एक्सप्लोरर

Kozhikode Crime: 'साइनाइड किलर' के खिलाफ निचली अदालत के आदेश में दखल नहीं देगा केरल हाईकोर्ट

Kerala Crime News: महिला पर आरोप है कि पति की हत्या के लिए उसने खाने में साइनाइड मिलाया. 30 सितंबर 2011 को खाना खाने के बाद पति की मौत हो गई. एक अंतराल के बाद परिवार के 6 सदस्य इसी तरीके से मारे गए.

Kundathai Cyanide murder case: केरल हाईकोर्ट ने सोमवार को जॉलीअम्मा जोसफ के खिलाफ आरोप तय करने के निचली अदालत के फैसले में हस्तक्षेप करने से इनकार कर दिया है. कोझिकोड के कूदाथई साइनाइड हत्याकांड केस में छह लोगों की रहस्यमय तरीके के मौत हो गई थी.  

आरोप है कि जॉलीअम्मा जोसफ ने अपने पति रॉय थॉमस समेत छह लोगों को खाने में साइनाइड देकर उनकी हत्या कर दी. इनमें जॉली के पति रॉय और उनके माता-पिता भी शामिल थे. 

क्या खाने में मिलाया था साइनाइड

जॉली ने ट्रायल कोर्ट द्वारा उसके खिलाफ आरोप तय करने को स्थगित करने की अपील हाईकोर्ट में की थी. याचिका पर सुनवाई करते हुए सिंगल बेंच ने जॉली की याचिका खारिज कर दी.

जॉली और रॉय थॉमस ने 1997 में शादी की थी और रॉय के माता-पिता के साथ कूदाथई में रह रही थी. माना जाता है कि जॉली का किसी अन्य व्यक्ति के साथ एक्स्ट्रा मैरिटल संबंध था, जिसे उसने साइनाइड लाने को कहा था.

आरोप है कि रॉय को जान से मारने के इरादे से महिला ने उसके खाने में साइनाइड मिलाया था. 30 सितंबर 2011 को खाना खाने के बाद जॉली के पति बीमार महसूस करने लगे. इसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां बाद में उनका निधन हो गया. 

जांच में मिले गड़बड़ी के संकेत

जॉली ने उस समय अपने परिजनों को बताया कि रॉय की मौत दिल का दौरा पड़ने से हुई है. परिवार के 6 सदस्यों की अलग-अलग सालों में संदिग्ध हालात में मौत हुई. जॉली की पोल तब खुली जब उसके पति रॉय थॉमस के अमेरिका में रहने वाले भाई ने पुलिस जांच की बात उठाई. 

पूछताछ में जॉली ने स्वीकार किया कि उसने ही परिवार के सभी 6 सदस्यों को 2002 और 2016 के बीच साइनाइड दिया था. जॉली ने बताया था कि वह परिवार की पूरी संपत्ति हथियाना चाहती थी. पुलिस ने अक्टूबर 2019 में दो अन्य आरोपियों के साथ जॉली को गिरफ्तार किया. इसके बाद से ये मामला केरल की निचली अदालत में चल रहा है.

ये भी पढ़ें- UP Crime: अलीगढ़ में 10वीं की परीक्षा देकर लौट रही नाबालिग के साथ गैंगरेप, पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला; गड़बड़ियों पर RSS ने जताई चिंता, कहा - 'भविष्य में कोई...'
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला; गड़बड़ियों पर RSS ने जताई चिंता, कहा - 'भविष्य में कोई...'
अमरनाथ यात्रा के दौरान यात्रियों की मदद कर रहे शब्बीर अहमद की मौत, पहाड़ी से गिरा था पत्थर
अमरनाथ यात्रा के दौरान यात्रियों की मदद कर रहे शब्बीर अहमद की मौत, पहाड़ी से गिरा था पत्थर
'तारक मेहता' में कम हो जाएगा जेठालाल का ट्रैक? इस नए एक्टर की वजह से दिलीप जोशी को हुआ नुकसान
'तारक मेहता' में कम हो जाएगा जेठालाल का ट्रैक? इस नए एक्टर की वजह से दिलीप जोशी को हुआ नुकसान
'बैजबॉल' युग का अंत, स्टोक्स के बाद ब्रेंडन मैकुलम भी इंग्लैंड टेस्ट टीम से हटे; जानें कैसा रहा रिजल्ट
'बैजबॉल' का अंत, स्टोक्स के बाद ब्रेंडन मैकुलम भी इंग्लैंड टेस्ट टीम से हटे; जानें कैसा रहा रिजल्ट

वीडियोज

Tata Sierra EV AWD drive review: BE6 से बेहतर? #tata #tatasierraev #autolive
Ram Kapoor ने पहली बार बताया बचपन का दर्द, सुनकर खामोश हुआ Lock Upp 2
Bollywood News: दिलजीत दोसांझ की 'सतलुज' विवाद के बाद OTT पर सेंसरशिप की चर्चा तेज (12-07-2026)
Udne Ki Aasha: 😔Sachin टूट गया, अपने होने वाले बच्चे की मौत की खबर सुन सारे सपने हुए चकनाचूर। #sbs
Salman Khan से जुड़ी Kala Hiran के प्रोड्यूसर को मिली धमकी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला; गड़बड़ियों पर RSS ने जताई चिंता, कहा - 'भविष्य में कोई...'
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला; गड़बड़ियों पर RSS ने जताई चिंता, कहा - 'भविष्य में कोई...'
अमरनाथ यात्रा के दौरान यात्रियों की मदद कर रहे शब्बीर अहमद की मौत, पहाड़ी से गिरा था पत्थर
अमरनाथ यात्रा के दौरान यात्रियों की मदद कर रहे शब्बीर अहमद की मौत, पहाड़ी से गिरा था पत्थर
'तारक मेहता' में कम हो जाएगा जेठालाल का ट्रैक? इस नए एक्टर की वजह से दिलीप जोशी को हुआ नुकसान
'तारक मेहता' में कम हो जाएगा जेठालाल का ट्रैक? इस नए एक्टर की वजह से दिलीप जोशी को हुआ नुकसान
'बैजबॉल' युग का अंत, स्टोक्स के बाद ब्रेंडन मैकुलम भी इंग्लैंड टेस्ट टीम से हटे; जानें कैसा रहा रिजल्ट
'बैजबॉल' का अंत, स्टोक्स के बाद ब्रेंडन मैकुलम भी इंग्लैंड टेस्ट टीम से हटे; जानें कैसा रहा रिजल्ट
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
इंडिया गठबंधन में दरार! तमिलनाडु में DMK नहीं अपनाएगी केरल-बंगाल मॉडल! स्टालिन ने कांग्रेस को दिया झटका
इंडिया गठबंधन में दरार! तमिलनाडु में DMK नहीं अपनाएगी केरल-बंगाल मॉडल! स्टालिन ने कांग्रेस को दिया झटका
19 साल के लड़के ने माता-पिता को छोड़ बचपन के दोस्त के नाम कर दी 28 करोड़ की संपत्ति, यूजर्स हैरान
19 साल के लड़के ने माता-पिता को छोड़ बचपन के दोस्त के नाम कर दी 28 करोड़ की संपत्ति, यूजर्स हैरान
Delhi University PG Admission 2026: DU ने बदला पीजी एडमिशन का शेड्यूल, अब 15 जुलाई तक करनी होगी फीस जमा
DU ने बदला पीजी एडमिशन का शेड्यूल, अब 15 जुलाई तक करनी होगी फीस जमा
Embed widget