक के दोषियों को सजा के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर CJP का रिएक्शन 
पटना प्रोटेस्ट पर पुलिस का बड़ा एक्शन, 500 अज्ञात पर FIR; हिरासत में 40 प्रदर्शनकारी
पटना प्रोटेस्ट पर पुलिस का बड़ा एक्शन, 500 अज्ञात पर FIR; हिरासत में 40 प्रदर्शनकारी
CJP Protest: 'मां को नहीं पता मैं घायल हूं', लाठीचार्ज के बाद जख्म लेकर फिर जंतर-मंतर पहुंचे प्रदर्शनकारी क्या बोले?
CJP Protest: 'मां को नहीं पता मैं घायल हूं', लाठीचार्ज के बाद जख्म लेकर फिर जंतर-मंतर पहुंचे प्रदर्शनकारी क्या बोले?
The Odyssey BO Day 6: 'द ओडिसी' ने 6ठे दिन भी काटा बवाल, भारत में बनने वाली है साल की सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्म, जानें- 6 दिनों का कलेक्शन
'द ओडिसी' ने 6ठे दिन भी काटा बवाल, भारत में बनने वाली है साल की सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्म
ZIM vs IND: हरारे में टीम इंडिया का रिकॉर्ड मजबूत, लेकिन पिच पर बल्लेबाजों की होगी कड़ी परीक्षा
ZIM vs IND: हरारे में टीम इंडिया का रिकॉर्ड मजबूत, लेकिन पिच पर बल्लेबाजों की होगी कड़ी परीक्षा
Explained: PM मोदी के आश्वासन से नहीं मानेंगे 'कॉकरोच'! क्यों सिर्फ फास्ट ट्रैक कोर्ट नहीं रोक पाएगी CJP आंदोलन?
PM मोदी के आश्वासन से नहीं मानेंगे 'कॉकरोच'! क्यों सिर्फ फास्ट ट्रैक कोर्ट से नहीं थमेगा आंदोलन
'हमारे प्रोटेस्ट को पटरी से उतारने की कोशिश की जाएगी लेकिन...', सोनम वांगचुक से बात के बाद बोले CJP के सौरव दास
'प्रोटेस्ट को पटरी से उतारने की कोशिश की जाएगी लेकिन...', सोनम वांगचुक से बात के बाद बोले CJP के सौरव दास
बालकनी में उगाएं बैंगन, कम जगह और कम खर्च में तैयार होगी अपनी सब्जी
बालकनी में उगाएं बैंगन, कम जगह और कम खर्च में तैयार होगी अपनी सब्जी
Embed widget