एक्सप्लोरर

पुलिस कर रही जांच- कितने कश्मीरी छात्रों ने छोड़ा AMU, आखिर कहां हैं अब

पुलिस और खुफिया एजेंसियों के रडार पर अब हर कश्मीरी छात्र है. पुलिस ने यूनिवर्सिटी से ऐसे कश्मीरी छात्रों का ब्यौरा मांगा है जिन्होंने बीच में पढ़ाई छोड़ दी.

नई दिल्ली: अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के स्कॉलर मन्नान वानी के हिजबुल मुजाहिदीन का दामन थामने की खबरों से पूरी यूनिवर्सिटी हिल गई है. पुलिस और खुफिया एजेंसियों के रडार पर अब हर कश्मीरी छात्र है. पुलिस ने यूनिवर्सिटी से ऐसे कश्मीरी छात्रों का ब्यौरा मांगा है जिन्होंने बीच में पढ़ाई छोड़ दी.

अलीगढ़ के एसएसपी ने बताया,"यूनिवर्सिटी से पूछा गया है कि किन छात्रों पर आपराधिक मामले दर्ज है, कौन से छात्रों ने बीच में पढ़ाई छोड़ दी, क्या परिस्थतियां रहीं उनके छोड़ने के पीछे, और वो लोग कहां चले गए, कश्मीरी छात्रों के बारे में भी पूछा गया है."

कश्मीर पुलिस कर रही जांच कश्मीर पुलिस भी इन दिनों अलीगढ़ में है और आतंकी बने मन्नान वानी के बारे में पड़ताल कर रही है. पुलिस जानने की कोशिश कर रही है कि वह कब-कब छुट्टी पर गया था, उसका व्यवहार कैसा था और साथ ही उसके सामान के बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है.

मन्नान के करीबियों पर पुलिस की नजर कश्मीर पुलिस की नजर मन्नान के करीबियों पर भी है. उन्होंने ये जानने का प्रयास किया कि वे किन लोगों से अधिक बातें करता था. वे लोग किन गतिविधयों में शामिल रहते थे और वर्तमान में उनकी लोकेशन क्या है.

हिजबुल में शामिल हो गया मन्नान एएमयू का शोध छात्र मन्नान वानी हिजबुल मुजाहिद्दीन में शामिल हो गया था. प्रतिबंधित संगठन के प्रमुख सैयद सलाहुद्दीन ने ये दावा करते हुए कहा था कि मन्नान वानी का शामिल होना भारतीय प्रचार की पोल खोलता है कि कश्मीरी युवा बेरोजगारी और आर्थिक तंगी के कारण आतंकवादी संगठन में शामिल होते हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
फायरिंग में टाइगर श्रॉफ को हाथ में लगी चोट, हॉस्पिटल से निकलने की वीडियो आई सामने
फायरिंग में टाइगर श्रॉफ को हाथ में लगी चोट, हॉस्पिटल से निकलने की वीडियो आई सामने

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
फायरिंग में टाइगर श्रॉफ को हाथ में लगी चोट, हॉस्पिटल से निकलने की वीडियो आई सामने
फायरिंग में टाइगर श्रॉफ को हाथ में लगी चोट, हॉस्पिटल से निकलने की वीडियो आई सामने
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', किरेन रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
Embed widget