एक्सप्लोरर

अंडरवर्ल्ड डॉन रवि पुजारी ने दी सलमान खान के वकील को जान से मारने की धमकी

अंडरवर्ल्ड डॉन रवि पुजारी ने सलमान खान के वकील महेश बोरा को जान से मारने की धमकी दी है. रवि पुजारी ने फोन पर बोरा से कहा कि अगर उन्होंने सलमान का केस नहीं छोड़ा तो वह उन्हें जान से मार देगा.

नई दिल्ली: अंडरवर्ल्ड डॉन रवि पुजारी ने सलमान खान के वकील महेश बोरा को जान से मारने की धमकी दी है. रवि पुजारी ने फोन पर बोरा से कहा कि अगर उन्होंने सलमान का केस नहीं छोड़ा तो वह उन्हें जान से मार देगा. महेश बोरा ने जोधपुर के पुलिस कमिश्नर को धमकी के बारे में जानकारी दी है लेकिन कोई लिखित शिकायत या FIR दर्ज नहीं कराई है. रवि पुजारी द्वारा किसी को धमकी दिए जाने का यह कोई पहला मामला नहीं है, वह अक्सर ऐसे मामलों के लिए सुर्खियों में रहता है.

आपको बता दें कि जोधपुर की एक अदालत ने सलमान खान को काले हिरण शिकार मामले में पांच साल की कैद और 10 हज़ार जुर्माने की सजा सुनाई थी. ये मामला 1998 का है जब सलमान खान फिल्म हम साथ साथ हैं की शूटिंग के लिए जोधपुर में थे. यहां उनके साथ सैफ अली खान, तब्बू, सोनाली बेंद्रे और नीलम भी थीं. इन चारों को कोर्ट ने सबूत के अभाव में बरी कर दिया है. लेकिन 52 वर्षीय सलमान को दो काले हिरनों के शिकार के लिए वन्यजीव संरक्षण अधिनियम, 1972 की धारा 9/51 के तहत दोषी पाया गया है. ये मामला जोधपुर के समीप कांकाणी गांव का है.

आखिर कौन है रवि पुजारी और क्यों है उसका खौफ

- बहुत वक्त नहीं हुआ जब रवि पुजारी ने शाहरुख खान को भी धमकी दी थी.

- रवि पुजारी के गैंग ने करीम मोरानी और अली मोरानी के घर के बाहर फायरिंग कराई थी.

- रवि पुजारी किसी जमाने में छोटा राजन का खास हुआ करता था लेकिन बाद में दोनों के रास्ते अलग हो गए.

- माना जाता है कि रवि पुजारी को कई भाषाएं आती हैं और वो फर्राटेदार अंग्रेजी भी बोलता है.

- मुंबई में बिल्डरों पर उसका काफी खौफ था. 90 के दशक में दुबई जाने से पहले वो रंगदारी वसूलता था.

- महेश भट्ट, रितेश देशमुख समेत रवि पुजारी कई सितारों को धमकियां दे चुका है.

- 2013 में भी रवि पुजारी गैंग की ओर से सलमान खान को धमकी मिली थी.

- रवि पुजारी अक्सर मीडिया से जुड़े लोगों को फोन करता था और बताता था कि उसने किसको धमकी दी है.

- माना जाता है कि वह खुद की ब्रांडिंग करना चाहता है और इसीलिए ऐसी हरकतें करता रहता है.

- कहा जाता है कि इन दिनों रवि पुजारी दुबई की बजाय ऑस्ट्रेलिया में है और वहीं से अपना गैंग चला रहा है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'उन्हें इसकी कीमत चुकानी पड़ेगी', अमेरिका की धमकी के बाद ईरान ने दिया जवाब, होर्मुज पर क्या कहा?
'उन्हें इसकी कीमत चुकानी पड़ेगी', अमेरिका की धमकी के बाद ईरान ने दिया जवाब, होर्मुज पर क्या कहा?
दतिया बवाल पर एक्शन, नरोत्तम मिश्रा के समर्थकों पर शिकंजा; 27 नामजद समेत 200 अज्ञात पर FIR
दतिया बवाल पर एक्शन, नरोत्तम मिश्रा के समर्थकों पर शिकंजा; 27 नामजद समेत 200 अज्ञात पर FIR
Canadian Firing: कनाडा में फिर मास शूटिंग, टोरंटो फेस्टिवल में ताबड़तोड़ फायरिंग, 2 लोगों की मौत
कनाडा में फिर मास शूटिंग, टोरंटो फेस्टिवल में ताबड़तोड़ फायरिंग, 2 लोगों की मौत
जिस दिन शुरू हुई थी डेटिंग, उसी दिन आकांक्षा रंजन और शरण शर्मा ने रचाई शादी, देखें खूबसूरत वेडिंग फोटोज
जिस दिन शुरू हुई थी डेटिंग, उसी दिन आकांक्षा रंजन और शरण शर्मा ने रचाई शादी, देखें खूबसूरत वेडिंग फोटोज

वीडियोज

लाचार पिता के सामने बीच सड़क पर बेटी से छेड़खानी
Sairab: 😯Tinni ने मां पर फिर उठाए सवाल, Nayanika को गलत समझ रही टिनी की एंट्री से बढ़ा ड्रामा। #sbs
Bollywood News: आमिर खान की तीसरी शादी की अफवाहों पर मचा बवाल, भड़का बजरंग दल (11.07.26)
Yash और Kiara Advani की केमिस्ट्री पर उठे सवाल
Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'उन्हें इसकी कीमत चुकानी पड़ेगी', अमेरिका की धमकी के बाद ईरान ने दिया जवाब, होर्मुज पर क्या कहा?
'उन्हें इसकी कीमत चुकानी पड़ेगी', अमेरिका की धमकी के बाद ईरान ने दिया जवाब, होर्मुज पर क्या कहा?
दतिया बवाल पर एक्शन, नरोत्तम मिश्रा के समर्थकों पर शिकंजा; 27 नामजद समेत 200 अज्ञात पर FIR
दतिया बवाल पर एक्शन, नरोत्तम मिश्रा के समर्थकों पर शिकंजा; 27 नामजद समेत 200 अज्ञात पर FIR
Canadian Firing: कनाडा में फिर मास शूटिंग, टोरंटो फेस्टिवल में ताबड़तोड़ फायरिंग, 2 लोगों की मौत
कनाडा में फिर मास शूटिंग, टोरंटो फेस्टिवल में ताबड़तोड़ फायरिंग, 2 लोगों की मौत
जिस दिन शुरू हुई थी डेटिंग, उसी दिन आकांक्षा रंजन और शरण शर्मा ने रचाई शादी, देखें खूबसूरत वेडिंग फोटोज
जिस दिन शुरू हुई थी डेटिंग, उसी दिन आकांक्षा रंजन और शरण शर्मा ने रचाई शादी, देखें खूबसूरत वेडिंग फोटोज
Explainer: इंग्लैंड सीरीज में हार का सबसे बड़ा गुनहगार कौन? कप्तान, कोच या पूरी टीम
Explainer: इंग्लैंड सीरीज में हार का सबसे बड़ा गुनहगार कौन? कप्तान, कोच या पूरी टीम
'भारत के कहने पर PAK नहीं आए इंडोनेशिया के राष्ट्रपति', बोले अब्दुल बासित, PM मोदी की जमकर तारीफ
'भारत के कहने पर PAK नहीं आए इंडोनेशिया के राष्ट्रपति', बोले अब्दुल बासित, PM मोदी की जमकर तारीफ
मछली पालन के लिए किसान खरीदें एरेटर मशीन, 70% तक सब्सिडी दे रही सरकार
मछली पालन के लिए किसान खरीदें एरेटर मशीन, 70% तक सब्सिडी दे रही सरकार
Potato Boiling Guide: एक, दो या तीन... कुकर में कितनी सीटी में पक जाते हैं आलू? जान लें काम की बात
एक, दो या तीन... कुकर में कितनी सीटी में पक जाते हैं आलू? जान लें काम की बात
Embed widget