एक्सप्लोरर

'तीन तलाक' देकर की तीन शादियां, चौथे निकाह से पहले पूर्व पत्नियों ने खोला मोर्चा, FIR दर्ज

लखनऊ : उत्तर प्रदेश के बहराईच में तीन तलाक का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. एक व्यक्ति पर तीन महिलाओं ने तीन तलाक, नाबालिग से बलात्कार और अपनी ही पत्नियों के अश्लील वीडियो बनाने का आरोप लगा है. परिजन को ब्लैकमेल करने व चौथे निकाह की कोशिश का आरोप भी लगाया गया है. पुलिस ने इस मामले में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

एक युवती से विवाह किया और उसके अश्लील वीडियो बना ली

पुलिस सूत्रों के अनुसार दो दिन पूर्व पुलिस अधीक्षक कार्यालय में एक साथ पहुंची तीन महिलाओं ने कोतवाली नगर इलाके के कानूनगोपुरा निवासी दानिश नाम के एक युवक पर आरोप लगाया. उनके अनुसार उसने 2013 में बहराइच शहर के मोहलीपुरा की एक युवती से विवाह किया और उसके अश्लील वीडियो बना ली.

यह भी पढ़ें : 12 साल में तीन बार तीन तलाक और चार शादी, जानिए- महिला के दर्द

धमकी देकर उसके परिजनों से धन उगाही करता रहा

पहली पत्नी से तकरार होने पर वह उसके अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उसके परिजनों से धन उगाही करता रहा. बाद में पहली पत्नी को तीन तलाक देकर उसने दूसरी शादी कर ली. आरोप है कि दानिश करीब एक वर्ष दूसरी बीवी के साथ रहा. उसका भी अश्लील वीडियो बनाया और उसके परिवार वालों को भी ब्लैकमेल करने लगा.

एक साल बाद बिना तलाक दिए दूसरी पत्नी को घर से निकाल दिया

एक साल बाद दूसरी पत्नी को घर से निकाल दिया. आरोप है कि 24 अक्टूबर 2016 को दानिश नानपारा के गुरगुट्टा इलाके में अपने मामा के घर गया. वहां उसने अपनी 15 वर्षीय ममेरी बहन से चाकू की नोक पर जबरन बलात्कार किया. डरा धमकाकर ममेरी बहन से निकाह कर लिया.

यह भी पढ़ें : अमित शाह को अपनी झोपड़ी में खाना खिलाने वाली दंपति ने ज्वाइन की ममता की पार्टी

पत्नी बनी तीसरी नाबालिग पत्नी का भी उत्पीड़न शुरू कर दिया

निकाह के बाद दानिश ने ममेरी बहन से पत्नी बनी तीसरी नाबालिग पत्नी का भी उत्पीड़न शुरू कर दिया. अश्लील एमएमएस वायरल करने की धमकी देकर यहां भी ससुराल वालों से धन उगाही शुरू कर दी. तीनों महिलाओं ने आरोप लगाया कि इस बीच दानिश ने चौथे निकाह की तैयारी भी शुरू कर दी.

तीनों पीड़ित बीवियों ने दानिश के चौथे निकाह की तैयारी का पता चला

तीनों पीड़ित बीवियों ने दानिश के चौथे निकाह की तैयारी का पता चलते ही अपर पुलिस अधीक्षक दिनेश त्रिपाठी से गुहार लगाई. अपर पुलिस अधीक्षक दिनेश त्रिपाठी ने बताया कि दानिश के खिलाफ कोतवाली नगर में नाबालिग के साथ बलात्कार व पाक्सो एक्ट सहित विभिन्न गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया गया है.

यह भी पढ़ें : सोनू निगम अजान विवाद: कोर्ट ने कहा- इस्लाम का आंतरिक हिस्सा है अजान, लाउडस्पीकर नहीं

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आशुतोष रांका और सौरव दास भी आएंगे बाहर? अभिजीत दीपके बोले- 'दोनों भाइयों के...'
आशुतोष रांका और सौरव दास भी आएंगे बाहर? अभिजीत दीपके बोले- 'दोनों भाइयों के...'
सौरव दास और आशुतोष रांका की रिहाई पर CJP बोली, 'हमें पूरी उम्मीद है कि...'
सौरव दास और आशुतोष रांका की रिहाई पर CJP बोली, 'हमें पूरी उम्मीद है कि...'
अभिजीत दीपके पर संजय निरुपम का दावा, 'तिरंगा तो एक बहाना है इनका इरादा...'
अभिजीत दीपके पर संजय निरुपम का दावा, 'तिरंगा तो एक बहाना है इनका इरादा...'
प्लेइंग 11 से बाहर रखने पर वैभव सूर्यवंशी का छलका दर्द! 2 शब्दों में बताई मन की बात
प्लेइंग 11 से बाहर रखने पर वैभव सूर्यवंशी का छलका दर्द! 2 शब्दों में बताई मन की बात

वीडियोज

जंतर-मंतर और संग्राम, कारोबार धड़ाम!
सड़क जाम, जनता परेशान, किसका 'अराजक' प्लान?
धार्मिक कट्टरता, अराजकता का लक्ष्य है सत्ता?
Bollywood News: करीना के बेडरूम का कौन-सा राज खोल गए सैफ? कपिल के शो में मचा धमाल! (17.10.26)
YRKKH: Kabir के शादी के फैसले से टूटेगा दिल, क्या अब अलग हो जाएगी Kabir-Maira की राह?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
आशुतोष रांका और सौरव दास भी आएंगे बाहर? अभिजीत दीपके बोले- 'दोनों भाइयों के...'
आशुतोष रांका और सौरव दास भी आएंगे बाहर? अभिजीत दीपके बोले- 'दोनों भाइयों के...'
सौरव दास और आशुतोष रांका की रिहाई पर CJP बोली, 'हमें पूरी उम्मीद है कि...'
सौरव दास और आशुतोष रांका की रिहाई पर CJP बोली, 'हमें पूरी उम्मीद है कि...'
अभिजीत दीपके पर संजय निरुपम का दावा, 'तिरंगा तो एक बहाना है इनका इरादा...'
अभिजीत दीपके पर संजय निरुपम का दावा, 'तिरंगा तो एक बहाना है इनका इरादा...'
प्लेइंग 11 से बाहर रखने पर वैभव सूर्यवंशी का छलका दर्द! 2 शब्दों में बताई मन की बात
प्लेइंग 11 से बाहर रखने पर वैभव सूर्यवंशी का छलका दर्द! 2 शब्दों में बताई मन की बात
इमरान खान पहुंचे बॉम्बे हाई कोर्ट, 'लीव इंडिया' नोटिस के खिलाफ दायर की याचिका
इमरान खान पहुंचे बॉम्बे हाई कोर्ट, 'लीव इंडिया' नोटिस के खिलाफ दायर की याचिका
अभिजीत दीपके रिहा, SEM कोर्ट ने दी सशर्त जमानत
अभिजीत दीपके रिहा, SEM कोर्ट ने दी सशर्त जमानत
हवा में उड़ते जहाज पर खड़ी हुईं 99 साल की दादी, Video देख उड़े होश
हवा में उड़ते जहाज पर खड़ी हुईं 99 साल की दादी, Video देख उड़े होश
गेहूं का MSP बढ़ा, लेकिन इससे किसानों की कमाई कितनी बढ़ेगी?
गेहूं का MSP बढ़ा, लेकिन इससे किसानों की कमाई कितनी बढ़ेगी?
Embed widget