एक्सप्लोरर

नोएडा: एटीएम बैलेंस देख बनाया मर्डर का प्लान, ईंट से कुचलकर की हत्या

नोएडा: पुलिस ने थाना फेस-2 के नया गांव में रहने वाले एक शख्स की हत्या के आरोप में एक बदमाश को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने खुलासा किया मरने वाले शख्स के बैंक अकाउंट से पैसे निकलवाने की नीयत से यह हत्या की गई थी.

सिटी सुप्रिटेंडेंट अरूण कुमार सिंह ने बताया कि 23 मई को नया गांव में रहने वाले धर्मेन्द्र का शव उसके घर में पड़ा हुआ मिला था. मृतक के जीजा राजकिशोर ने पुलिस को सूचना दी थी कि उसका साला फोन नहीं उठा रहा है. इस सूचना पर जब पुलिस उसके घर पहुंची तो उसके घर के बाहर ताला लगा हुआ मिला. ताला तोड़ कर अंदर जाने पर पुलिस ने धर्मेद्र का शव पड़ा देखा.

एसपी ने बताया कि इस मामले की जांच कर रही थाना फेस-2 पुलिस ने एक सूचना के आधार पर इटावा निवासी मुकेश को गिरफ्तार किया. पूछताछ के दौरान मुकेश ने पुलिस को बताया कि 2 मई को धर्मेन्द्र एटीएम से पैसा निकाल रहा था और वह उसके पीछे खड़ा था. एटीएम से निकली पर्ची में पांच लाख 26 हजार रुपये बैलेंस दिख रहा था. यह देख कर आरोपी ने मृतक का एटीएम हड़प कर उसका पिन हासिल करने का प्लान बनया.

सिंह के अनुसार, 20 मई की रात को जब धर्मेन्द्र सो रहा था तब मुकेश ने उसे घर जा कर ईंट मार-मार कर उसे घायल कर दिया. इसके साथ ही आरोपी ने उसका एटीएम का पिन और एटीएम कार्ड हासिल कर लिया. फिर उसने धर्मेन्द्र की ईंट से कुचलकर हत्या कर दी और उसके घर के बाहर ताला लगाकर भाग गया.

एसपी ने बताया कि मुकेश बड़ी चालाकी से अंजान शख्स से एटीएम से पैसा निकलवाता रहा. उसने मृतक के खाते से दो लाख 75 हजार रुपये निकलवा लिए. उन्होंने बताया कि पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी के पास से दो लाख चार हजार रुपये नगद और हत्या के लिए इस्तेमाल में लाई गई ईंट बरामद कर ली है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अभिजीत दीपके की हिरासत पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लेने पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा

प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'

पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिजीत दीपके की हिरासत पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लेने पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल

'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद

JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार

मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश

Embed widget