एक्सप्लोरर

हरियाणा- निर्भया जैसी बर्बरता, लाश के साथ रेप, चलती गाड़ी में गैंगरेप

हरियाणा से रेप के तीन मामले सामने आए हैं जिन्होंने देश को हिला दिया है. बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का नारा हरियाणा से ही दिया गया था. बावजूद इसके हरियाणा के हाल में बहुत अधिक फर्क आता नहीं दिख रहा है. ये तीन मामले सवाल हैं सरकार, पुलिस और प्रशासन पर.

नई दिल्ली: हरियाणा से रेप के तीन मामले सामने आए हैं जिन्होंने देश को हिला दिया है. बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का नारा हरियाणा से ही दिया गया था. बावजूद इसके हरियाणा के हाल में बहुत अधिक फर्क आता नहीं दिख रहा है. ये तीन मामले सवाल हैं सरकार, पुलिस और प्रशासन पर. कुरुक्षेत्र की वारदात हरियाणा के कुरुक्षेत्र में एक लड़की के साथ पहले गैंगरेप किया गया और फिर उसका कत्ल कर दिया गया. इस वारदात से पूरा इलाका गुस्से में है और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहा है. घटना नौ जनवरी की है जब 10वीं में पढ़ने वाली छात्रा घर से ट्यूशन जा रही थी. रास्ते में उसका अपहरण कर लिया गया और गैंगरेप के बाद हत्या कर दी गई. गुस्सा इस वजह से भी ज्यादा है क्योंकि हत्यारों ने छात्रा के नाजुक अंगों में नुकीली चीज डाल कर बर्बरता की और फिर नदी में डुबो कर उसका कत्ल किया. घटना के बाद से मृतक छात्रा के गांव के लोग आरोपियों के खिलाफ कड़ी सजा की मांग कर रहे हैं. छात्रा के परिवार वालों को गांव में ही रहने वाले एक लड़के पर शक है जो कि घटना के बाद से ही फरार है. आपको बता दें आरोपी लड़का मृतक छात्रा के स्कूल का 12वीं का छात्र है. जब छात्रा का शव उसके घर पहुंचा तो गुस्साए लोगों ने शव को घर के बाहर रखकर प्रदर्शन किया. हरियाणा- निर्भया जैसी बर्बरता, लाश के साथ रेप, चलती गाड़ी में गैंगरेप पानीपत की वारदात पानीपत में छठी कक्षा में पढ़ने वाली एक बच्ची के साथ उसके दो रिश्तेदारों ने ही रेप किया. पुलिस ने बताया कि आरोपियों ने बच्ची को लोहड़ी देने के बहाने से बुलाया और उसके साथ रेप किया. यही नहीं जब बच्ची की मौत हो गई तब भी उसकी लाश के साथ रेप किया गया. दोनों आरोपी बच्ची के दूर के रिश्ते में मामा और नाना लगते हैं. जांच अधिकारी रामेश्वर दत्त ने कहा कि दोषियों को बक्शा नहीं जाएगा और कड़ी कार्रवाई की जाएगी. पुलिस के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है. जैसे ही मामले की खबर पुलिस के आला अधिकारियों को लगी तो वे तुरंत मौके पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया. जनता के दुख और गुस्से को देखते हुए प्रशासन सतर्क रहा. फरीदाबाद की वारदात फरीदाबाद में चलती गाड़ी में गैंगरेप का मामला सामने आया है. लड़की को जब स्कॉर्पियो गाड़ी में अगवा किया गया तब चश्मदीदों ने पुलिस को फोन करके मामले की सूचना दे दी लेकिन फिर भी पुलिस वारदात को रोक नहीं सकी. गैंगरेप के बाद आरोपी लड़की को परीदाबाद और पलवल के बीच सीकरी में छोड़ कर फरार हो गए. जानकारी के मुताबिक लड़की पढ़ाई और नौकरी एक साथ कर रही है. वारदात को 24 घंटे बीत चुके हैं लेकिन पुलिस के हाथ खाली हैं. पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ अपहरण और तीन के खिलाफ गैंगरेप का मामला दर्ज किया है. पुलिस ने पीड़िता के बयान दर्ज करा लिए हैं और मेडिकल करा लिया है. अब अपराधियों की तलाश की जा रही है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राहुल पर असम के CM हिमंता का पलटवार, बोले- राम मंदिर जाने की हिम्मत नहीं और शिव तांडव...
राहुल पर असम के CM हिमंता का पलटवार, बोले- राम मंदिर जाने की हिम्मत नहीं और शिव तांडव...
यूपी: BJP में जाने से पहले राकेश प्रताप सिंह का दावा, 'सपा के कई विधायक...'
यूपी: BJP में जाने से पहले राकेश प्रताप सिंह का दावा, 'सपा के कई विधायक...'
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
OTD: भारत ने तीसरे टी20 में बनाए 297, बांग्लादेश 133 रन से हारा; संजू का शतक
भारत ने तीसरे टी20 में बनाए 297, बांग्लादेश 133 रन से हारा; संजू का शतक

वीडियोज

राहुल के साथ आएंगे BJP वालें ?
विपक्ष की लड़ाई, जमीनी या हवा-हवाई? |
SIR-CEC पर लड़ाई...शिव तांडव तक आई!
कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल पर असम के CM हिमंता का पलटवार, बोले- राम मंदिर जाने की हिम्मत नहीं और शिव तांडव...
राहुल पर असम के CM हिमंता का पलटवार, बोले- राम मंदिर जाने की हिम्मत नहीं और शिव तांडव...
यूपी: BJP में जाने से पहले राकेश प्रताप सिंह का दावा, 'सपा के कई विधायक...'
यूपी: BJP में जाने से पहले राकेश प्रताप सिंह का दावा, 'सपा के कई विधायक...'
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
OTD: भारत ने तीसरे टी20 में बनाए 297, बांग्लादेश 133 रन से हारा; संजू का शतक
भारत ने तीसरे टी20 में बनाए 297, बांग्लादेश 133 रन से हारा; संजू का शतक
Jailer 2 ने एडवांस बुकिंग में गाड़े झंडे, रिलीज से पहले ही तोड़ दिया 'टॉक्सिक' का रिकॉर्ड
'जेलर 2' ने एडवांस बुकिंग में गाड़े झंडे, रिलीज से पहले ही तोड़ दिया 'टॉक्सिक' का रिकॉर्ड
केरल कांग्रेस ने मांगा CJI का इस्तीफा, 'अगर कानून-व्यवस्था संभालना...'
केरल कांग्रेस ने मांगा CJI का इस्तीफा, 'अगर कानून-व्यवस्था संभालना...'
इकोनॉमिक्स में नोबेल का ऐलान, रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ट को मिला सम्मान
इकोनॉमिक्स में नोबेल का ऐलान, रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ट को मिला सम्मान
CEC के खिलाफ सारी याचिकाएं मंजूर, 27 अक्टूबर को SC में होगी सुनवाई
CEC के खिलाफ सारी याचिकाएं मंजूर, 27 अक्टूबर को SC में होगी सुनवाई
Embed widget