एक्सप्लोरर

मां ने अपनी तीन माह की बेटी का कत्ल कर वाशिंग मशीन में छुपाया शव

गाजियाबाद से एक बेहद सनसनीखेज मामला सामने आया है. एक महिला ने अपनी तीन माह की बच्ची का कत्ल कर शव को वाशिंग मशीन में छुपा कर रख दिया.

गाजियाबाद: गाजियाबाद से एक बेहद सनसनीखेज मामला सामने आया है. एक महिला ने अपनी तीन माह की बच्ची का कत्ल कर शव को वाशिंग मशीन में छुपा कर रख दिया. पति ने पत्नी के खिलाफ FIR कराई है जिसके बाद आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है.

पुलिस ने बताया कि 22 साल की आरती की शादी डेढ़ साल पहले मोहित के साथ हुई थी. 3 महीने पहले घर पर एक बच्ची का जन्म हुआ जिसका नाम शिवन्या रखा गया. दो-तीन दिसंबर की दरम्यानी रात आरती ने शिवन्या को मार डाला और वाशिंग मशीन में शव को छुपा दिया.

gzb6

मोहित के पूछने पर आरती ने आशंका जताई कि शायद कोई जानवर बच्ची को ले गया है. घर के आस-पास बच्ची को ढूंढा गया लेकिन बच्ची नहीं मिली. इसके बाद गांव के आस-पास भी उसकी तालाश की गई लेकिन बच्ची का पता नहीं चला.

मोहित ने पुलिस में मामला दर्ज करा दिया. पुलिस मौके पर पहुंची और घर में बच्ची को तालाश करने लगी. एक पुलिसवाले ने शक होने पर वाशिंग मशीन को खोला तो उसमें से शिवन्या का शव निकला. इधर आरती का बर्ताव सामान्य नहीं था, पूछताछ पर उसने गुनाह कुबूल कर लिया.

gzb1

बच्ची की दादी मुनेश ने बताया कि परिवार में 40 साल के बाद बच्ची का जन्म हुआ था. ईश्वर से बेटी को मांगा गया था. पूजा-पाठ किए थे तब जाकर बेटी का जन्म हुआ था. मुनेश के मुताबिक आरती को बेटे की चाहत थी और इसीलिए उसने वारदात को अंजाम दिया.

आरती ने बताया कि उसने चुन्नी से लपेट कर बेटी को मार डाला. हालांकि अब वह इसे अपनी गलती बता रही है और अफसोस भी जता रही है. पुलिस का कहना है कि विवेचना में जो भी तथ्य पाए जाएंगे उनके अनुसार आरोपी पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लालकृष्ण आडवाणी की अब कैसी है तबियत? हॉस्पिटल से आया हेल्थ अपडेट
लालकृष्ण आडवाणी की अब कैसी है तबियत? हॉस्पिटल से आया हेल्थ अपडेट
बिहार MLC चुनाव में प्रशांत किशोर बांट रहे 500 के नोट? फोटो वायरल
बिहार MLC चुनाव में प्रशांत किशोर बांट रहे 500 के नोट? फोटो वायरल
सोने के टाइम करीना कपूर को है अजीब आदत, सैफ ने बेडरूम सीक्रेट किया रिवील, बोले- ‘हमारे कमरे में रात को...’
सोने के टाइम करीना कपूर को है अजीब आदत, सैफ ने बेडरूम सीक्रेट किया रिवील
रूस से तेल-गैस खरीदने पर भारत पर नहीं लगेगा टैरिफ, ट्रंप का बड़ा ऐलान
रूस से तेल-गैस खरीदने पर भारत पर नहीं लगेगा टैरिफ, ट्रंप का बड़ा ऐलान

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लालकृष्ण आडवाणी की अब कैसी है तबियत? हॉस्पिटल से आया हेल्थ अपडेट
लालकृष्ण आडवाणी की अब कैसी है तबियत? हॉस्पिटल से आया हेल्थ अपडेट
बिहार MLC चुनाव में प्रशांत किशोर बांट रहे 500 के नोट? फोटो वायरल
बिहार MLC चुनाव में प्रशांत किशोर बांट रहे 500 के नोट? फोटो वायरल
सोने के टाइम करीना कपूर को है अजीब आदत, सैफ ने बेडरूम सीक्रेट किया रिवील, बोले- ‘हमारे कमरे में रात को...’
सोने के टाइम करीना कपूर को है अजीब आदत, सैफ ने बेडरूम सीक्रेट किया रिवील
रूस से तेल-गैस खरीदने पर भारत पर नहीं लगेगा टैरिफ, ट्रंप का बड़ा ऐलान
रूस से तेल-गैस खरीदने पर भारत पर नहीं लगेगा टैरिफ, ट्रंप का बड़ा ऐलान
48 साल का क्रिकेटर बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर, अजीत अगरकर की लेगा जगह!
48 साल का क्रिकेटर बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर, अजीत अगरकर की लेगा जगह!
कर्ज के लिए मोहताज पाक बनेगा IMF-वर्ल्ड बैंक का अध्यक्ष, 1953 के बाद पहली बार मौका
कर्ज के लिए मोहताज पाक बनेगा IMF-वर्ल्ड बैंक का अध्यक्ष, 1953 के बाद पहली बार मौका
मुसलमान अगर हिंदू बन जाए, क्या तब भी मिलेगा आरक्षण का लाभ?
मुसलमान अगर हिंदू बन जाए, क्या तब भी मिलेगा आरक्षण का लाभ?
डांडिया खत्म होते ही शुरू हुआ ड्रेस का रिटर्न खेल, वीडियो वायरल
डांडिया खत्म होते ही शुरू हुआ ड्रेस का रिटर्न खेल, वीडियो वायरल
Embed widget