एक्सप्लोरर

नोएडा : करोड़ों के कालेधन का पर्दाफाश, नकदी के साथ सोने-चांदी का जखीरा पकड़ा

नई दिल्ली/नोएडा : यूपी के नोएडा से जो सोना विदेशो में गहने बना कर भेजा जाना था, उस सोने को काले धन को सफेद करने में इस्तेमाल किया जा रहा था. डीआरआई यानि डायेरेक्ट्रेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलीजेंस ने नोएडा की लाल महल लिमिटेड कंपनी पर छापा मार कर भारी मात्रा में कालाधन पकड़ने का दावा किया है.

140 करोड़ के काले धन को सफेद करने के मामले का पर्दाफाश

डीआरआई ने 140 करोड़ के काले धन को सफेद करने के मामले का पर्दाफाश किया है. छापे के दौरान 15 किलो सोने के आभूषण, 80 किलो चाँदी और ढाई करोड़ रुपये की नगदी बरामद हुई है. छापे की खबर मिलने पर कंपनी के निदेशक अस्पताल में भर्ती हो गए हैं. डीआरआई जल्द ही इस मामले में कुछ लोगों को गिरफ्तार कर सकती है.

कालेधन पर छापा : जिसके पास खाने के पैसे नहीं, उसके नाम पर खुला था लॉकर

एसईजेड में बनी लाल महल लिमिटेड कंपनी पर छापा पड़ा है

नोएडा के विशेष आर्थिक क्षेत्र (एसईजेड) में बनी लाल महल लिमिटेड कंपनी पर छापा पड़ा है. डीआरआई को सूचना मिली थी कि इस कंपनी को जिस सोने से आभूषण बना कर विदेश भेजना था, नोटबंदी के बाद इस कंपनी ने लगभग 430 किलो सोना काले धन के सौदागरों को बेच कर उनका धन सफेद करा दिया.

विदेशों से जो सोना, आभूषण बनाने के लिए ये कंपनी मंगाती है

ये कंपनी कहने को तो आभूषण निर्यातक कंपनी है यानि विदेशों से जो सोना, आभूषण बनाने के लिए ये कंपनी मंगाती है. उस पर इसे कोई टैक्स नहीं देना पड़ता यानि जीरो टैक्स पर इस कंपनी को विदेशों से सोना मिल जाता है. यही सोना अगर आप और हम मंगाते हैं तो हमको आपको 27 प्रतिशत का टैक्स देना पड़ता है.

Pics : नोटबंदी के बाद तंत्र-मंत्र का नया टोटका, कालेधन का 'कालसर्प' योग !

15 किलो सोने के आभूषण, 80 किलो चाँदी की छड़ें और नकदी मिली

डीआरआई के मुताबिक छापे के दौरान इस कंपनी से 15 किलो सोने के आभूषण, 80 किलो चाँदी की छड़ें और लगभग ढाई करोड़ की नगदी मिली है. जिसमें 12 लाख रुपये के नए नोटों के रूप में हैं. डीआरआई का कहना है कि नोटबंदी के बाद इस कंपनी ने अपनी एक संबंधित फर्म को बड़े पैमाने पर आरटीजीएस के जरिए पैसा भेजा था. उसी पैसे से सरकारी कंपनी एमएमटीसी से सोना भी मंगाया गया था.

डीआरआई जांच कर रहा है कि ये सोना किन लोगों को बेचा गया

लेकिन, जो सोना विदेशों में भेजा जाना था उस सोने को यही काले धन के सौदागरों को बेच दिया गया. डीआरआई जांच कर रहा है कि ये सोना किन लोगों को बेचा गया और किस दाम पर बेचा गया. इस कंपनी के दो निदेशक छापा पड़ने के बाद अस्पताल में भर्ती हो गए. जांच एजेंसी ने इस मामले में कई लोगों से पूछताछ कर रही है और जल्द ही कुछ लोगों को गिरफ्तार किया जा सकता है.

साढ़े तीन हज़ार करोड़ की अघोषित संपत्ति की जानकारी : इनकम टैक्स विभाग

इसके पहले 19 दिसंबर को भी नोएडा के इसी क्षेत्र में डीआरआई ने महालक्ष्मी ज्वैलर्स पर छापा मार कर एक घोटाले का पर्दाफाश किया था.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हवाई यात्रियों को बड़ी राहत, 60 फीसदी सीटों पर नहीं देना होगा एक्स्ट्रा चार्ज, सरकार के एयरलाइंस को सख्त निर्देश
हवाई यात्रियों को बड़ी राहत, 60 फीसदी सीटों पर नहीं देना होगा एक्स्ट्रा चार्ज, सरकार के एयरलाइंस को सख्त निर्देश
असम में कांग्रेस सांसद ने छोड़ी पार्टी, शिवसेना UBT की प्रियंका चतुर्वेदी को सताई चिंता, कहा- यह शर्मनाक है
असम में कांग्रेस MP ने छोड़ी पार्टी, शिवसेना UBT की प्रियंका चतुर्वेदी को सताई चिंता, कहा- यह शर्मनाक है
BJP के हो जाएंगे प्रद्योत बोरदोलोई, बेटे की भी पार्टी में एंट्री, जानें कहां से मिलेगा टिकट?
BJP के हो जाएंगे प्रद्योत बोरदोलोई, बेटे की भी पार्टी में एंट्री, जानें कहां से मिलेगा टिकट?
किसी को फिक्सिंग तो किसी को सेलेक्टर्स से पंगा पड़ा भारी, विवादों के कारण खत्म हुआ इन 5 क्रिकेटरों का करियर
किसी को फिक्सिंग तो किसी को सेलेक्टर्स से पंगा पड़ा भारी, विवादों के कारण खत्म हुआ इन 5 क्रिकेटरों का करियर

वीडियोज

Iran- Israel War: जंग का 18वां दिन... युद्ध की आग।में जल रही है दुनिया | World War 3 | Israel
West Bengal Election 2026: Suvendu Adhikari के खिलाफ..Mamata Banerjee का 'पबित्रा' दांव! | Breaking
Chitra Tripathi: युद्ध से बढ़ेगा महंगाई का महासंकट! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण | Israe Iran War
Pakistan Attack on Kabul: काबुल दहला, अब इस्लामाबाद की बारी? मुनीर को सीधी चुनौती | Taliban
Iran-Israel-US War: महायुद्ध के 18 दिन हमले और तबाही 'अंतहीन' | Trump | World War 3 | Abp News

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हवाई यात्रियों को बड़ी राहत, 60 फीसदी सीटों पर नहीं देना होगा एक्स्ट्रा चार्ज, सरकार के एयरलाइंस को सख्त निर्देश
हवाई यात्रियों को बड़ी राहत, 60 फीसदी सीटों पर नहीं देना होगा एक्स्ट्रा चार्ज, सरकार के एयरलाइंस को सख्त निर्देश
असम में कांग्रेस सांसद ने छोड़ी पार्टी, शिवसेना UBT की प्रियंका चतुर्वेदी को सताई चिंता, कहा- यह शर्मनाक है
असम में कांग्रेस MP ने छोड़ी पार्टी, शिवसेना UBT की प्रियंका चतुर्वेदी को सताई चिंता, कहा- यह शर्मनाक है
BJP के हो जाएंगे प्रद्योत बोरदोलोई, बेटे की भी पार्टी में एंट्री, जानें कहां से मिलेगा टिकट?
BJP के हो जाएंगे प्रद्योत बोरदोलोई, बेटे की भी पार्टी में एंट्री, जानें कहां से मिलेगा टिकट?
किसी को फिक्सिंग तो किसी को सेलेक्टर्स से पंगा पड़ा भारी, विवादों के कारण खत्म हुआ इन 5 क्रिकेटरों का करियर
किसी को फिक्सिंग तो किसी को सेलेक्टर्स से पंगा पड़ा भारी, विवादों के कारण खत्म हुआ इन 5 क्रिकेटरों का करियर
Dhurandhar 2: 'धुरंधर 2' के कई सीन्स पर चली सेंसर बोर्ड की कैंची, जानें कांट-छांट के बाद कितना हुआ रनटाइम?
'धुरंधर 2' के कई सीन्स पर चली सेंसर बोर्ड की कैंची, जानें कांट-छांट के बाद कितना हुआ रनटाइम?
मिडिल ईस्ट में जंग रुकवाने को बेकरार पाकिस्तान... अताउल्लाह तरार बोले- 'ईरान को समझाएंगे, मुझे लगता है हम...'
मिडिल ईस्ट में जंग रुकवाने को बेकरार पाकिस्तान... अताउल्लाह तरार बोले- 'ईरान को समझाएंगे, मुझे लगता है हम...'
EPFO पेंशन क्लेम रिजेक्ट होने से बचना है? अप्लाई करने से पहले जान लें ये जरूरी बातें
EPFO पेंशन क्लेम रिजेक्ट होने से बचना है? अप्लाई करने से पहले जान लें ये जरूरी बातें
सोने से पहले पीना शुरू कर दें ये 5 आयुर्वेदिक कूलिंग ड्रिंक, कसम से रात भर आएगी चैन की नींद
सोने से पहले पीना शुरू कर दें ये 5 आयुर्वेदिक कूलिंग ड्रिंक, कसम से रात भर आएगी चैन की नींद
Embed widget