एक्सप्लोरर

मथुरा: नौवीं क्लास की छात्रा ने स्कूल के प्रबंधक और टीचर पर लगाया दुराचार का आरोप

यह मामला मथुरा के थाना बलदेव क्षेत्र के गांव भरतिया का है, जहां डीएलसी इंटर कॉलेज की नौवीं क्लास की एक छात्रा ने स्कूल के प्रबंधक और टीचर पर अपहरण कर दुराचार करने का आरोप लगाया है.

मथुरा: योगी सरकार में महिलाओं के खिलाफ अपराध रुकने का नाम नहीं ले रहा है. ताजा मामला मथुरा के थाना बलदेव क्षेत्र के गांव भरतिया का है, जहां डीएलसी इंटर कॉलेज की नौवीं क्लास की एक छात्रा ने स्कूल के प्रबंधक और टीचर पर अपहरण कर दुराचार करने का आरोप लगाया है. भरतिया गांव हाथरस और मथुरा जिले के बॉर्डर का गांव है. इस मामले में पुलिस की बड़ी लापरवाही सामने आई है. छात्रा के परिवारवालों ने आरोप लगाया है कि पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद पैसे लेकर उसे थाने से ही छोड़ दिया.

डीएलसी इंटर कॉलेज के अध्यापक धीरज और प्रबंधक लाखन सिंह पर छात्रा के साथ दुराचार करने का आरोप है. पीड़िता के परिवारवालों ने बताया कि चार दिन पहले गांव के बाहर से ही छात्रा का अपहरण किया गया था. जिसके बाद पुलिस ने छात्रा और एक आरोपी को सादाबाद से बरामद किया था. लेकिन कुछ लेनदेन करने के बाद आरोपी अध्यापक धीरज को पुलिस ने थाने से ही छोड़ दिया. हालांकि पुलिस का कहना है कि वे अपहरण का मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई कर रहे हैं.

एसपी(ग्रामीण) आदित्य कुमार शुक्ला ने कहा कि परिजनों की तहरीर के आधार पर अपहरण का मुकदमा दर्ज कर लिया है और पीड़िता का मेडिकल कराया जा रहा है. उन्होंने कहा कि जो भी दोषी होंगे उनके खिलाफ पीड़िता के बयानों के बाद कार्रवाई की जाएगी. हालांकि एसपी ने आरोपी धीरज को थाने से छोड़े जाने पर कोई ठोस जवाब नहीं दिया और सवाल को आसानी से टाल गए. उन्होंने कहा कि यह बात मेरे संज्ञान में नहीं है. हालांकि आरोपी को थाने से छोड़कर पुलिस सवालों के घेरे में है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ग्लेशियर पिघलने की वजह है इंसानी पेशाब? रिसर्च में चौंकाने वाला खुलासा

झांसी से झकझोरने वाली तस्वीर! मां की लाश पर रोती रही बेटी, पिता पर नहीं थे एंबुलेंस के पैसे

उम्र की धोखाधड़ी में 62 भारतीय खिलाड़ियों पर चला हंटर, मिली बड़ी सजा

'मिर्जापुर द मूवी' ने 5 फिल्मों का बिगाड़ा खेल, 'टॉक्सिक' समेत इनको हुआ भारी नुकसान

वीडियोज

Sandeep Chaudhary: निशु केस के आरोपी स्वतंत्र पर, 73 दिन बाद कार्रवाई क्यों?। Nishu Azad Controversy
CM Yogi Speech: Janamashtmi पर सनतान विरोधियों को CM Yogi का संदेश। Mathura। UP Election 2027
Chitra Tripathi: Mathura-Kashi से तय होगा 27 का नतीजा? | UP | CM Yogi | Aniruddhacharya | Akhilesh
Nishu Azad Controversy | स्वतंत्र पकड़ा गया...निशु को न्याय मिला ?।Jantar Mantar। CJP। Rahul Gandhi
Swara Bhasker ने Padmaavat के Jauhar Scene पर उठाए सवाल, पुराना विवाद फिर हुआ गरम

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ग्लेशियर पिघलने की वजह है इंसानी पेशाब? रिसर्च में चौंकाने वाला खुलासा
ग्लेशियर पिघलने की वजह है इंसानी पेशाब? रिसर्च में चौंकाने वाला खुलासा
झांसी से झकझोरने वाली तस्वीर! मां की लाश पर रोती रही बेटी, पिता पर नहीं थे एंबुलेंस के पैसे
झांसी से झकझोरने वाली तस्वीर! मां की लाश पर रोती रही बेटी, पिता पर नहीं थे एंबुलेंस के पैसे
उम्र की धोखाधड़ी में 62 भारतीय खिलाड़ियों पर चला हंटर, मिली बड़ी सजा
उम्र की धोखाधड़ी में 62 भारतीय खिलाड़ियों पर चला हंटर, मिली बड़ी सजा
'मिर्जापुर द मूवी' ने 5 फिल्मों का बिगाड़ा खेल, 'टॉक्सिक' समेत इनको हुआ भारी नुकसान
'मिर्जापुर द मूवी' ने 5 फिल्मों का बिगाड़ा खेल, 'टॉक्सिक' समेत इनको हुआ भारी नुकसान
पीएम मोदी ने दी बधाई तो जॉर्जिया मेलोनी का आया रिप्लाई, कहा- 'आपकी दोस्ती...'

'हरे कृष्ण...', 9 दिन तक मलबे में करते रहे जाप, जिंदा बचे शख्स की आपबीती

स्वतंत्र भारद्वाज पर कांग्रेस ने चिराग पासवान को घेरा, देखें वीडियो

जंतर-मंतर पर थे या जेल में? पुलिस के फेस रिकग्निशन सिस्टम पर सवाल, 25 आरोपी निकले जेल में बंद

Embed widget