एक्सप्लोरर

सूरत रेप कांड: अभी तक नहीं हुई बच्ची की पहचान, 5 भाषाओं में 1200 पोस्टर शहर में लगाए

गुजरात के सूरत में 6 अप्रैल को एक बच्ची की लाश मिली थी. करीब 11 साल की इस बच्ची के शरीर पर चोट के 86 निशान थे. सूरत पुलिस काफी प्रयास कर रही है लेकिन अभी तक बच्ची की शिनाख्त नहीं हो पाई है.

सूरत: गुजरात के सूरत में 6 अप्रैल को एक बच्ची की लाश मिली थी. करीब 11 साल की इस बच्ची के शरीर पर चोट के 86 निशान थे. सूरत पुलिस काफी प्रयास कर रही है लेकिन अभी तक बच्ची की शिनाख्त नहीं हो पाई है साथ ही ये भी पता नहीं चल पा रहा है कि आखिर इस बच्ची का गुनाहगार कौन है. सीसीटीवी खोलेगा राज? जिस जगह पर बच्ची का शव मिला था उससे करीब 800 मीटर दूर एक इमारत है जिसमें सीसीटीवी लगा हुआ है. पुलिस ने इस सीसीटीवी की 11 दिनों की फुटेज अपने कब्जे में ली है. पुलिस को उम्मीद है कि इस सीसीटीवी की फुटेज से जरूर कुछ ना कुछ सुराग मिल पाएगा. कहीं दूर से लाकर फेंका शव? पुलिस सूत्रों के मुताबिक, ऐसा भी संभव है कि हत्या कहीं और की गई हो और फिर शव को यहां फेंका गया हो. घटनास्थल से करीब 2 किलोमीटर दूर नेशनल हाईवे 6 है. हो सकता है कि बच्ची को ट्रक या किसी अन्य जरिए से हाइवे के रास्ते यहां लाया गया हो और यहां सुनसान इलाका देख कर फेंक दिया गया हो. पोस्टरों से मिलेगी मदद पुलिस को लगा रहा है कि बच्ची बंगाल या उडीसा की हो सकती है इसलिए पुलिस ने बंगाली और उडिया समेत 5 भाषाओं में 1200 पोस्टर शहर भर में लगाए हैं. साथ ही पुलिस ने अंग्रेजी, हिन्दी और गुजराती में भी पोस्टर लगाए हैं. इलाके भर में दहशत जहां पर बच्ची की लाश मिली थी उस इलाके के लोगों में दहशत बैठ गई है. कॉलोनी के जिन घरों में बच्चियां हैं वह लोग खास तौर पर डरे हुए हैं. एक महिला ने कहा कि जितनी देर बच्चे बाहर खेलते हैं उतनी देर बॉल्कनी से उनको देखा जाता है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नीला ड्रम केस: मुस्कान और उसके लवर को सजा-ए-मौत देने वाले जज कौन? फैसले के बाद डस्टबिन में फेंका पेन

शिवा शर्मा हत्याकांड: आरोपी श्रद्धा दुबे ने शेयर किया Video, बोली- 'मैं गायब नहीं हूं'

CJP नेता अभिजीत दीपके-सौरव दास और आशुतोष रांका फंसे, दर्ज हुआ SC-ST एक्ट में केस

कितने अमीर हैं अली फजल? कभी कॉल सेंटर में काम करते थे 'गुड्डू भैया'

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नीला ड्रम केस: मुस्कान और उसके लवर को सजा-ए-मौत देने वाले जज कौन? फैसले के बाद डस्टबिन में फेंका पेन
नीला ड्रम केस: मुस्कान और उसके लवर को सजा-ए-मौत देने वाले जज कौन? फैसले के बाद डस्टबिन में फेंका पेन
शिवा शर्मा हत्याकांड: आरोपी श्रद्धा दुबे ने शेयर किया Video, बोली- 'मैं गायब नहीं हूं'
शिवा शर्मा हत्याकांड: आरोपी श्रद्धा दुबे ने शेयर किया Video, बोली- 'मैं गायब नहीं हूं'
CJP नेता अभिजीत दीपके-सौरव दास और आशुतोष रांका फंसे, दर्ज हुआ SC-ST एक्ट में केस
CJP नेता अभिजीत दीपके-सौरव दास और आशुतोष रांका फंसे, दर्ज हुआ SC-ST एक्ट में केस
कितने अमीर हैं अली फजल? कभी कॉल सेंटर में काम करते थे 'गुड्डू भैया'
कितने अमीर हैं अली फजल? कभी कॉल सेंटर में काम करते थे 'गुड्डू भैया'
हार्दिक पांड्या की छुट्टी तय, कौन होगा MI का अगला कप्तान? MI मैनेजमेंट में दो राय!

'श्रीराम ने मोदी जी से कहा मुझे घर कब दोगे?' CM सम्राट के बयान पर बवाल

'उनकी लड़ाई में मैं...', अंकिता भंडारी के मां-बाप से मिलकर क्या बोले राहुल गांधी?

Fluffy Rice: रेस्टोरेंट जैसे खिले-खिले चावल कैसे बनाएं? नोट करें 1 आसान हैक
रेस्टोरेंट जैसे खिले-खिले चावल कैसे बनाएं? नोट करें 1 आसान हैक
Embed widget