एक्सप्लोरर

UP: आधा दर्जन से ज्यादा हत्या करने वाला शख्स गिरफ्तार, गैंग बनाकर देता था वारदात को अंजाम

पूछताछ के दौरान गिरफ्तार आरोपी ने बताया कि पहली हत्या साल 2007 में अपने भाई संदीप और दोस्तों के साथ मिलकर की थी. आपसी रंजिश के चलते गांव के ही राज सिंह को मार डाला था.

नोएडा: हरियाणा में रोहतक के भलौट गांव निवासी युवक रोहित की हत्या कर ग्रेटर नोएडा क्षेत्र के नाले में फेंकने वाले शातिर सीरियल किलर नवीन को यूपी एसटीएफ और थाना नॉलेज पार्क पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी नवीन ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि वह अब तक आधा दर्जन से ज्यादा हत्याएं कर चुका है और गदर नाम से गैंग चलाता है. नवीन अपने दुश्मनों को पानी में डुबोकर मारता है. एसटीएफ ने बताया कि आरोपी का यह स्टाइल अन्य अपराधियों से बिल्कुल अलग है.

रोहतक के भलौट निवासी राजभवन ने नॉलेज पार्क थाना पुलिस से 27 जुलाई को शिकायत की थी कि उनका बेटा रोहित (21 साल) 24 जुलाई की सुबह 10 बजे रोहतक के ही आसन गांव निवासी सौरभ उर्फ सिक्कू से मिलने के लिए निकला था. रोहित की मां ने उसी दिन दोपहर तीन बजे कॉल की तो उसका मोबाइल स्विच ऑफ था. परिजन ने रोहित की तलाश शुरू की लेकिन कुछ पता नहीं चला. अगले दिन सौरभ ने परिजन को जानकारी दी कि उसने रोहित को रोहतक के सांपला कस्बे से दिल्ली जाने वाली बस में दोपहर 12 बजे बैठा दिया था.

दोपहर साढ़े 12 बजे कॉल कर रोहित ने सौरभ को बताया था कि वह दिल्ली के पीरागढ़ी जा रहा है. 27 जुलाई को रोहित का शव ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क स्थित नाले में पड़ा मिलने की सूचना पुलिस ने परिजन को दी थी. परिजन ने इस मामले में अज्ञात आरोपियों पर केस दर्ज करने की तहरीर दी थी. पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी थी.

कब-कब की हत्या
पूछताछ के दौरान गिरफ्तार नवीन ने बताया कि अपने भाई संदीप व दोस्तों के साथ मिलकर उसने 2007 में आपसी रंजिश के चलते गांव के ही राज सिह की हत्या कर दी थी. इसके बाद 2015 में मेरे भाई और दोस्त ने गोहाना में सिटी केबल वाले भगत सिह से रंगदारी मांगी थी. 2015 में भी मैंने अपने साथियों के साथ नाहरा गांव के मास्टर जो शराब का ठेकेदार था. उसका अपहरण कर 20 लाख की फिरौती मांगी थी. इसके बाद नवीन ने साल 2019 में अपने दोस्त प्रवीण उर्फ बिट्टू की हत्या में शामिल आरोपी रवि, सोनू और अक्षय को पानी में डुबोकर मार डाला और उनकी लाश को खतौली नहर में फेंक दिया था. साल 2020 में ही एलटीटी रिफाइनरी पानीपत के तीन अधिकारियों का अपहरण कर रंगदारी मांगी थी जिसका मुकदमा पानीपत के मतलौंडा में दर्ज है. साल 2020 में ही अपने गांव के पवन से हथियारों को लेकर हुए विवाद में उसकी गोली मारकर हत्या कर दी थी. इसी साल इसने अपने साथियों के साथ मिलकर ग्रेटर नॉएडा के दादरी में संदीप को गोली मारकर हत्या कर दी थी. 2021 में आरोपी ने लड़की के माध्यम से रोहित को दिल्ली के एक फ्लैट में पानी की बाल्टी में डुबोकर मार डाला था.

एडीसीपी ग्रेटर नोएडा विशाल पांडेय ने बताया कि एसटीएफ की मेरठ यूनिट और नॉलेज पार्क पुलिस को सूचना मिली कि कई मुकदमों में फरार चल रहा नवीन किसी काम से बाइक से दिल्ली की तरफ जाने वाला है. इस पर एलजी गोल चक्कर पर चेकिंग के दौरान गुरुवार देर रात एक संदिग्ध व्यक्ति पल्सर मोटरसाइकिल से परी चौक से सूरजपुर की तरफ जाता दिखाई दिया. जिसे रोकने का प्रयास किया गया लेकिन वह व्यक्ति रुकने के बजाय तेजी से भागने लगा. इस पर पुलिस ने उसका पीछा करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया. आरोपी के पास से एक पिस्टल, 4 कारतूस, एक मोबाइल फोन, एक बाइक और 500 रुपये नकद बरामद हुए हैं. पुलिस से बचने के लिए 24 जुलाई की रात दिल्ली में रोहित की हत्या करने के बाद नवीन अपने छह अन्य साथियों की मदद से दो गाड़ियों में रोहित के शव को लेकर ग्रेटर नोएडा पहुंचा जहां थाना नॉलेज पार्क क्षेत्र के एपीजे स्कूल के सामने स्थित नाले में उसका शव फेंककर फरार हो गया था. थाना नॉलेज पार्क पुलिस रोहित की हत्या में शामिल और फरार 6 अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है.

ये भी पढ़ें-
CM योगी के बयान के विरोध में प्रियंका ने फ‍िर लगाई झाड़ू, कहा- इस काम में स्वाभिमान है, मैं जनता के लिए सब कुछ करूंगी 

गाजियाबाद: संपत्ति के लालच में एक बार फिर रिश्ते हुए तार-तार, सगे छोटे भाई की चाकूओं से गोदकर कर दी हत्या 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
TRE-4 वाले ध्यान दें! उत्तर नहीं देने पर भी कटेगा नंबर, गाइडलाइन जारी
TRE-4 वाले ध्यान दें! उत्तर नहीं देने पर भी कटेगा नंबर, गाइडलाइन जारी
क्रिकेट में 5वीं बार ऐसा कमाल, वेस्टइंडीज के महिला और पुरुष क्रिकेटर ने जीता ICC अवॉर्ड
क्रिकेट में 5वीं बार ऐसा कमाल, वेस्टइंडीज के महिला और पुरुष क्रिकेटर ने जीता ICC अवॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
TRE-4 वाले ध्यान दें! उत्तर नहीं देने पर भी कटेगा नंबर, गाइडलाइन जारी
TRE-4 वाले ध्यान दें! उत्तर नहीं देने पर भी कटेगा नंबर, गाइडलाइन जारी
क्रिकेट में 5वीं बार ऐसा कमाल, वेस्टइंडीज के महिला और पुरुष क्रिकेटर ने जीता ICC अवॉर्ड
क्रिकेट में 5वीं बार ऐसा कमाल, वेस्टइंडीज के महिला और पुरुष क्रिकेटर ने जीता ICC अवॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Embed widget