एक्सप्लोरर

आरएसएस नेता की हत्या के मामले में हथियार देने का आरोपी गिरफ्तार

एनआईए ने कहा कि उसने लुधियाना में आरएसएस के नेता रविंदर गोंसाई की हत्या में शामिल एक अन्य व्यक्ति को गिरफ्तार किया है.

नई दिल्ली/मोहाली: राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने कहा कि उसने लुधियाना में आरएसएस के नेता रविंदर गोंसाई की हत्या में शामिल एक अन्य व्यक्ति को गिरफ्तार किया है. परवेज ऊर्फ फरू को मंगलवार की रात गिरफ्तार किया गया. उस पर हत्या के मुख्य आरोपी हरदीप सिंह को देशी हथियार की आपूर्ति करने का आरोप है. परवेज उत्तर प्रदेश के मेरठ का निवासी है. एजेंसी ने एक बयान में कहा, "उसे (परवेज) उत्तर प्रदेश पुलिस के साथ संयुक्त अभियान के तहत मेरठ से गिरफ्तार किया गया." इससे पहले एनआईए ने पहर सिंह, रमनदीप व हरदीप सिंह को गोंसाई (60) की हत्या के मामले में गिरफ्तार किया था. गोंसाई को बीते साल 17 अक्टूबर को आरएसएस की बैठक से लौटने के दौरान गोली मार दी गई थी. मामले की जांच बाद में पंजाब पुलिस से एनआईए को सौंप दी गई. आतंकवाद रोधी जांच एजेंसी ने जांच के दौरान यह पाया कि परवेज ने हरदीप सिंह को हथियार की आपूर्ति की थी. हरदीप पंजाब में 2016-17 के दौरान निशाना बनाकर की गई हत्याओं के मामलों के प्रमुख आरोपियों में से एक है. एजेंसी ने यह भी दावा किया कि यह निशाना बनाकर की गई हत्याएं अंतर्राष्ट्रीय साजिश के हिस्से के तौर पर की गईं. इनका मकसद पंजाब में कानून व व्यवस्था की स्थिति को अस्थिर करना व राज्य में आतंकवाद को पुनर्जीवित करना था. एनआईए इन हत्याओं के सिलसिले में अब तक ग्यारह लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है. परवेज द्वारा दिए गए हथियार से आठ घटनाओं को अंजाम दिया गया. एनआईए ने कहा, "परवेज को एनआईए की मोहाली की विशेष अदालत के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जिसने उसे पूछताछ के लिए एजेंसी की एक दिन की हिरासत में दे दिया."

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अभिजीत दीपके की हिरासत पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लेने पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा

प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'

पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिजीत दीपके की हिरासत पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लेने पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल

'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद

JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार

मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश

Embed widget