एक्सप्लोरर

राहुल गांधी एवं कांग्रेस ट्विटर हैक मामला : दिल्ली पुलिस ने मांगी 5 देशों से मदद

नई दिल्ली : कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी और उनकी पार्टी के ट्विटर अकाउंट हैक करने वाले गिरोह का पता लगाने के लिए दिल्ली पुलिस ने पांच देशों से सहायता मांगी है. इस करतूत की लेगियॉन नाम के जिस हैकिंग गिरोह ने जिम्मेदारी ली है, इंटरनेट सर्विस प्रदाताओं के लिए उसका रहस्य अब भी बरकरार है.

कांग्रेस के सदस्यों की ओर से एक शिकायत मिलने के बाद जांच

कांग्रेस के सदस्यों की ओर से एक शिकायत मिलने के बाद दिल्ली पुलिस मामले की जांच कर रही है. एनडीटीवी समूह के दो पत्रकारों बरखा दत्त और रवीश मिश्र के अकाउंट भी हैक हुए थे. लेकिन, पुलिस की साइबर सेल को उनकी शिकायत अभी नहीं मिली है.

चंडीगढ़ में सवा दो करोड़ की हवाला राशि जब्त, कालेधन के रैकेट का भांडाफोड़

आईपी एड्रेस का पता लगा सकती है दिल्ली पुलिस, साधा संपर्क

हैकिंग मामले के प्राथमिक जांच के दौरान पुलिस स्वीडन, रोमानिया, अमेरिका, कनाडा और थाइलैंड के आईपी एड्रेस का पता लगा सकती है. जांचकर्ता यह जानना चाहते हैं कि यदि हैकरों ने कहीं बाहर से इन देशों के सर्वरों का इस्तेमाल किया है या वे राहुल और उनकी पार्टी की माइक्रो ब्लागिंग साइट को तोड़ते वक्त वास्तव में वहां थे.

साइबर सेल के पुलिस उपायुक्त अनीश राय ने कहा

साइबर सेल के पुलिस उपायुक्त अनीश राय ने कहा, "हमलोगों ने ट्विटर से आईपी लॉग पा लिया है. पूरी जांच के बाद इन आईपी लॉग का ब्योरा पांच देशों के इंटरनेट सर्विस प्रदाताओं को भेजा गया है. हम लोगों को अभी हैकर के खाते और एड्रेस का विस्तृत विवरण हासिल करना है."

Pics : शहर-शहर काले कुबेरों में खलबली, कभी गंगा में ब्लैकमनी तो कभी गटर में ! 

यह काम ट्विटर हैकरों के ग्रुप लेगियॉन ने किया है

यह पूछने पर कि क्या यह काम ट्विटर हैकरों के ग्रुप लेगियॉन ने किया है, राय ने कहा कि यह ग्रुप खुद इन माइक्रोब्लॉगिंग साइट्स को हैक करने की जिम्मेदारी ले रहा है. लेकिन, हमें अभी वास्तविक हैकरों के बारे में कोई जानकारी नहीं है. मामले की अभी जांच की जा रही है. राय ने कहा कि हैकिंग के लिए जिम्मेदार लोगों का पता लगाने के लिए पुलिस बेंगलुरु स्थिति ट्विटर के अधिकारियों की भी मदद ले रही है.

सूचना प्रौद्योगिकी कानून की धारा 66(सी) के तहत दो FIR

सूचना प्रौद्योगिकी कानून की धारा 66(सी) के तहत दो प्राथमिकियां दर्ज होने के बाद साइबर सेल को मामले की जांच में लगाया गया है. कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने दोनों अकाउंट हैक होने और उसके बाद लगातार उन पर गालियों से भरे संदेश डाले जाने के बाद दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा में एक दिसंबर को शिकायत दर्ज कराई थी.

Pics : नोटबंदी पर नया 'नाटक', पंडित जी को गुरुदक्षिणा में दिए पुराने नोट और फिर... 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BJP ने 9-10 मार्च को अपने सांसदों के लिए जारी किया व्हिप, लोकसभा स्पीकर को हटाने के प्रस्ताव पर हो सकती है चर्चा
BJP ने 9-10 मार्च को अपने सांसदों के लिए जारी किया व्हिप, लोकसभा स्पीकर को हटाने के प्रस्ताव पर हो सकती है चर्चा
UPSC Result: BJP नेता के बेटे ने किया कमाल, ऑल इंडिया में लाया 3rd रैंक
UPSC रिजल्ट: BJP नेता के बेटे ने किया कमाल, ऑल इंडिया में लाया 3rd रैंक
दुश्मनों के बीच अकेला पड़ा ईरान! रूस और चीन क्यों मदद से पीछे हटे, 4 बड़ी वजहों से जानें पूरा खेल
दुश्मनों के बीच अकेला पड़ा ईरान! रूस और चीन क्यों मदद से पीछे हटे, 4 बड़ी वजहों से जानें पूरा खेल
जान्हवी कपूर 29वें बर्थडे पर पहुंचीं तिरुमाला मंदिर, नंगे पैर चढ़ीं 3500 सीढ़ियां, भगवान का लिया आशीर्वाद
जान्हवी कपूर 29वें बर्थडे पर पहुंचीं तिरुमाला मंदिर, नंगे पैर चढ़ीं 3500 सीढ़ियां, भगवान का लिया आशीर्वाद

वीडियोज

UP News: Hathras में भयंकर सड़क हादसा Etah-Aligarh Highway पर स्कॉर्पियो ने बाइक में मारी टक्कर
Chitra Tripathi: बेटे Nishant की लॉन्चिंग के लिए Nitish Kumar ने BJP को सौंपी सत्ता? | JDU | Bihar
Bharat Ki Baat: बिहार में BJP से CM की रेस में कौन आगे, क्या होगा फॉर्मूला? | Nitish Kumar | JDU
Sandeep Chaudhary: बिहार का CM कौन...BJP क्यों है मौन? | Nitish Kumar | Bihar | BJP | JDU
Bihar Politics: दिल्ली में Nitish Kumar..बिहार में BJP? निषाद या महिला कौन होगी मुख्यमंत्री? | JDU

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BJP ने 9-10 मार्च को अपने सांसदों के लिए जारी किया व्हिप, लोकसभा स्पीकर को हटाने के प्रस्ताव पर हो सकती है चर्चा
BJP ने 9-10 मार्च को अपने सांसदों के लिए जारी किया व्हिप, लोकसभा स्पीकर को हटाने के प्रस्ताव पर हो सकती है चर्चा
UPSC Result: BJP नेता के बेटे ने किया कमाल, ऑल इंडिया में लाया 3rd रैंक
UPSC रिजल्ट: BJP नेता के बेटे ने किया कमाल, ऑल इंडिया में लाया 3rd रैंक
दुश्मनों के बीच अकेला पड़ा ईरान! रूस और चीन क्यों मदद से पीछे हटे, 4 बड़ी वजहों से जानें पूरा खेल
दुश्मनों के बीच अकेला पड़ा ईरान! रूस और चीन क्यों मदद से पीछे हटे, 4 बड़ी वजहों से जानें पूरा खेल
जान्हवी कपूर 29वें बर्थडे पर पहुंचीं तिरुमाला मंदिर, नंगे पैर चढ़ीं 3500 सीढ़ियां, भगवान का लिया आशीर्वाद
जान्हवी कपूर 29वें बर्थडे पर पहुंचीं तिरुमाला मंदिर, नंगे पैर चढ़ीं 3500 सीढ़ियां, भगवान का लिया आशीर्वाद
पाकिस्तानी मोहम्मद आमिर ने फिर मार दिया ताना, अभिषेक शर्मा पर दिया भड़काऊ बयान, जानें क्या कहा
पाकिस्तानी मोहम्मद आमिर ने फिर मार दिया ताना, अभिषेक शर्मा पर दिया भड़काऊ बयान
देश में नहीं होगी रसोई गैस की किल्लत, मिडिल ईस्ट में जंग के बीच सरकार ने LPG प्रोडक्शन बढ़ाने का दिया आदेश
देश में नहीं होगी रसोई गैस की किल्लत, जंग के बीच सरकार ने LPG प्रोडक्शन बढ़ाने का दिया आदेश
इजरायल-अमेरिका या यूएई, अगर ईरान हार गया तो उसके तेल पर किसका होगा कब्जा?
इजरायल-अमेरिका या यूएई, अगर ईरान हार गया तो उसके तेल पर किसका होगा कब्जा?
क्रेडिट कार्ड का बिल नहीं भरा तो, हो सकती है गिरफ्तारी, जान लें क्या कहता है कानून
क्रेडिट कार्ड का बिल नहीं भरा तो, हो सकती है गिरफ्तारी, जान लें क्या कहता है कानून
Embed widget