एक्सप्लोरर

सावधान ! रिचार्ज वाले कर रहे हैं लड़कियों के मोबइल नंबर का 'सौदा', पुलिस सतर्क

लखनऊ : यूपी पुलिस को इन दिनों एक चौंकाने वाली शिकायतें मिल रही हैं. वह यह है कि मोबाइल रिचार्ज करने के वक्त जब लड़कियां अपना नंबर दे रही हैं तो उनका गलत इस्तेमाल किया जा रहा है. कई रिचार्ज करने वाले लड़कियों को नंबरों को गलत हाथों में सौंप रहे हैं जो बाद में लड़कियों को परेशान कर रहे हैं.

पुलिस ने लड़कियों को सावधान रहने की हिदायत दी है

यूपी पुलिस के लिए यह बड़ी चुनौती है. इन मामलों की पड़ताल के साथ ही पुलिस ने लड़कियों को सावधान रहने की हिदायत दी है. शिकायत की गई है कि लड़कियों से 'दोस्ती' करने के लिए 'रिचार्ज भैया' यानी मोबाइल रिचार्ज करने वाले आसानी से नम्बर लोगों को मुहैय्या करा रहे हैं. यूपी की कई लड़कियों ने इसकी शिकायत वीमेन पावर लाइन में दर्ज करायी है.

यह भी पढ़ें : 'लाइक घोटाला' : अरबों ठगने वाले अनुभव मित्तल की मुसीबत बढ़ी, पड़ा IT का छापा

वीमेन पावर लाइन यानी 1090 में कई लड़कियों ने की शिकायत 

गौरतलब है कि आमतौर लड़किया मोबाइल रिचार्ज कराने के लिए किसी रिचार्ज करने वाले की दुकान पर जाती हैं. लेकिन, कई बार ये 'रिचार्ज भैया' इनके लिए मुसीबत बन जाते हैं. यूपी में वीमेन पावर लाइन यानी 1090 में कई लड़कियों ने शिकायत दर्ज कराई है कि मोबाइल रिचार्ज करने के दौरान उनका नम्बर कई ऐसे लोगों को दे दिया गया.

कॉल के जरिये दोस्ती करने या लव प्रपोजल तक भेज रहे हैं

नंबर मिलने के बाद मनचले लड़कियों को मैसेज या कॉल के जरिये दोस्ती करने या लव प्रपोजल तक भेज रहे हैं. हालांकि ये पता करना मुश्किल होता है की लड़कियों के नम्बर किसी को क्यों दिए गए ? लेकिन, इसका भी अंदेशा है की पैसों की खातिर भी रिचार्ज करने वाले लड़कियों के नंबर शोहदों को बेच देते हैं.

यह भी पढ़ें : 'लाईक घोटाला' : 27 साल का 'डिजिटल नटवर लाल', जानें अनुभव मित्तल की पूरी कहानी

यहां तक की उन्हें अपना नंबर भी कई बार बदलना पड़ रहा है

यूपी की वीमेन पावर लाइन में इस तरह की तमाम शिकायतों को लेकर लड़कियां आती हैं या डायल पर शिकायत दर्ज कराती हैं. लखनऊ की एक लड़की(नाम गुप्त) के मुताबिक उनके साथ ऐसा कई बार हो चुका है. यहां तक की उन्हें अपना नंबर भी कई बार बदलना पड़ा. लेकिन, हर बार लोगों के फोन या मैसेज दोस्ती के लिए आते रहे लिहाज़ा उन्होंने 'रिचार्ज भैया' के यहाँ जाना छोड़ दिया.

सोशल साइट्स पर भी नंबर आदि शेयर करने से बचना चाहिए

यूपी पुलिस के आईजी नवनीत सिकेरा के मुताबिक़ 'रिचार्ज भैया' ही नहीं वो लोग भी आपका(लड़कियों) नम्बर शोहदों को दे सकते हैं जिनको आसानी से शॉपिंग या बैंकिंग के दौरान अपना नंबर दे देती है. नवनीत के मुताबिक़ महिलाओं को नम्बर तब तक नहीं देना चाहिए जबतक उस पर भरोसा न हो. लड़कियों को सोशल साइट्स पर भी नंबर आदि शेयर करने से बचना चाहिए.

यह भी पढ़ें : 'लाइक' पर पैसा देने का वादा निकला फर्जीवाड़ा, 37 अरब का गड़बड़झाला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बेगूसराय में हैवानियत, रेप किया, वीडियो बनाया, तेजस्वी बोले- 'राक्षसराज'
बेगूसराय में हैवानियत, रेप किया, वीडियो बनाया, तेजस्वी बोले- 'राक्षसराज'
UP MLC Election 2026 में BJP ने किया 6 कैंडिडेट्स का ऐलान, देखें लिस्ट
UP MLC Election 2026 में BJP ने किया 6 कैंडिडेट्स का ऐलान, देखें लिस्ट
नोएडा से 15 मिनट में दिल्ली, खुल गया मयूर विहार-बारापूला सिग्नल फ्री कॉरिडोर, जानें सब
नोएडा से 15 मिनट में दिल्ली, खुल गया मयूर विहार-बारापूला सिग्नल फ्री कॉरिडोर, जानें सब
'वो जिसके साथ रहे खुश रहे', सुनीता आहूजा ने गोविंदा-कोमल के लालाबागचा दर्शन पर तोड़ी चुप्पी
'वो जिसके साथ रहे खुश रहे', सुनीता ने गोविंदा-कोमल के लालाबागचा दर्शन पर तोड़ी चुप्पी

वीडियोज

ECL Season 3: Elvish Yadav और Fukra Insaan ने एक-दूसरे की जमकर तारीफ की, दिखा भाईचारा
Panchayat 5: Raghubir Yadav ने दिया बड़ा Update, Anshuman Jha संग सुनाए कई मजेदार किस्से
Bigg Boss 20: Salman Khan ने Rhiti Tiwari को लगाई फटकार, Kanika Mann पर किया मजेदार Joke
एक सोशल मीडिया स्टार की 'सुसाइड मिस्ट्री' !
चालान नहीं भरेंगे तो बिजली कटेगी!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बेगूसराय में हैवानियत, रेप किया, वीडियो बनाया, तेजस्वी बोले- 'राक्षसराज'
बेगूसराय में हैवानियत, रेप किया, वीडियो बनाया, तेजस्वी बोले- 'राक्षसराज'
UP MLC Election 2026 में BJP ने किया 6 कैंडिडेट्स का ऐलान, देखें लिस्ट
UP MLC Election 2026 में BJP ने किया 6 कैंडिडेट्स का ऐलान, देखें लिस्ट
नोएडा से 15 मिनट में दिल्ली, खुल गया मयूर विहार-बारापूला सिग्नल फ्री कॉरिडोर, जानें सब
नोएडा से 15 मिनट में दिल्ली, खुल गया मयूर विहार-बारापूला सिग्नल फ्री कॉरिडोर, जानें सब
'वो जिसके साथ रहे खुश रहे', सुनीता आहूजा ने गोविंदा-कोमल के लालाबागचा दर्शन पर तोड़ी चुप्पी
'वो जिसके साथ रहे खुश रहे', सुनीता ने गोविंदा-कोमल के लालाबागचा दर्शन पर तोड़ी चुप्पी
संभल हिंसा: आरोपी अफरोज की NSA हिरासत रद्द, SC ने UP सरकार पर लगाया 10 लाख का जुर्माना
संभल हिंसा: आरोपी अफरोज की NSA हिरासत रद्द, SC ने UP सरकार पर लगाया 10 लाख का जुर्माना
चिराग पासवान का SIR विवाद के बीच दो टूक, 'मुझे लगता है...'
चिराग पासवान का SIR विवाद के बीच दो टूक, 'मुझे लगता है...'
एशियन गेम्स: अगर बारिश में धुल गया क्रिकेट का फाइनल, तो किसे मिलेगा गोल्ड मेडल? जानें नियम
अगर बारिश में धुल गया क्रिकेट का फाइनल, तो किसे मिलेगा गोल्ड मेडल? जानें नियम
World Heart Day: हार्ट अटैक आने से पहले शरीर देता है ये 7 संकेत, न करें नजरअंदाज
हार्ट अटैक आने से पहले शरीर देता है ये 7 संकेत, न करें नजरअंदाज
Embed widget