एक्सप्लोरर

मेरठ : कश्मीरी छात्रों पर देश विरोधी नारेबाजी का आरोप, पुलिस जांच में जुटी

लखनऊ : उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में परतापुर क्षेत्र के दिल्ली हाइवे पर स्थित कालका डेंटल कालेज में 'देशद्रोह' का मामला गरम है. चैपियंस ट्राफी में भारत की हार पर कुछ कश्मीरी छात्रों ने कथित तौर पर देश विरोधी और पाकिस्तान के समर्थन में नारे लगाए थे. साथ ही कथित तौर पर भारतीय टीम विरोधी आपत्तिजनक फोटो सोशल नेटवर्किंग साइट्स पर शेयर किये थे.

कार्यकर्ताओं ने कश्मीरी छात्रों के खिलाफ देशद्रोह का मुकदमा दर्ज कराया

अब इस मामले को लेकर बवाल शुरू हो गया है. घटना पर विरोध जताते हुए बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने कश्मीरी छात्रों के खिलाफ देशद्रोह का मुकदमा दर्ज कराया है. उनकी गिरफ्तारी की मांग भी की है. पुलिस ने शिकायत के आधार पर घटना की जांच शुरू कर दी है. अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं की गई है.

घटना की जांच रिपोर्ट मिलने के बाद ही आरोपियों की गिरफ्तारी की जायेगी

पुलिस का कहना है कि कथित घटना की जांच रिपोर्ट मिलने के बाद ही आरोपियों की गिरफ्तारी की जायेगी. संबंधित कॉलेज प्रशासन ने घटना की जांच के लिए एक कमेटी गठित किये जाने की बात कही है. इस बीच, कुछ कश्मीरी छात्र-छात्राओं के छात्रावास से जाने की खबर भी है.

पाकिस्तान के पक्ष में नारे लगाने का आरोप लगाया गया है

मेरठ जोन के एडीजी आनंद कुमार ने बताया कि चैंपियन्स ट्राफी में पाकिस्तान की जीत के बाद, परतापुर दिल्ली हाइवे पर स्थित कालका डेंटल कॉलेज के कुछ कश्मीरी छात्रों पर भारत के खिलाफ और पाकिस्तान के पक्ष में नारे लगाने का आरोप लगाया गया है. उनके अनुसार, पुलिस ने घटना को गंभीरता से लिया है और स्थानीय पुलिस के साथ साथ एलआईयू भी इसकी जांच कर रही है.

फिलहाल पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है

कुमार के अनुसार, घटना की जांच रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की कार्वाई की जायेगी. फिलहाल पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है. कालका डेंटल कॉलेज के प्राचार्य सुमित मल्होत्रा ने संवाददाताओं के सवालों पर कहा कि घटना की शिकायत मिलने के बाद कॉलेज प्रशासन ने एक जांच समिति गठित की है.

परतापुर थाना पुलिस का कहना है कि घटना को लेकर दो शिकायतें मिली

जांच में आरोप सही साबित होने पर संबंधित छात्रों पर कार्वाई की जाएगी. उधर, परतापुर थाना पुलिस का कहना है कि घटना को लेकर दो शिकायतें मिली हैं. एक शिकायत बजरंग दल के प्रांतीय संयोजक बलराज डूंगर ने और दूसरी शिकायत कॉलेज के छात्रों ने की है.

घटना की जानकारी कल कॉलेज के बीडीएस के छात्रों ने दी थी

डूंगर ने देश विरोधी नारे लगाने वालों को तत्काल गिरफ्तार करने की मांग की. उन्होंने बताया कि उन्हें घटना की जानकारी कल कॉलेज के बीडीएस के छात्रों ने दी थी. उन्होंने कहा कि कालेज प्रशासन को घटना वाले दिन ही शिकायत की गई लेकिन वहां से कोई कार्वाई नहीं की गई. गौरतलब है कि कालका डेंटल कॉलेज में बीडीएस में करीब 60 छात्र जम्मू-कश्मीर के हैं.

कुछ साल पहले भी कश्मीरी छात्रों पर राष्ट्रद्रोही नारे लगाने का आरोप लगा

कुछ साल पहले भी दिल्ली हाइवे पर ही स्थित एक अन्य कॉलेज के कश्मीरी छात्रों पर राष्ट्रद्रोही नारे लगाने का आरोप लगा था. पुलिस में मुकदमा भी दर्ज हुआ था. बहरहाल, पुलिस ने जांच के बाद देशद्रोह की धारा हटा कर आरोपी कश्मीरी छात्रों को क्लीनचिट दे दी थी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'कनॉट प्लेस में नेहा बोरा ने नहीं बुलाया था प्रोटेस्ट', हाईकोर्ट में बड़ा दावा
'कनॉट प्लेस में नेहा बोरा ने नहीं बुलाया था प्रोटेस्ट', हाईकोर्ट में बड़ा दावा
दिलजीत दोसांझ को नहीं मिली कॉन्सर्ट की इजाजत, अब दीपके ने कह दी ऐसी बात
दिलजीत दोसांझ को नहीं मिली कॉन्सर्ट की इजाजत, अब दीपके ने कह दी ऐसी बात
'30 साल तक...', SIR पर हंगामे के बीच अमित शाह की भविष्यवाणी, राहुल के विदेश दौरे पर भी तंज
'30 साल तक...', SIR पर हंगामे के बीच अमित शाह की भविष्यवाणी, राहुल के विदेश दौरे पर भी तंज
एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा अर्धशतक, पहले टी20 में संजू सैमसन ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड
एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा अर्धशतक, पहले टी20 में संजू सैमसन ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'कनॉट प्लेस में नेहा बोरा ने नहीं बुलाया था प्रोटेस्ट', हाईकोर्ट में बड़ा दावा
'कनॉट प्लेस में नेहा बोरा ने नहीं बुलाया था प्रोटेस्ट', हाईकोर्ट में बड़ा दावा
दिलजीत दोसांझ को नहीं मिली कॉन्सर्ट की इजाजत, अब दीपके ने कह दी ऐसी बात
दिलजीत दोसांझ को नहीं मिली कॉन्सर्ट की इजाजत, अब दीपके ने कह दी ऐसी बात
'30 साल तक...', SIR पर हंगामे के बीच अमित शाह की भविष्यवाणी, राहुल के विदेश दौरे पर भी तंज
'30 साल तक...', SIR पर हंगामे के बीच अमित शाह की भविष्यवाणी, राहुल के विदेश दौरे पर भी तंज
एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा अर्धशतक, पहले टी20 में संजू सैमसन ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड
एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा अर्धशतक, पहले टी20 में संजू सैमसन ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड
OTT पर कब और कहां देख सकते हैं तमन्ना भाटिया की 'द वन'? सामने आई गई डिटेल्स
OTT पर कब और कहां देख सकते हैं तमन्ना भाटिया की 'द वन'? सामने आई गई डिटेल्स
तमिलनाडु CM विजय ने अमित शाह को जन्मदिन की दी बधाई, कहा- 'आप इसी तरह...'
तमिलनाडु CM विजय ने अमित शाह को जन्मदिन की दी बधाई, कहा- 'आप इसी तरह...'
UGC का विश्वविद्यालयों को अल्टीमेटम, फीस वापसी में कटौती की तो कार्रवाई
UGC का विश्वविद्यालयों को अल्टीमेटम, फीस वापसी में कटौती की तो कार्रवाई
आजम परिवार से मिले अखिलेश यादव, क्या हुई बात? बड़े बेटे अदीब आजम ने बताया
आजम परिवार से मिले अखिलेश यादव, क्या हुई बात? बड़े बेटे अदीब आजम ने बताया
Embed widget