एक्सप्लोरर

कुख्यात गैंग के दो इनामी बदमाशों से पुलिस की मुठभेड़, लूट की ब्रेजा कार बरामद

पुलिस ने जब उन्हें रुकने का इशारा किया तो बदमाशों ने रुकने की बजाए पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नियत से ताबड़तोड़ गोली चला दी. डीसीपी ने बताया कि जवाबी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने भी गोली चलाई.

ग्रेटर नोएडा में कुख्यात गैंगस्टर सुंदर भाटी गैंग के दो बदमाशों की थाना सूरजपुर पुलिस से बीती रात को मुठभेड़ हो गई. पुलिस द्वारा चलाई गई गोली दोनों बदमाशों के पैर में लगी है. इनमें एक बदमाश 50 हजार रुपये का जबकि दूसरा बदमाश 25 हजार रुपये का इनामी है. इनके ऊपर हत्या, हत्या के प्रयास, गैगस्टर एक्ट सहित दर्जन भर मुकदमे दर्ज हैं. इन बदमाशों ने 12 मई को देवला गांव में रहने वाले एक व्यक्ति के घर पर दर्जनों राउंड फायरिंग कर दहशत पैदा कर दी थी.

पुलिस उपायुक्त जोन द्वितीय हरीश चंदर ने बताया कि थाना सूरजपुर पुलिस को बीती रात को सूचना मिली की एक ब्रेजा कार में सवार होकर कुछ बदमाश किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में घूम रहे हैं. उन्होंने बताया कि सूचना के आधार पर पुलिस ने बदमाशों की तलाश में चेकिंग शुरू कर दी. उन्होंने बताया कि कुछ देर बाद एक ब्रेजा कार में सवार होकर बदमाश आते हुए दिखाई दिए. पुलिस ने जब उन्हें रुकने का इशारा किया तो बदमाशों ने रुकने की बजाए पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नियत से ताबड़तोड़ गोली चला दी. डीसीपी ने बताया कि जवाबी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने भी गोली चलाई.

उन्होंने बताया कि पुलिस द्वारा चलाई गई गोली योगेश उर्फ कारतूस और कपिल भाटी नामक दो बदमाशों के पैर में लगी है. दोनों को उपचार के लिए नोएडा के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है. उन्होंने बताया कि योगेश की गिरफ्तारी पर गौतम बुध नगर पुलिस कमिश्नरेट से 50 हजार रुपए का इनाम घोषित था. जबकि कपिल भाटी के ऊपर 25 हजार रुपये का इनाम था. उन्होंने बताया कि ये बदमाश इससे पूर्व हत्या, हत्या के प्रयास, व गैगस्टर एक्ट,तथा रंगदारी के दर्जन भर मामले में वांछित हैं. गिरफ्तार बदमाशों में योगेश ने वर्ष 2013 में जनपद बिजनौर में कुख्यात गैंगस्टर नंदू उर्फ रावण की पुलिस कस्टडी में हत्या की थी.

उन्होंने बताया कि पूछताछ के दौरान पुलिस को पता चला है कि इन लोगों ने 12 मई को देवला गांव के रहने वाले महिपाल नामक व्यक्ति के घर पर दर्जनों राउंड गोली चलाई थी. इस घटना से ग्रेटर नोएडा में दहशत फैल गई थी. डीसीपी ने बताया कि इनके पास से पुलिस ने ग्रेटर नोएडा क्षेत्र से लूटी गई एक ब्रेजा कार, देसी तमंचा, कारतूस आदि बरामद किया है. उन्होंने बताया कि ये बदमाश कुख्यात गैंगस्टर सुंदर भाटी के गैंग के सक्रिय सदस्य हैं. इन लोगों ने सुंदर भाटी के इशारे पर कई जघन्य वारदातों को अंजाम दिया है.

मालूम हो कि जेल में बंद कुख्यात गैंगस्टर सुंदर भाटी जेल के अंदर से राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में अपने गुर्गों के माध्यम से जघन्य अपराधों को अंजाम दिलवा रहा है. उसे पुलिस के कई बड़े अफसरों, थाना प्रभारी व निचले स्तर के कर्मचारियों का भी खुला संरक्षण प्राप्त है. इस आशय की रिपोर्ट पूर्व में जनपद गौतम बुध नगर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रहे वैभव कृष्ण ने शासन को भेजी थी. उसके बाद कुछ पुलिस वालों के ऊपर कार्रवाई भी हुई, जबकि कुछ पुलिसवालों के ऊपर मुकदमा भी दर्ज हुआ था. कानपुर वाले विकास दुबे की घटना के बाद उक्त गैंगस्टर व गैंग लोगों पर भी गौतम बुध नगर पुलिस ने शिकंजा कसा है, तथा इस गैंग के संबंधित कई लोगों की चल व अचल संपत्ति को पुलिस गैंगस्टर एक्ट की धारा 14 के तहत कुर्क कर रही है.

रविन्द्र जयंत पत्रकारिता के क्षेत्र में पिछले 16 वर्षों से सक्रिय हैं. बीते 9 वर्षों से एबीपी न्यूज़ नेटवर्क के साथ जुड़े हैं. एबीपी न्यूज़ से पहले कई बड़े संस्थानों से जुड़े रहे हैं. दिल्ली-एनसीआर सहित नोएडा और ग्रेटर नोएडा की क्राइम, सामाजिक और राजनीतिक खबरों पर उनकी गहरी पकड़ है. मास कम्युनिकेशन में पीजी करने के बाद लॉ की पढ़ाई की है. नई जगहों की यात्रा करना पसंद है. मेल आईडी- ravijaint.86@gmail.com

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इंडिया गठबंधन में दरार! तमिलनाडु में DMK नहीं अपनाएगी केरल-बंगाल मॉडल! स्टालिन ने कांग्रेस को दिया झटका
इंडिया गठबंधन में दरार! तमिलनाडु में DMK नहीं अपनाएगी केरल-बंगाल मॉडल! स्टालिन ने कांग्रेस को दिया झटका
भरत तिवारी को इंसाफ दिलाने समर्थकों के साथ दिल्ली पहुंचा भाई, जंतर-मंतर पर दिया धरना, कहा- 'जब तक सरकार...'
भरत तिवारी को इंसाफ दिलाने समर्थकों के साथ दिल्ली पहुंचा भाई, जंतर-मंतर पर दिया धरना
'तारक मेहता' में कम हो जाएगा जेठालाल का ट्रैक? इस नए एक्टर की वजह से दिलीप जोशी को हुआ नुकसान
'तारक मेहता' में कम हो जाएगा जेठालाल का ट्रैक? इस नए एक्टर की वजह से दिलीप जोशी को हुआ नुकसान
कोच गौतम गंभीर या कप्तान श्रेयस अय्यर, कौन है भारत की 6 हार का असली गुनाहगार?
कोच गौतम गंभीर या कप्तान श्रेयस अय्यर, कौन है भारत की 6 हार का असली गुनाहगार?

वीडियोज

Tata Sierra EV AWD drive review: BE6 से बेहतर? #tata #tatasierraev #autolive
Ram Kapoor ने पहली बार बताया बचपन का दर्द, सुनकर खामोश हुआ Lock Upp 2
Bollywood News: दिलजीत दोसांझ की 'सतलुज' विवाद के बाद OTT पर सेंसरशिप की चर्चा तेज (12-07-2026)
Udne Ki Aasha: 😔Sachin टूट गया, अपने होने वाले बच्चे की मौत की खबर सुन सारे सपने हुए चकनाचूर। #sbs
Salman Khan से जुड़ी Kala Hiran के प्रोड्यूसर को मिली धमकी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इंडिया गठबंधन में दरार! तमिलनाडु में DMK नहीं अपनाएगी केरल-बंगाल मॉडल! स्टालिन ने कांग्रेस को दिया झटका
इंडिया गठबंधन में दरार! तमिलनाडु में DMK नहीं अपनाएगी केरल-बंगाल मॉडल! स्टालिन ने कांग्रेस को दिया झटका
भरत तिवारी को इंसाफ दिलाने समर्थकों के साथ दिल्ली पहुंचा भाई, जंतर-मंतर पर दिया धरना, कहा- 'जब तक सरकार...'
भरत तिवारी को इंसाफ दिलाने समर्थकों के साथ दिल्ली पहुंचा भाई, जंतर-मंतर पर दिया धरना
'तारक मेहता' में कम हो जाएगा जेठालाल का ट्रैक? इस नए एक्टर की वजह से दिलीप जोशी को हुआ नुकसान
'तारक मेहता' में कम हो जाएगा जेठालाल का ट्रैक? इस नए एक्टर की वजह से दिलीप जोशी को हुआ नुकसान
कोच गौतम गंभीर या कप्तान श्रेयस अय्यर, कौन है भारत की 6 हार का असली गुनाहगार?
कोच गौतम गंभीर या कप्तान श्रेयस अय्यर, कौन है भारत की 6 हार का असली गुनाहगार?
US-ईरान के बीच बढ़ते तनाव के बाद एक्टिव हुआ पाकिस्तान, डार ने अराघची को घुमाया फोन, बोले - 'एकमात्र रास्ता...'
US-ईरान के बीच बढ़ते तनाव के बाद एक्टिव हुआ पाकिस्तान, डार ने अराघची को घुमाया फोन, बोले - 'एकमात्र रास्ता...'
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
मुंबई लोकल ट्रेन का यह वीडियो आपका दिन बना देगा, सीट पर सो रहे डॉगी पर पैसेंजर्स ने जमकर लुटाया प्यार
मुंबई लोकल ट्रेन का यह वीडियो आपका दिन बना देगा, सीट पर सो रहे डॉगी पर पैसेंजर्स ने जमकर लुटाया प्यार
क्या सच में नाग की मौत का बदला लेने आती है नागिन, अंधविश्वास या इसके पीछे है कोई साइंस?
क्या सच में नाग की मौत का बदला लेने आती है नागिन, अंधविश्वास या इसके पीछे है कोई साइंस?
Embed widget