एक्सप्लोरर

एक लाख रुपये का इनामी बदमाश शमीम पुलिस मुठभेड़ में ढेर

मुजफ्फरनगर जिले की पुलिस ने जानसठ थाना क्षेत्र में हुई मुठभेड़ में एक लाख रुपये के इनामी बदमाश शमीम को मार गिराया.

मुजफ्फरनगर: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले की पुलिस ने जानसठ थाना क्षेत्र में हुई मुठभेड़ में एक लाख रुपये के इनामी बदमाश शमीम को मार गिराया. मुठभेड़ में एक सिपाही अशोक भी गोली लगने से घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है. वहीं मौके से दो बदमाश भागने में सफल रहे, जिनकी तलाश पुलिस कर रही है.

पुलिस के मुताबिक, मुखबिर की सूचना पर जानसठ थाना क्षेत्र में स्पेशल सेल, जानसठ पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने चेकिंग शुरू कर एक कार को रोकने का प्रयास किया. पुलिस को देख बदमाशों ने गोलीबारी शुरू कर दी और वे भागने लगे. पुलिस ने भी जवाबी गोलीबारी की. पुलिस की गोलीबारी में एक बदमाश ढेर हो गया.

पुलिस ने बताया कि इस दौरान शमीम के दो साथी मौके से भागने में कामयाब रहे. उनकी तलाश जारी है. मारे गए बदमाश की पहचान छपार के गांव सिसौना निवासी शमीम के रूप में हुई. उस पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित था. उसके पास से एक पिस्तौल और नोएडा से चोरी की गई एक कार बरामद हुई है. मुठभेड़ में घायल हेड कांस्टेबल अशोक खारी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

एसएसपी अनंत देव तिवारी ने बताया, "शमीम पर दिल्ली, उप्र, उत्तराखंड में दो दर्जन से अधिक मामले दर्ज हैं. जिले में डकैती, लूट, हत्या सहित कई संगीन मामलों में वह वांछित था. पुलिस को मौके से एक पिस्तौल व स्विफ्ट कार मिली है."

उन्होंने बताया कि दो बदमाश फरार हो गए. दोनों की तलाश जारी है. पुलिस के प्रवक्ता ने बताया कि दरियागंज दिल्ली में हुई चालीस लाख रुपये की लूट के मामले में दिल्ली पुलिस को भी शमीम की तलाश थी. मारे गए बदमाश की गिरफ्तारी पर दिल्ली पुलिस ने 50 हजार रुपये और मुजफ्फरनगर पुलिस ने 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बंगाल: उगाही के आरोप में BJP के 22 कार्यकर्ता सस्पेंड, 250 को शो कॉज नोटिस
बंगाल: उगाही के आरोप में BJP के 22 कार्यकर्ता सस्पेंड, 250 को शो कॉज नोटिस
अखिलेश ने अयोध्या से घोषित किया प्रत्याशी, पवन पांडेय के नाम का ऐलान
अखिलेश ने अयोध्या से घोषित किया प्रत्याशी, पवन पांडेय के नाम का ऐलान
डेब्यू मैच में फिफ्टी, फिर दोबारा नहीं मिला मौका; जानें इस भारतीय क्रिकेटर की कहानी
डेब्यू मैच में फिफ्टी, फिर दोबारा नहीं मिला मौका; जानें इस भारतीय क्रिकेटर की कहानी
'एक्टिंग को मिस नहीं किया', 'बंटवारा 1947' से कमबैक कर रहीं प्रीति जिंटा, सेट पर 'टॉर्चर' को लेकर कहा ये
'एक्टिंग को मिस नहीं किया', 'बंटवारा 1947' से कमबैक कर रहीं प्रीति जिंटा, सेट पर 'टॉर्चर' को लेकर कहा ये

वीडियोज

Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल: उगाही के आरोप में BJP के 22 कार्यकर्ता सस्पेंड, 250 को शो कॉज नोटिस
बंगाल: उगाही के आरोप में BJP के 22 कार्यकर्ता सस्पेंड, 250 को शो कॉज नोटिस
अखिलेश ने अयोध्या से घोषित किया प्रत्याशी, पवन पांडेय के नाम का ऐलान
अखिलेश ने अयोध्या से घोषित किया प्रत्याशी, पवन पांडेय के नाम का ऐलान
डेब्यू मैच में फिफ्टी, फिर दोबारा नहीं मिला मौका; जानें इस भारतीय क्रिकेटर की कहानी
डेब्यू मैच में फिफ्टी, फिर दोबारा नहीं मिला मौका; जानें इस भारतीय क्रिकेटर की कहानी
'एक्टिंग को मिस नहीं किया', 'बंटवारा 1947' से कमबैक कर रहीं प्रीति जिंटा, सेट पर 'टॉर्चर' को लेकर कहा ये
'एक्टिंग को मिस नहीं किया', 'बंटवारा 1947' से कमबैक कर रहीं प्रीति जिंटा, सेट पर 'टॉर्चर' को लेकर कहा ये
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़ गए राहुल गांधी, बोले- 'No, पहले...'
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़े राहुल, बोले- 'पहले सदन में आएं गृहमंत्री'
ममता बनर्जी की TMC का बागी सांसदों पर चौंकाने वाला बयान, '7 से 8 सांसद...'
ममता बनर्जी की TMC का बागी सांसदों पर चौंकाने वाला बयान, '7 से 8 सांसद...'
'क्या आपमें हिम्मत है कि...', मल्लिकार्जुन खरगे का राज्यसभा में किरेन रिजिजू को चैलेंज
'क्या आपमें हिम्मत है कि...', मल्लिकार्जुन खरगे का राज्यसभा में किरेन रिजिजू को चैलेंज
मध्यप्रदेश-राजस्थान के किसान ध्यान दें, इन फसलों में सबसे ज्यादा मुनाफा
मध्यप्रदेश-राजस्थान के किसान ध्यान दें, इन फसलों में सबसे ज्यादा मुनाफा
Embed widget