एक्सप्लोरर

घर में एक्सचेंज बना करते थे विदेशों में कॉल, देश के दुश्मन भी कर रहे थे इस्तेमाल

नई दिल्ली/लखनऊ : उत्तर प्रदेश के आतंकवाद रोधी दस्ते (एटीएस) ने अवैध रूप से टेलीफोन एक्सचेन्ज चलाकर अंतरराष्ट्रीय फोन कॉल कराने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है. पुलिस ने उसके 11 सदस्यों को गिरफ्तार किया है. गिरोह के लोगों ने जासूसी के लिये जम्मू-कश्मीर की सैन्य इकाइयों को भी फोन कराये थे.

जासूसी करने के उद्देश्य से सैन्य इकाइयों के पास फोन

एटीएस की तरफ से यहां जारी बयान के अनुसार ये गिरफ्तारियां लखनऊ, हरदोई, सीतापुर एवं दिल्ली के महरौली से की गयी हैं. बयान के मुताबिक जम्मू कश्मीर सैन्य अभिसूचना इकाई को कुछ भारतीय नंबरों से जासूसी करने के उद्देश्य से सैन्य इकाइयों के पास फोन आने की सूचना मिली थी.

गोवा : कोहराम मचा कर भागने की फिराक में थे कैदी, एक गैंगस्टर की मौत

अवैध टेलीफोन एक्सचेन्ज के माध्यम से कॉल हो रहे थे

इन नंबरों की जांच में पाया गया कि अवैध टेलीफोन एक्सचेन्ज के माध्यम से भारत के बाहर से कॉल किये जा रहे हैं. हालांकि, सैन्य इकाइयों को फोन किये जाने का ब्यौरा सार्वजनिक नहीं किया गया है. इस गिरोह में शामिल लोग एक्सचेन्ज के जरिये विदेश में बैठे किसी व्यक्ति की भारत में की गयी इन्टरनेट कॉल को सिम बाक्स के माध्यम वाइस कॉल में बदल कर बात करा देते थे.

विदेशी नंबर की जगह भारत का ही नंबर दिखता था

हिन्दुस्तानी नंबर पर विदेशी नंबर की जगह भारत का ही नंबर दिखता था. इससे देश की सुरक्षा को खतरा पहुंचने के साथ-साथ दूरसंचार कम्पनियों को करोड़ों रूपये का नुकसान होता था. एटीएस के पुलिस महानिरीक्षक असीम अरूण ने बताया कि एटीएस की टीमों ने टर्म सेल के अधिकारियों एवं स्थानीय पुलिस के सहयोग से लखनउ से कल रात राहुल रस्तोगी, शिवेन्द्र मिश्रा, हषिर्त गुप्ता, विशाल कक्कड़, राहुल सिंह को गिरफ्तार किया.

दिल्ली की हॉकी प्लेयर्स की बहादुरी : बदमाशों से लोहा लेने को तैयार हैं दिलेर बेटियां

एक आरोपी को दिल्ली के महरौली इलाके से गिरफ्तार किया

उनके पास से तीन लैपटॉप, 12 सिमबाक्स, लगभग 87 सिम, 25 मोबाइल फोन डाटाकार्ड और अन्य संचार सामग्री बरामद किया. असीम ने बताया कि इसके अलावा हरदोई से विनीत कुमार दीक्षित और सीतापुर से रिषि होरा, श्याम बाबू, उत्तम शुक्ला तथा विकास वर्मा को गिरफ्तार किया गया. एटीएस नोएडा टीम द्वारा भी इसी कड़ी में अभियुक्त गुलशन सेन को दिल्ली के महरौली इलाके से गिरफ्तार किया गया.

जासूसी कर रहे एजेन्टों का काम मुश्किल हो जायेगा

उन्होंने बताया कि एटीएस द्वारा सिम बाक्स का भंडाफोड़ करने से जासूसी कर रहे एजेन्टों का काम मुश्किल हो जायेगा. अब ये अंतरराष्ट्रीय फोन गेटवे से बच कर कॉल नहीं कर पायेगें. इसके लिए सेना और टर्म सेल के साथ मिल कर अन्य ऐसे ऑपरेटरों के विरूद्ध कार्रवाई की जायेगी. इससे आतंकवादियों और जासूसों का काम मुश्किल तो होगा ही, सरकार और मोबाइल कंपनियों को हो रही करोड़ों रुपये की हानि भी बचेगी.

नक्सल हमले में 'प्लूटो' हुआ शहीद, ड्यूटी के दौरान IED ब्लास्ट का हुआ शिकार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘मौलिक अधिकार का हनन’, जंतर-मंतर को प्रदर्शन स्थल की सूची से हटाने के फैसले को SC-HC में चुनौती
‘मौलिक अधिकार का हनन’, जंतर-मंतर को प्रदर्शन स्थल की सूची से हटाने के फैसले को SC-HC में चुनौती
बीजेपी में शामिल हुए राकेश प्रताप तो नाराज दीपक सिंह बोले- 'इस जन्म में तो...'
बीजेपी में शामिल हुए राकेश प्रताप तो नाराज दीपक सिंह बोले- 'इस जन्म में तो...'
IND vs WI 4th T20: हैदराबाद में भारत ने जीता टॉस, प्लेइंग इलेवन में हुए 2 बड़े बदलाव
हैदराबाद में भारत ने जीता टॉस, प्लेइंग इलेवन में हुए 2 बड़े बदलाव
शशि थरूर ने शेयर की नेहा बोरा के साथ फोटो, बोले- 'वो ज्यादातर लोगों से...'
शशि थरूर ने शेयर की नेहा बोरा के साथ फोटो, बोले- 'वो ज्यादातर लोगों से...'

वीडियोज

Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!
Bollywood News: आयुष्मान-सारा की ‘उड़ता तीर’ का दूसरा ट्रेलर रिलीज, धुरंधर से होने लगी तुलना! (14.10.26)
सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘मौलिक अधिकार का हनन’, जंतर-मंतर को प्रदर्शन स्थल की सूची से हटाने के फैसले को SC-HC में चुनौती
‘मौलिक अधिकार का हनन’, जंतर-मंतर को प्रदर्शन स्थल की सूची से हटाने के फैसले को SC-HC में चुनौती
बीजेपी में शामिल हुए राकेश प्रताप तो नाराज दीपक सिंह बोले- 'इस जन्म में तो...'
बीजेपी में शामिल हुए राकेश प्रताप तो नाराज दीपक सिंह बोले- 'इस जन्म में तो...'
IND vs WI 4th T20: हैदराबाद में भारत ने जीता टॉस, प्लेइंग इलेवन में हुए 2 बड़े बदलाव
हैदराबाद में भारत ने जीता टॉस, प्लेइंग इलेवन में हुए 2 बड़े बदलाव
शशि थरूर ने शेयर की नेहा बोरा के साथ फोटो, बोले- 'वो ज्यादातर लोगों से...'
शशि थरूर ने शेयर की नेहा बोरा के साथ फोटो, बोले- 'वो ज्यादातर लोगों से...'
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
'फांसी नहीं, उम्रकैद हो सकती थी', मुस्कान-साहिल की वकील का बयान
'फांसी नहीं, उम्रकैद हो सकती थी', मुस्कान-साहिल की वकील का बयान
आशुतोष रांका और सौरव दास की गिरफ्तारी पर ओवैसी बोले- 'इन लड़कों को...'
आशुतोष रांका और सौरव दास की गिरफ्तारी पर ओवैसी बोले- 'इन लड़कों को...'
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
Embed widget