एक्सप्लोरर

यौन संबंधों के लिए दबाव डालने का मामला: असिस्टेंट प्रोफेसर गिरफ्तार, रिसर्चर ने किया सरेंडर

मदुरै कामराज विश्वविद्यालय (एमकेयू) में अच्छे नंबरों के बदले छात्राओं पर कथित तौर पर यौन संबंधों के लिए दबाव डालने के मामले में एक सहायक प्रोफेसर को गिरफ्तार किया गया है.

विरुदनगर: मदुरै कामराज विश्वविद्यालय (एमकेयू) में अच्छे नंबरों के बदले छात्राओं पर कथित तौर पर यौन संबंधों के लिए दबाव डालने के मामले में एक सहायक प्रोफेसर को गिरफ्तार किया गया है. वहीं एक शोधार्थी ने गुरूवार को अदालत में समर्पण कर दिया. इस मामले से एक महिला कॉलेज शिक्षक का नाम भी जुड़ा है

विश्वविद्यालय के सहायक प्रोफेसर वी मुरुगन को बुधवार देर रात गिरफ्तार कर लिया गया और सत्तूर के नजदीक एक अदालत में पेश किया गया. अदालत ने उन्हें पांच दिन की सीबी-सीआईडी हिरासत में भेज दिया है. पुलिस ने बताया कि विश्वविद्यालय के शोधार्थी करुप्पासामी ने मुदुरै में एक अदालत के सामने समर्पण कर दिया, जिसे शुक्रवार तक के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.

मामले में मुख्य आरोपी निलंबित सहायक प्रोफेसर निर्मला देवी ने सीबी-सीआईडी को कथित तौर पर बताया कि मुरुगन और करुप्पासामी ने इस बात के लिए उकसाया कि वह अच्छे नंबरों और धन के बदले विश्वविद्यालय अधिकारियों के साथ यौन संबंध बनाने के लिए छात्राओं को राजी करे.

क्या है मामला अरुप्पुकोट्टई स्थित निजी देवांग आर्ट्स कॉलेज की टीचर निर्मला को सोशल मीडिया पर एक ऑडियो क्लिप वायरल होने के एक दिन बाद 16 अप्रैल को गिरफ्तार कर लिया गया था, जिसमें वह कथित तौर पर लड़कियों को एमकेयू के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ यौन संबंध बनाने के लिए राजी करने की कोशिश करती नजर आ रही हैं.

इस मामले में विवाद बढ़ने के बाद तमिलनाडु के राज्यपाल और विश्वविद्यालय के कुलाधिपति बनवारी लाल पुरोहित ने सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी आर शांतनम के नेतृत्व में जांच का आदेश दिया था. शुरू में मामला स्थानीय पुलिस ने दर्ज किया था. लेकिन संवेदनशील प्रकृति का मामला होने के कारण 17 अप्रैल को यह सीबी-सीआईडी को सौंप दिया गया. 'सीबी-सीआईडी' सीआईडी का ही एक विशेष विभाग होता है.

बता दें कि कुछ दिन पहले जेएनयू में लाइफ साइंस के प्रोफेसर अतुल जौहरी पर यौन अत्पीड़न का आरोप लगा था. इस मामले में छात्राओं ने बयान जारी कर कहा था, "प्रोफेसर अक्सर यौन प्रवृत्ति वाली टिप्पणियां करते हैं, खुलेआम सेक्स के लिए कहते हैं और लगभग हर लड़की की शारीरिक बनावट पर टिप्पणी करते हैं. अगर लड़की इस पर आपत्ति जताती है तो वह उससे दुश्मनी मान लेते हैं. प्रोफेसर और प्रशासन के बीच वित्तीय सांठगांठ है. कई सालों से कोई उपकरण नहीं खरीदे गए लेकिन फिर भी करोड़ों रुपये खर्च हो गए". वहीं डीयू में रसायन विज्ञान विभागाध्यक्ष पर भी इस तरह के आरोप लग चुके हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मुनीर की ताकत बढ़ते ही पाक का बड़ा कदम, 6 महीने के लिए रावलपिंडी सेना के हवाले
मुनीर की ताकत बढ़ते ही पाक का बड़ा कदम, 6 महीने के लिए रावलपिंडी सेना के हवाले
'अमृत पानी' से इलाज और फिर शोषण… लाफ्टर शेफ शो से सुर्खियां बटोरने वाला बाबा गिरफ्तार
'अमृत पानी' से इलाज और फिर शोषण… लाफ्टर शेफ शो से सुर्खियां बटोरने वाला बाबा गिरफ्तार
NCRB रिपोर्ट 2024 का चौंकाने वाला खुलासा, नाबालिग हत्यारों में दिल्ली सबसे आगे, महाराष्ट्र-बिहार भी टॉप पर
NCRB रिपोर्ट 2024 का चौंकाने वाला खुलासा, नाबालिग हत्यारों में दिल्ली सबसे आगे, महाराष्ट्र-बिहार भी टॉप पर
Telangana: चलती बाइक पर हेलमेट मारकर सास की हत्या, घर वालों को बताया हार्ट अटैक से हुई मौत; पुलिस ने ऐसे खोला पूरा राज
चलती बाइक पर हेलमेट मारकर सास की हत्या, घर वालों को बताया हार्ट अटैक से हुई मौत; पुलिस ने ऐसे खोला पूरा राज

वीडियोज

यूपी पुलिस का एक्सपर्ट गालीबाज अफसर !
राखी से पहले लुधियाना में बड़ी कार्रवाई, गंदगी में बन रही थीं मिठाइयां!
UP से Bengaluru तक सड़कें बेहाल! आखिर कब सुधरेगी हालत?
एथेनॉल की कीमत...चीनी पर असर?
Akhilesh Yadav के चवन्नी वाले बयान से बवाल,Jayant ही नहीं अब जाट के सम्मान पर बात !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'कुछ नहीं आता है...', मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर BJP का पलटवार
'कुछ नहीं आता है...', मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर BJP का पलटवार
चिराग पासवान का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बड़ा बयान, 'आरक्षण खैरात नहीं'
चिराग पासवान का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बड़ा बयान, 'आरक्षण खैरात नहीं'
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
Sugar Alternatives: चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
मौत के 8 साल बाद भी पत्नी को रोज फूल देता है ये ड्राइवर- रुला देगा वीडियो
मौत के 8 साल बाद भी पत्नी को रोज फूल देता है ये ड्राइवर- रुला देगा वीडियो
Embed widget