एक्सप्लोरर

काम पर गई थी मां, चाचा ने किया रेप, पीड़ित ने की खुदकुशी

मध्यप्रदेश के जबलपुर में एक किशोरी को मुंह बोले चाचा ने ही अपनी हवस का शिकार बना डाला. पीड़ित किशोरी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली.

जबलपुर: मध्यप्रदेश के जबलपुर में एक किशोरी को मुंह बोले चाचा ने ही अपनी हवस का शिकार बना डाला. पीड़ित किशोरी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. आरोपी फरार है. गोरखपुर क्षेत्र की नगर पुलिस अधीक्षक (सीएसपी) अंजुलता पटले ने बताया कि नेपाली मूल की विधवा महिला अपने तीन लड़कों व एक लड़की के साथ ककइयां तलैया में रहती थी.

महिला मजदूर का काम करती थी और ठेकेदार दिनेश कुमार प्रजापति का उसके घर आना जाना था. बुधवार की सुबह महिला रोज की तरह काम पर चली गई थी. घर में उसकी बेटी, दो छोटे बेटे व ठेकेदार दिनेश था, जिसे सब बच्चे चाचा कहते थे.

पटले के मुताबिक, दिनेश ने दोनों छोटे बच्चों को प्रलोभन देकर घर से बाहर जाकर खेलने के लिए कहा. किशोरी को घर पर अकेले पाकर कथित चाचा ने उसके साथ रेप किया. रेप के बाद आरोपी को पड़ोसियों ने घर से बाहर जाते हुए देखा था. रेप पीड़ित किशोरी ने घटना से व्यथित होकर घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली.

कुछ देर बाद आरोपी वापस आया तो उसने किशोरी को फांसी के फंदे पर झूलता हुआ देखा. आरोपी ने किशोरी को फांसी के फंदे से नीचे उतारा, तब तक घर के सामने लोग एकत्र होने लगे. लोगों को देख आरोपी मौका पाकर फरार हो गया.

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रेप व आत्महत्या के लिए प्रेरित करने सहित अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया है. पुलिस के अनुसार, अभी तक आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है तथा उसकी तलाश जारी है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले

जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'

CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन

जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी

वीडियोज

विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!
Gyanesh Kumar के खिलाफ विपक्ष का तांडव!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल

प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती

'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान

राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी

Embed widget