एक्सप्लोरर

हरियाणा: नहर से मिले दो बहनों के शव, मौत के कारणों का अभी तक पता नहीं

पुलिस गहनता से इस मामले की जांच में जुटी है. मौत के कारणों का पुलिस को अभी तक कुछ भी पता नहीं चल पाया है.

फतेहाबाद: हरियाणा के फतेहाबाद के गांव खाबड़ाकलां की लापता 2 चचेरी बहनों के शव तीन दिन बाद सिरसा ब्रान्च नहर से बरामद हुए हैं. एसडीएम, डीएसपी व सिंचाई विभाग की टीमें इस केस की जांच में जुटी थीं. दोनों बहनें फतेहाबाद में ब्यूटी पार्लर का कोर्स करती थीं. शनिवार को फतेहाबाद से वापिस गांव लौटते समय रास्ते में दोनों गायब हो गई थीं. नहर किनारे दोनों बहनों के बैग और जूते मिले थे. शवों पर चोट के निशान मिले हैं जिससे पुलिस को अनहोनी की आशंका है.

दोनों बहनें भट्टकला कस्बे में गायब हो गई थीं. कुछ लोगों ने दोनों बहनों को नहर की तरफ जाते हुए देखा था और बाद में दोनों बहनों के बैग और जूते मेहूवाला गांव के पास नहर के किनारे पड़े मिले थे. दोनों बहनों के नहर में कूदने की आशंका के चलते पुलिस ने उनकी तलाश नहर में शुरू की थी.

3 दिन बाद सोमवार को दोनों बहनों के शव सिरसा ब्रान्च नहर से बरामद हुए. पुलिस, एसडीएम और सिंचाई विभाग की टीमों ने गोताखोरों की मदद से नहर में लगातार तलाश जारी रखी. दोनों शव बरामद होने के बाद पुलिस के लिए यह मामला बेहद पेचीदा बन चुका है.

डीएसपी सिटी फतेहाबाद गुरुदयाल सिंह ने बताया कि दोनों शव पोस्टमॉर्टम के लिए फतेहाबाद के सरकारी अस्पताल में भेज दिए गए हैं. डीएसपी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर पुलिस अपनी आगामी कार्यवाही शुरु करेगी. वहीं दोनों बहनों के बारे में परिवार और उनके कोचिंग सेंटर के स्टाफ से भी जानकारी जुटाई जा रही है.

पुलिस गहनता से इस मामले की जांच में जुटी है. मौत के कारणों का पुलिस को अभी तक कुछ भी पता नहीं चल पाया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CM विजय ने स्वास्थ्य बीमा 5 गुना बढ़ाया, विधायकों को भी दिया बड़ा तोहफा
CM विजय ने स्वास्थ्य बीमा 5 गुना बढ़ाया, विधायकों को भी दिया बड़ा तोहफा
'ये लोग चाहते नहीं की आजम खान जिन्दा रहें' ED रेड के बीच योगी के मंत्री का बयान
'ये लोग चाहते नहीं की आजम खान जिन्दा रहें' ED रेड के बीच योगी के मंत्री का बयान
आज वर्ल्ड कप में पाकिस्तान से हारा भारत, तो जानें क्वालीफिकेशन का समीकरण?
आज वर्ल्ड कप में पाकिस्तान से हारा भारत, तो जानें क्वालीफिकेशन का समीकरण?
Exclusive: शादी कब करेंगे बाबा बागेश्वर, कैसी कन्या चाहते हैं? खुद बताया
Exclusive: शादी कब करेंगे बाबा बागेश्वर, कैसी कन्या चाहते हैं? खुद बताया

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CM विजय ने स्वास्थ्य बीमा 5 गुना बढ़ाया, विधायकों को भी दिया बड़ा तोहफा
CM विजय ने स्वास्थ्य बीमा 5 गुना बढ़ाया, विधायकों को भी दिया बड़ा तोहफा
'ये लोग चाहते नहीं की आजम खान जिन्दा रहें' ED रेड के बीच योगी के मंत्री का बयान
'ये लोग चाहते नहीं की आजम खान जिन्दा रहें' ED रेड के बीच योगी के मंत्री का बयान
आज वर्ल्ड कप में पाकिस्तान से हारा भारत, तो जानें क्वालीफिकेशन का समीकरण?
आज वर्ल्ड कप में पाकिस्तान से हारा भारत, तो जानें क्वालीफिकेशन का समीकरण?
Exclusive: शादी कब करेंगे बाबा बागेश्वर, कैसी कन्या चाहते हैं? खुद बताया
Exclusive: शादी कब करेंगे बाबा बागेश्वर, कैसी कन्या चाहते हैं? खुद बताया
Eid 2027 पर सलमान खान से टकराएंगे प्रभास? क्या टल गई 'स्पिरिट' की रिलीज डेट, जानें-सच
ईद पर सलमान खान से टकराएंगे प्रभास? क्या टल गई 'स्पिरिट' की रिलीज डेट, जानें-सच
तरुण तेजपाल के खिलाफ SC पहुंची गोवा सरकार, 'रेप केस में सजा बढ़ा दें'
तरुण तेजपाल के खिलाफ SC पहुंची गोवा सरकार, 'रेप केस में सजा बढ़ा दें'
आज आपके शहर में कितने का बिक रहा घरेलू सिलेंडर, कमर्शियल सिलेंडर का भी देखें रेट
LPG Rate Today 19 August: आज आपके शहर में कितने का बिक रहा घरेलू सिलेंडर, कमर्शियल सिलेंडर का भी देखें रेट
इन कारणों से ढीला हो जाता है Charging Port! न करें अनदेखा
इन कारणों से ढीला हो जाता है Charging Port! न करें अनदेखा
Embed widget