एक्सप्लोरर

सिंघम मोड में यूपी पुलिस, मेरठ का नामी बदमाश गिरफ्तार

यूपी पुलिस दिन हो या रात लगातार बदमाशों के एनकाउंटर कर रही है. मेरठ में देर रात बदमाशों और पुलिस के बीच मुठभेड़ हुई.

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश से बदमाशों के सफाये के लिए पुलिस ऑपरेशन क्लीन चला रही है. इसका सबसे ज्यादा असर वेस्टर्न यूपी के मेरठ में देखने को मिल रहा है. जहां पुलिस दिन हो या रात लगातार बदमाशों के एनकाउंटर कर रही है. मेरठ में देर रात  बदमाशों और पुलिस के बीच मुठभेड़ हुई. जिसमें फरमान नाम के बदमाश को पुलिस ने चेकिंग के दौरान रोकने का प्रयास किया. लेकिन 25,000 के इनामी फरमान ने पुलिस के ऊपर ही गाड़ी चढ़ाने की कोशिश की और भाग निकला. जिस पर पुलिस टीम ने पीछा किया इस दौरान फरमान ने पुलिस पर फायरिंग कर दी. जवाबी फायरिंग में पुलिस ने भी कई राउंड फायर किए और एक गोली फरमान को लग गई. जिसके बाद मेरठ पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया.

हालांकि कार में सवार फरमान का एक साथी उतरकर भाग गया. जिसे पकड़ने के लिए पुलिस ने घंटो तक कॉम्बिंग की लेकिन अंधेरे का फायदा उठाकर एक साथी वह से फरार हो गया. याद रहे कि घटना मेरठ के थाना लिसाड़ी गेट क्षेत्र के जामिया रेजीडेंसी की है. जहां फतेहउल्लाह पुर रोड पर थाना लिसाड़ीगेट पुलिस चेकिंग कर रही थी. वहीं पर फरमान ने पुलिस के आगे भागने की कोशिश की.

यूपी पुलिस का ऑपरेशन क्लीन है जारी

खबर रहे कि इससे पहले यूपी पुलिस ने नोएडा और अलीगढ़ में अभियान चला कर कई नामी बदमाश को एनकाउंटर में मार डाला था. प्रदेश की योगी सरकार बदमाशों को बक्शने के मूड में नहीं है. वे लागातार कड़े फैसले ले रही है. इस बात का जिक्र खुद मुख्यमंत्री अपनी सभाओं में कर चुके हैं.

आपको बता दें कि फरमान कल मुठभेड़ के दौरान टीम की आंखों में धूल झोंककर फरार हो गया था. इस दौरान भागते हुए फरमान CCTV में भी क़ैद हो गया था तभी से पुलिस फरमान की तलाश में थी. पुलिस सरगर्मी से तलाश कर रही थी और आज फरमान को मुठभेड़ के बाद पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया.

शातिर बदमाश 25,000 का इनामी है. जिस पर एक दर्जन से भी ज्यादा लूट जैसे गंभीर अपराधों के मुकदमे चल रहे हैं. ये अपने साथी सलमान के साथ लूटपाट की वारदात को अंजाम देता है. सलमान को कल मेरठ के थाना रेलवे रोड पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया था. फरमान पुलिस की आंखों में धूल झोंककर फरार हुआ था उसे भी आज गिरफ्तार कर लिया गया.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

चीनी के स्टॉक पर सरकार की नजर, जारी किया नोटिफिकेशन
चीनी के स्टॉक पर सरकार की नजर, जारी किया नोटिफिकेशन
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'सबसे बेकार, प्रोड्यूसर किलर हैं...', डायरेक्टर ने उड़ाई पवन सिंह की धज्जिया
'सबसे बेकार, प्रोड्यूसर किलर हैं...', डायरेक्टर ने उड़ाई पवन सिंह की धज्जिया
इंग्लैंड को बड़ा झटका, पूरे सीजन से बाहर हुआ दिग्गज; होगी सर्जरी
इंग्लैंड को बड़ा झटका, पूरे सीजन से बाहर हुआ दिग्गज; होगी सर्जरी

वीडियोज

SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)
Bareilly Ke Bacchan: 😳Ajab Singh की हरकत पर Sangam ने दी नसीहत, ससुर जी को बुरी लगी बातें! #sbs
Sunny Deol की ‘Batwara 1947’ क्यों हुई फ्लॉप? Muslim किरदार और कहानी पर उठे सवाल
Bigg Boss 20 में Mouni Roy की Entry? Salman Khan के शो में Naagin लगाएंगी Glamour का तड़का!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चीनी के स्टॉक पर सरकार की नजर, जारी किया नोटिफिकेशन
चीनी के स्टॉक पर सरकार की नजर, जारी किया नोटिफिकेशन
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'सबसे बेकार, प्रोड्यूसर किलर हैं...', डायरेक्टर ने उड़ाई पवन सिंह की धज्जिया
'सबसे बेकार, प्रोड्यूसर किलर हैं...', डायरेक्टर ने उड़ाई पवन सिंह की धज्जिया
इंग्लैंड को बड़ा झटका, पूरे सीजन से बाहर हुआ दिग्गज; होगी सर्जरी
इंग्लैंड को बड़ा झटका, पूरे सीजन से बाहर हुआ दिग्गज; होगी सर्जरी
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
बलूचिस्तान के सरनान इलाके पर बलूचों का कब्जा, पुलिस थाने को उड़ाया
बलूचिस्तान के सरनान इलाके पर बलूचों का कब्जा, पुलिस थाने को उड़ाया
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
अब घर बैठे मिलेगा यूरिया, इस तकनीक को अपनाएं किसान
अब घर बैठे मिलेगा यूरिया, इस तकनीक को अपनाएं किसान
Embed widget