एक्सप्लोरर

यूपीः मुरादाबाद में तांत्रिक पति ने पत्नी की कर दी हत्या

परिजनों ने पुलिस से मामले की शिकायत की जिसके बाद अकरम को हिरासत में लिया गया है. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

मुरादाबादः उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद के पाकबड़ा थाना इलाके में एक तांत्रिक पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी. परिजनों का आरोप है की आरोपी अपनी सौतेली बेटी पर बुरी नजर रखता था जिसका पत्नी विरोध करती थी. पत्नी के विरोध से नाराज आरोपी अक्सर उसके साथ मारपीट करता था और कल देर रात उसने पत्नी की हत्या कर दी.

पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है. महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. पुलिस के मुताबिक परिजनों की ओर से आज सुबह आरोपी के खिलाफ तहरीर दी गई है. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.

घटना पाकबड़ा थाना क्षेत्र के रतनपुर कलां गांव की है. महिला का नाम फरजाना है. फरजाना की शादी अकरम से हुई थी और दोनों की यह दूसरी शादी थी.

वहीं, फरजाना की मौत को लेकर अकरम ने बताया कि उसकी मौत बीमारी के कारण हुई है. फरजाना की शादी से पहले अकरम की बेटी थी जो कि घर पर ही रहती थी. परिजनों के मुताबिक अकरम सौतेली बेटी पर बुरी नजर रखने लगा था जिसका फरजाना विरोध करती थी.

अकरम की हरकतों से तंग फरजाना ने अपनी लड़की को रिश्तेदार के यहां भेज दिया था. बेटी को रिश्तेदार के यहां भेजे जाने से नाराज अकरम फरजाना से मारपीट करता था. परिजनों के मुताबिक कल देर रात भी अकरम ने लड़की को वापस बुलाने की बात को लेकर फरजाना को पीटा और बाद में गला दबाकर उसकी हत्या कर दी.

परिजनों ने पुलिस से मामले की शिकायत की जिसके बाद अकरम को हिरासत में लिया गया है. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस अधिकारी के मुताबिक आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है.

पुलिस आरोपी से लगातार पूछताछ कर रही है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी. स्थानीय लोगों ने भी अकरम द्वारा फरजाना के साथ मारपीट करने की बात स्वीकार की है.

दिल्ली के गुलाबी बाग में फ्लैट से मिली महिला की लाश, रेप के बाद हत्या करने का शक

Anu Dubey ने बताया अपना दर्द- 'तीन लेडी कोंस्टेबल मेरे ऊपर चढ़ी थीं, मुझे नाख़ून मारे'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'संबंध बिगड़ जाएंगे...', बांग्लादेश ने किस बात पर चिढ़कर भारत से कहा ऐसा
'संबंध बिगड़ जाएंगे...', बांग्लादेश ने किस बात पर चिढ़कर भारत से कहा ऐसा
'मदरसों में राष्ट्रवाद की जरूरत', इस मौलाना ने कर दी देशभर में UCC लागू करने की मांग
'मदरसों में राष्ट्रवाद की जरूरत', इस मौलाना ने कर दी देशभर में UCC लागू करने की मांग
तूफानी बारिश, कौंधेगी बिजली! रेड और ऑरेंज अलर्ट, UP-दिल्ली में कैसा मौसम?
तूफानी बारिश, कौंधेगी बिजली! रेड और ऑरेंज अलर्ट, UP-दिल्ली में कैसा मौसम?
Spider Man BO: मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ की रही धूम, शानदार हुई कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ ने शानदार की कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर

वीडियोज

Sansani: स्कूल में Murder से सनसनी! Lady Teacher का कातिल कौन?
Baba Bageshwar Dham | Dhirendra Krishna Shastri: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट?
Sansani: जंतर-मंतर की 'गालीबाज गर्ल' से सुपारी कांड तक! | Crime News
Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'संबंध बिगड़ जाएंगे...', बांग्लादेश ने किस बात पर चिढ़कर भारत से कहा ऐसा
'संबंध बिगड़ जाएंगे...', बांग्लादेश ने किस बात पर चिढ़कर भारत से कहा ऐसा
'मदरसों में राष्ट्रवाद की जरूरत', इस मौलाना ने कर दी देशभर में UCC लागू करने की मांग
'मदरसों में राष्ट्रवाद की जरूरत', इस मौलाना ने कर दी देशभर में UCC लागू करने की मांग
तूफानी बारिश, कौंधेगी बिजली! रेड और ऑरेंज अलर्ट, UP-दिल्ली में कैसा मौसम?
तूफानी बारिश, कौंधेगी बिजली! रेड और ऑरेंज अलर्ट, UP-दिल्ली में कैसा मौसम?
Spider Man BO: मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ की रही धूम, शानदार हुई कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ ने शानदार की कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
गंभीर-कोहली बहस पर पूर्व अंपायर अनिल चौधरी का बड़ा बयान- 'जरूरी है, वरना...'
गंभीर-कोहली बहस पर पूर्व अंपायर अनिल चौधरी का बड़ा बयान- 'जरूरी है, वरना...'
'दीपके वहां आंदोलन कर रहा है और आप लोग...', अपने पदाधिकारियों पर भड़के उद्धव ठाकरे
'दीपके से कुछ सीखें', शिवसेना UBT के पदाधिकारियों पर भड़के उद्धव ठाकरे
'भागने का वक्त नहीं मिला', रूस के बीच पर ड्रोन हमला, 3 बच्चों समेत 7 की मौत
'भागने का वक्त नहीं मिला', रूस के बीच पर ड्रोन हमला, 3 बच्चों समेत 7 की मौत
11 लाख की नौकरी छोड़ शुरू किया पानी का बिजनेस, अब हर महीने हो रही ढाई लाख की कमाई
11 लाख की नौकरी छोड़ शुरू किया पानी का बिजनेस, अब हर महीने हो रही ढाई लाख की कमाई
Embed widget