एक्सप्लोरर

सुनंदा पुष्कर की रहस्यमयी मौत फिर चर्चा में, दिल्ली पुलिस ने कहा- कोई ताजा रिपोर्ट नहीं

नई दिल्ली : कांग्रेस नेता शशि थरूर की पत्नी सुनंदा पुष्कर की रहस्यमयी मौत का मामला फिर एक बार चर्चा में है. दिल्ली पुलिस ने इस मामले में एक चिकित्सीय समिति से जांच संबंधित किसी तरह की रिपोर्ट मिलने की बात से शनिवार को इनकार किया. पुलिस ने कहा कि कोई भी ताजा रिपोर्ट, कहीं से उन्हें नहीं मिली है.

चिकित्सीय समिति से अभी तक कोई रिपोर्ट नहीं मिली है

संघीय जांच ब्यूरो (एफबीआई) और अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) की तरफ से की गई जांच के निष्कर्ष की जिम्मेदारी एक चिकित्सकीय समिति को सौंपी गई है. पुलिस उपायुक्त ईश्वर सिंह ने कहा, "चिकित्सीय समिति से हमें अभी तक कोई रिपोर्ट नहीं मिली है."

हरियाणा : गुब्बारे संग उड़ कर आए पाकिस्तानी नोट के पीछे बड़ी साजिश तो नहीं ?

पुष्कर का शव दिल्ली के एक आलीशान होटल में पाया गया था

सिंह ने उस विशेष जांच दल (एसआईटी) का नेतृत्व किया था, जिसने सुनंदा पुष्कर के मौत की जांच की थी. कांग्रेस नेता शशि थरूर की पत्नी सुनंदा पुष्कर का शव 17 जनवरी, 2014 को दिल्ली के एक आलीशान होटल में पाया गया था.

समिति की तरफ से दो सप्ताह पहले एक अधूरी रिपोर्ट मिली है

एफबीआई और एम्स द्वारा सुनंदा पुष्कर के विसरा की जांच रिपोर्ट पर अंतिम राय देने को लेकर दिल्ली, चंडीगढ़ तथा पुदुच्चेरी के चार चिकित्सकों की एक समिति का गठन किया गया था. खबरें हैं कि एसआईटी को चिकित्सा समिति की तरफ से दो सप्ताह पहले एक अधूरी रिपोर्ट मिली है.

प्रसव पीड़ा से तड़प रही थी महिला, 'फरिश्ता' बनकर पहुंचा पुलिसवाला

इस हत्याकांड के पटाक्षेप की दिशा में कोई सुराग मिल सके

लेकिन, सिंह ने इस बात से इनकार करते हुए कहा, "हम चिकित्सा समिति की रिपोर्ट का अभी तक इंतजार कर रहे हैं." पुलिस अधिकारी ने कहा कि जांच समिति भी सुनंदा के ब्लैकबेरी मैसेंजर के ट्रांसक्रिप्ट से जुड़ी जानकारी का इंतजार कर रही है, ताकि जासूसी कहानी की तरह लग रहे इस हत्याकांड के पटाक्षेप की दिशा में कोई सुराग मिल सके.

समिति ने कहा था कि सुनंदा की मौत की वजह जहर है

एम्स की चिकित्सा समिति ने कहा था कि सुनंदा की मौत की वजह जहर है. जिसके बाद फरवरी 2015 में सुनंदा के विसरा के नमूनों को जांच के लिए एफबीआई के वाशिंगटन स्थित प्रयोगशाला में भेजा गया था. ताकि यह पता लगाया जा सके कि उनकी मौत की वजह कौन सा जहर है.

मुजफ्फरनगर : बिहार के बाद अब यूपी में बीजेपी नेता की गोली मार कर हत्या

केवल दस्तावेजों की जांच कर अंतिम रिपोर्ट देना संभव नहीं है

एम्स की चिकित्सा समिति ने हालांकि यह स्पष्ट नहीं किया था कि सुनंदा की जान किस तरह के जहर से गई थी. एम्स के फॉरेंसिक विभाग के अध्यक्ष सुधीर गुप्ता ने न्यूज एजेंसी से कहा कि पुष्कर मामले में केवल दस्तावेजों की जांच कर अंतिम रिपोर्ट देना संभव नहीं है.

जांच समिति को जांच का जिम्मा देने पर सवाल उठाया

दो अन्य चिकित्सकों के साथ सुनंदा का अंत्यपरीक्षण करने वाले गुप्ता ने कहा, "किसी नई समिति के लिए यह संभव नहीं है कि केवल दस्तावेजों के आधार पर जांच कर वह मामले में अंतिम रिपोर्ट दे दे." गुप्ता ने किसी अन्य जांच समिति को जांच का जिम्मा देने पर सवाल उठाया.

बिहार : एक बीजेपी नेता की हत्या के बाद अब पार्टी के MLA पर जानलेवा हमला

मामला और उलझ गया है

उन्होंने कहा, "सुनंदा पुष्कर के शव का अंत्यपरीक्षण कर जब हम पहले ही अपनी अंतिम रिपोर्ट दे चुके थे, फिर इसकी जांच को किसी अन्य समिति को सौंपने का क्या औचित्य बनता है." गुप्ता ने कहा, "इससे मामला और उलझ गया है और लोग सुनंदा की मौत के बारे में उलझन में हैं."

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मुनीर की ताकत बढ़ते ही पाक का बड़ा कदम, 6 महीने के लिए रावलपिंडी सेना के हवाले
मुनीर की ताकत बढ़ते ही पाक का बड़ा कदम, 6 महीने के लिए रावलपिंडी सेना के हवाले
'अमृत पानी' से इलाज और फिर शोषण… लाफ्टर शेफ शो से सुर्खियां बटोरने वाला बाबा गिरफ्तार
'अमृत पानी' से इलाज और फिर शोषण… लाफ्टर शेफ शो से सुर्खियां बटोरने वाला बाबा गिरफ्तार
NCRB रिपोर्ट 2024 का चौंकाने वाला खुलासा, नाबालिग हत्यारों में दिल्ली सबसे आगे, महाराष्ट्र-बिहार भी टॉप पर
NCRB रिपोर्ट 2024 का चौंकाने वाला खुलासा, नाबालिग हत्यारों में दिल्ली सबसे आगे, महाराष्ट्र-बिहार भी टॉप पर
Telangana: चलती बाइक पर हेलमेट मारकर सास की हत्या, घर वालों को बताया हार्ट अटैक से हुई मौत; पुलिस ने ऐसे खोला पूरा राज
चलती बाइक पर हेलमेट मारकर सास की हत्या, घर वालों को बताया हार्ट अटैक से हुई मौत; पुलिस ने ऐसे खोला पूरा राज

वीडियोज

यूपी पुलिस का एक्सपर्ट गालीबाज अफसर !
राखी से पहले लुधियाना में बड़ी कार्रवाई, गंदगी में बन रही थीं मिठाइयां!
UP से Bengaluru तक सड़कें बेहाल! आखिर कब सुधरेगी हालत?
एथेनॉल की कीमत...चीनी पर असर?
Akhilesh Yadav के चवन्नी वाले बयान से बवाल,Jayant ही नहीं अब जाट के सम्मान पर बात !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूपी में मायावती का मंदिर बनाने की मांग, BSP सुप्रीमो को लिखा प्रार्थना पत्र
यूपी में मायावती का मंदिर बनाने की मांग, BSP सुप्रीमो को लिखा प्रार्थना पत्र
'कुछ नहीं आता है...', मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर BJP का पलटवार
'कुछ नहीं आता है...', मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर BJP का पलटवार
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
'छात्रों को पीटे जाने की घटना शर्मनाक', बाबूलाल मरांडी का सोरेने सरकार पर हमला
'छात्रों को पीटे जाने की घटना शर्मनाक', बाबूलाल मरांडी का सोरेने सरकार पर हमला
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
Drivers Heart Risk: 45 से कम उम्र के ड्राइवरों पर मंडरा रहा हार्ट अटैक का खतरा! जानें सच
45 से कम उम्र के ड्राइवरों पर मंडरा रहा हार्ट अटैक का खतरा! जानें सच
Smartphone को कैसे पता चलता है आप सो रहे हैं या जगे हुए? जानें टेक्नोलॉजी
Smartphone को कैसे पता चलता है आप सो रहे हैं या जगे हुए? जानें टेक्नोलॉजी
Embed widget