एक्सप्लोरर

यूपी: कथित 'लव जेहाद' के मामले से मुजफ्फरनगर में तनाव के हालात

पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर से कथित लव जेहाद का एक मामला सामने आया है हालांकि पुलिस का कहना है कि मामला आपराधिक है.

मुजफ्फरनगर: पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर से कथित लव जेहाद का एक मामला सामने आया है हालांकि पुलिस का कहना है कि मामला आपराधिक है और जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकेगा. वहीं हिन्दूवादी संगठनों का आरोप है कि शादीशुदा मुस्लिम युवक ने हिन्दू युवती को प्रेमजाल में फंसाया और बात खुलने पर उसे जहर खिला दिया.

एसपी सिटी ओमवीर सिंह ने बताया,"सूचना मिली थी कि एक युवती ने जहर खा लिया है. पुलिस ने मौके पर पहुंच युवती को अस्पताल पहुंचाया. युवती ने पुलिस को जो बयान दिया है उसकी के आधार पर विवेचना की जा रही है. युवती ने बताया है कि उसके प्रेमी और प्रेमी के पिता ने मिल कर उसे जहर दिया है."

उन्होंने बताया कि फिलहाल मामले को लव जेहाद नहीं कहा जा सकता है और कोई संगठन क्या कह रहा है उसका महत्व नहीं है क्योंकि ये आपराधिक मामला है. फिलहाल पुलिस प्रेमी के संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है.

यूपी: कथित 'लव जेहाद' के मामले से मुजफ्फरनगर में तनाव के हालात

वहीं बजरंग दल के नेता मनीष लोहिया कहते हैं कि उबेर नाम के लड़के ने अपना नाम कबीर बता कर सोशल मीडिया के माध्यम से लड़की को फंसाया और शादी का झांसा देकर हरिद्वार में रखा हुआ था. वो मुजफ्फरनगर पहुंची तो उबेर ने उसे सल्फास खिला दी.

मनीष ने कहा कि ये लव जेहाद का मामला है और मामले की सूचना मिलते ही कार्यकर्ता जमा हो गए थे. अगर पुलिस ने इस मामले में कोई चूक की या फिर उचित कार्रवाई नहीं की तो विहिप और बजरंग दल मैदान में उतरेगा.

इस प्रकरण के बाद से ही पुलिस काफी चौकस है और जिले भर में काफी मुस्तैदी दिखा रही है. पुलिस की कोशिश है कि मामले पर सांप्रदायिक रंग ना चढने दिया जाए.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

PM मोदी का परीक्षा सुधारों को लेकर बड़ा फैसला, बनाई हाई पावर टास्क फोर्स, जानें कौन-कौन शामिल?

अमरनाथ यात्रा में उमड़ी भक्तों की भीड़, अब तक 4.14 लाख श्रद्धालुओं ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन

Box office Collection: 2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
इस दिन श्रीलंका दौरे के लिए होगा टीम इंडिया का एलान, इन नए खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका

वीडियोज

बीवी के आशिक की Death Night !
Bollywood News: Gen Z की ताकत को सलाम, सोनाक्षी सिन्हा ने कान पकड़कर मांगी माफी (26.07.26)
Sairaab: Ishan-Nayanika का कुबूल-ए-इश्क़! अधूरा प्यार हुआ पूरा, मिले दो दिल #sbs
Dharmendra Pradhan के इस्तीफे पर Priyanka Chopra समेत Bollywood Celebs के रिएक्शन वायरल
Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी का परीक्षा सुधारों को लेकर बड़ा फैसला, बनाई हाई पावर टास्क फोर्स, जानें कौन-कौन शामिल?
PM मोदी का परीक्षा सुधारों को लेकर बड़ा फैसला, बनाई हाई पावर टास्क फोर्स, जानें कौन-कौन शामिल?
अमरनाथ यात्रा में उमड़ी भक्तों की भीड़, अब तक 4.14 लाख श्रद्धालुओं ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन
अमरनाथ यात्रा में उमड़ी भक्तों की भीड़, अब तक 4.14 लाख श्रद्धालुओं ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन
Box office Collection: 2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
इस दिन श्रीलंका दौरे के लिए होगा टीम इंडिया का एलान, इन नए खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
इस दिन श्रीलंका दौरे के लिए होगा टीम इंडिया का एलान, इन नए खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
पेपर लीक पर PM मोदी ने जारी किया नया वीडियो मैसेज, बोले - 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़...'

114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस

Abhijeet Dipke Typhoid : अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
Gen-Z के लिए केंद्र सरकार से क्या मांग करेंगे तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी? रैली में कर दिया खुलासा

Embed widget