एक्सप्लोरर

लड़की की आवाज में ठगता था नाइजीरियन, साइबर क्राइम का बड़ा कारनामा

फ्रैंसिस ने सेक्टर 21 के रहने वाले एक व्यक्ति से 14 लाख 63 हजार रुपए ठगे थे. वह उनसे यूके में रहने वाली लड़की बनकर बात करता था. यह घटना 2020 की है.

नई दिल्ली/मोहाली: मोबाइल ऐप के जरिए महिलाओं की आवाज निकालकर लोगों को ठगने वाले एक विदेशी युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. उसकी पहचान 37 साल के फ्रैंसिस एमेका के रूप में की गई है. वह नाईजीरिया का रहने वाला है.

पुलिस का कहना है कि इस मामले में एक भारतीय लड़की की भूमिका भी संदिग्ध है. वह रांची, झारखंड की रहने वाली बताई जा रही है. पुलिस का कहना है कि तीन साल पहले आरोपी ने शादी की थी और उनका एक बच्चा भी है. बताया जा रहा है कि रांची की लड़की इनके साथ ही ग्रेटर नोएडा में रहती थी.

पुलिस का कहना है कि चंडीगढ़ पुलिस ने जब ग्रेटर नोएडा के उनके घर पर छापा मारा तो सिर्फ मुख्य आरोपी ही गिरफ्तार हुआ. रांची की रहने वाली लड़की फरार होने में सफल हो गई. साथ ही पुलिस आरोपी की पत्नी से भी पूछताछ कर रही है.

आरोप है कि फ्रैंसिस ने सेक्टर 21 के रहने वाले एक व्यक्ति से 14 लाख 63 हजार रुपए ठगे थे. वह उनसे यूके में रहने वाली लड़की बनकर बात करता था. यह घटना 2020 की है. पुलिस अब यह भी जांच रही है कि आरोपी ने और किस किस से पैसे ठगे हैं.

पुलिस का कहना है कि अलग-अलग एटीएम कार्ड और बैंक अकाउंटों में फ्रैंसिस ने पैसे जमा कराए थे. पुलिस का कहना है कि वह सारे कार्ड और बैंक कागज पुलिस ने बरामद कर लिए हैं. साथ ही पुलिस का दावा है कि उसने अपराध भी स्वीकार कर लिया है.

साइबर क्राइम सेल ने उसे मंगलवार को गिरफ्तार किया था और उसे चार दिन की पुलिस हिरासत में भेजा गया है. पुलिस की एक टीम करीब 15 दिनों से नोएडा में कैंप कर के बैठी हुई थी ताकि साइबर अपराधी को पकड़ा जा सके. आरोपी के पास से पेन ड्राइव, 14 मोबाइल फोन और अन्य सामान बरामद हुए हैं.

यह भी पढ़ें : 

आलीशान होटलों में चल रहा था 'सेक्स रैकेट', 8 मॉडल्स को कराया मुक्त

भारत-आस्ट्रेलिया मैच पर सट्टा लगाते एक गिरफ्तार, कैश-मोबाइल बरामद

 
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सोनमर्ग अटल टनल के पास CRPF की गाड़ी पलटी, हादसे में 6 जवान घायल
सोनमर्ग अटल टनल के पास CRPF की गाड़ी पलटी, हादसे में 6 जवान घायल
पंजाब कांग्रेस में बगावत की आशंका, पूर्व मुख्यमंत्री चन्नी ने बुलाई समर्थकों की बैठक
पंजाब कांग्रेस में बगावत की आशंका, पूर्व मुख्यमंत्री चन्नी ने बुलाई समर्थकों की बैठक
अमरनाथ यात्रा को लेकर शिवभक्तों से PM मोदी की खास अपील, चिट्ठी लिखकर कहा- 'जय बाबा बर्फानी, आप सभी...'
अमरनाथ यात्रा को लेकर शिवभक्तों से PM मोदी की खास अपील, चिट्ठी लिखकर कहा- 'जय बाबा बर्फानी, आप सभी...'
राहुल द्रविड़ की याद दिला गए समित द्रविड़, महाराजा ट्रॉफी में शानदार पारी खेलकर बटोरी सुर्खियां
राहुल द्रविड़ की याद दिला गए समित द्रविड़, महाराजा ट्रॉफी में शानदार पारी खेलकर बटोरी सुर्खियां

वीडियोज

Ram Mandir Loot | Champat Rai | Sandeep Chaudhary: मंदिर के चढ़ावे पर डाके का पूरा सच!
Monsoon Disaster | Cloudburst in Kashmir: बादल फटा, आफत गिरी! कुपवाड़ा से अनंतनाग तक तबाही का मंजर!
Ram Mandir Donation Scam | Janhit: अग्नि परीक्षा से क्यों भाग रहे हैं ट्रस्ट के पदाधिकारी?
Akhilesh | UP Election 2027: PDA या हिंदुत्व? 2027 के महासंग्राम में अखिलेश यादव की नई सियासी बिसात!
Sansani | Crime News | Ketan Murder Case: सिया के 'खूनी दिमाग' का पॉलीग्राफ टेस्ट खोलेगा राज?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सोनमर्ग अटल टनल के पास CRPF की गाड़ी पलटी, हादसे में 6 जवान घायल
सोनमर्ग अटल टनल के पास CRPF की गाड़ी पलटी, हादसे में 6 जवान घायल
पंजाब कांग्रेस में बगावत की आशंका, पूर्व मुख्यमंत्री चन्नी ने बुलाई समर्थकों की बैठक
पंजाब कांग्रेस में बगावत की आशंका, पूर्व मुख्यमंत्री चन्नी ने बुलाई समर्थकों की बैठक
अमरनाथ यात्रा को लेकर शिवभक्तों से PM मोदी की खास अपील, चिट्ठी लिखकर कहा- 'जय बाबा बर्फानी, आप सभी...'
अमरनाथ यात्रा को लेकर शिवभक्तों से PM मोदी की खास अपील, चिट्ठी लिखकर कहा- 'जय बाबा बर्फानी, आप सभी...'
राहुल द्रविड़ की याद दिला गए समित द्रविड़, महाराजा ट्रॉफी में शानदार पारी खेलकर बटोरी सुर्खियां
राहुल द्रविड़ की याद दिला गए समित द्रविड़, महाराजा ट्रॉफी में शानदार पारी खेलकर बटोरी सुर्खियां
Alpha First Review: आलिया भट्ट की स्पाई एक्शन थ्रिलर 'अल्फा' का फर्स्ट रिव्यू आउट, देखने से पहले जान लें कैसी है ये फिल्म?
आलिया भट्ट की 'अल्फा' का फर्स्ट रिव्यू आउट, देखने से पहले जानें कैसी है ये फिल्म?
Explained: ये मजाक नहीं है... दिल्ली की 41 डिग्री सेल्सियस में 53 डिग्री गर्मी की वजह पाकिस्तान! साइंस का बड़ा खुलासा क्या?
ये मजाक नहीं... दिल्ली की 41 डिग्री में 53 डिग्री गर्मी की वजह PAK! साइंस का बड़ा खुलासा क्या?
Male Fertility: सिर्फ सिगरेट या तंबाकू नहीं, इन वजहों से भी जीरो हो जाता है स्पर्म काउंट; नहीं बन पाएंगे पापा
सिर्फ सिगरेट या तंबाकू नहीं, इन वजहों से भी जीरो हो जाता है स्पर्म काउंट; नहीं बन पाएंगे पापा
Refrigerator Electricity Consumption Tips: फ्रिज का गेट बार-बार खोलने से कितना बढ़ता है बिजली बिल, एक दिन में कितने यूनिट होते हैं बर्बाद?
फ्रिज का गेट बार-बार खोलने से कितना बढ़ता है बिजली बिल, एक दिन में कितने यूनिट होते हैं बर्बाद?
Embed widget