एक्सप्लोरर

बिहार: मुजफ्फरपुर हादसे का आरोपी बीजेपी नेता मनोज बैठा फरार, राजनीति हुई तेज

बिहार के मुजफ्फरपुर में शनिवार को तेज रफ्तार बोलेरो ने 19 बच्चों को रौंद दिया, 9 बच्चों की दर्दनाक मौत हो गई. पूरे इलाके में दुख का माहौल है.

पटना: बिहार के मुजफ्फरपुर में शनिवार को तेज रफ्तार बोलेरो ने 19 बच्चों को रौंद दिया, 9 बच्चों की दर्दनाक मौत हो गई. पूरे इलाके में दुख का माहौल है. जिस गांव का ये मामला है वहां दुख की वजह से चूल्हा तक नहीं जला है. आरोप है कि जिस गाड़ी से दुर्घटना हुई उसे बीजेपी के नेता मनोज बैठा चला रहे थे.

सीतामढ़ी से मुजफ्फरपुर जाते वक्त टोल प्लाजा पड़ता है जहां लगे सीसीटीवी में ये बोलेरो भी दिखी. वीडियो में दिख रहा है कि एक शख्स ही गाड़ी में है जिसमे कुर्ता पहन रखा है. वीडियो बहुत स्पष्ट नहीं है और इसमें किसी का चेहरा नहीं दिख रहा है हालांकि इलाके भर में यह क्लिप वायरल हो रही है और चर्चा का विषय बनी हुई है.

बिहार बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष नित्यानंद राय ने कहा कि मनोज बैठा की तलाश के लिए स्पेशल टीम गठित की जाएगी. उन्होंने कहा कि बीजेपी, पीड़ितों को हर संभव सहायता देने की कोशिश करेगी. उन्होंने ये भी कहा कि घायलों को इलाज के लिए बीजेपी कार्यकर्ता पूरी मदद करेंगे.

MUZAFFARNAGAR 9 KILLED N 24 INJURED 2402.15_16_56_02.Still001

दूसरी ओर पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने कहा कि मासूम बच्चों को कुचलने वाले बीजेपी नेता की अभी तक गिरफ्तारी इसलिए नहीं हुई है क्योंकि उसे नीतीश कुमार और सुशील मोदी का संरक्षण मिला हुआ है. मैं राजद विधायकों के साथ जाकर राज्यपाल से मिलूंगा और इस मुद्दे को उठाउंगा.

तेजस्वी यादव ने कहा कि घटना के वक्त मनोज बैठा ने शराब पी रखी थी. शराब ब्लड सैंपल में ना आए इसलिए गिरफ्तारी नहीं होने दी जा रही है. अगर दोषी को गिरफ्तार नहीं किया गया तो प्रदेश भर में राजद का आंदोलन शुरु होगा.

इस दर्दनाक घटना के बाद पहली बार बोले सुशील मोदी ने कहा कि सीतामढ़ी जिले के मनोज बैठा बीजेपी से जुड़े हुए हैं. उन्होंने कहा कि दोषी पाताल में भी होगा तो भी उसे ढूंढ निकाला जाएगा. दोषी किसी भी दल का हो उसे ना तो बक्शा जाएगा और ना ही बचाया जाएगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन

वीडियोज

SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)
VIRAL ROBOT: नाबालिग से 'रोबोट' ने की दरिंदगी! धक्का दिया...हैरान कर देगी ये करतूत! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
अंकिता भंडारी केस: जांच पूरी होने तक दुष्यंत गौतम को न दें पदभार, राहुल की राष्ट्रपति को चिट्ठी
अंकिता भंडारी केस: जांच पूरी होने तक दुष्यंत गौतम को न दें पदभार, राहुल की राष्ट्रपति को चिट्ठी
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
Embed widget