एक्सप्लोरर

लखनऊ: रोडरेज में वरिष्ठ पत्रकार नवलकांत सिन्हा पर जानलेवा हमला, दो गिरफ्तार

सोशल मीडिया में घायल नवलकांत की फ़ोटो वायरल होने पर ख़बर आग की तरह फैली. रोडरेज की इस घटना ने पत्रकारों की नींद उड़ा दी. सब आंदोलन के मूड में आ गए. बात मुख्य मंत्री ऑफ़िस तक पहुंच गई.

लखनऊ: यूपी की राजधानी लखनऊ में वरिष्ठ पत्रकार नवलकांत सिन्हा पर बीती रात जानलेवा हमला हुआ. उनके सिर में गहरी चोटें आई हैं. नवल के साथ हुई घटना से यूपी के पत्रकार हैरान और परेशान हैं. पुलिस ने अब तक दो आरोपियों को गिरफ़्तार किया है.

नवलकांत सिन्हा कई न्यूज़ चैनलों और अख़बारों में काम कर चुके हैं. शुक्रवार की रात को जब वे अपने ऑफ़िस से घर के रास्ते में थे, उनके साथ तीन लोगों ने मारपीट की. गोमतीनगर में जब नवल अपनी गाड़ी बैक कर रहे थे, सफ़ेद रंग की एक सफ़ारी गाड़ी ने ठोकर मार दी. UP32DE 0444 नंबर की गाड़ी से तीन नौजवान उतरे और नवल के साथ गाली गलौज करने लगे. उनके पास जो भी रुपये थे, सफ़ारी में सवार लोगों ने छीन लिए. नवल अपनी गाड़ी लेकर भागे. बदमाश लगातार पीछा करते रहे और उनके घर तक पहुंच गए. वहां उनके उतरते ही राइफ़ल के बट से उनके सिर पर हमला कर दिया. नवल बेहोश होकर गिर पड़े. होश आने पर अस्पताल जाकर सर में टांके लगवाए. शनिवार को उन्होंने केस दर्ज कराया.

सोशल मीडिया में घायल नवलकांत की फ़ोटो वायरल होने पर ख़बर आग की तरह फैली. रोडरेज की इस घटना ने पत्रकारों की नींद उड़ा दी. सब आंदोलन के मूड में आ गए. बात मुख्य मंत्री ऑफ़िस तक पहुंच गई. सूचना विभाग के प्रमुख सचिव अविनाश अवस्थी ने दो घंटे में कार्रवाई का भरोसा दिया. लखनऊ के एसएसपी दीपक कुमार ने मामले की जांच शुरू की. वैभव सिंह और नीरज दीक्षित को घंटे भर में पुलिस ने गिरफ़्तार कर लिया. तीसरे आरोपी की तलाश जारी है. कुछ पत्रकारों ने बदमाशों पर एनएसए यानी राष्ट्रीय सुरक्षा क़ानून में कार्रवाई करने की मांग की है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सत्य निकेतन हादसा: मलबों में जिंदगी, 10.30 घंटों से दिल्ली की सांसें थमी, हर हाथ प्रार्थना को उठे
सत्य निकेतन: मलबों में जिंदगी, 10.30 घंटों से सांसें थमी, हर हाथ प्रार्थना को उठे
'7वीं पीढ़ी से पहले हिंदू समाज को संगठित...', जानें क्या बोले मोहन भागवत
'अब RSS हर जगह किया जाता स्वीकार, विरोधी भी करते काम की वैल्यू' - मोहन भागवत
ईशान किशन के शतक पर गर्लफ्रेंड अदिति की प्रतिक्रिया वायरल, 3 शब्दों से लूटी महफिल
ईशान किशन के शतक पर गर्लफ्रेंड अदिति की प्रतिक्रिया वायरल, 3 शब्दों से लूटी महफिल
Bigg Boss 20 में 16 कंटेस्टेंट्स की एंट्री, हुआ पहला एविक्शन! प्रियंका चोपड़ा की घरवालों को चेतावनी
Bigg Boss 20 में 16 कंटेस्टेंट्स की एंट्री, हुआ पहला एविक्शन! प्रियंका चोपड़ा की घरवालों को चेतावनी

वीडियोज

Breaking News | Moti Bagh Building Collapse: मलबा हटाने में जुटी JCB...हादसे से दहली दिल्ली!
Moti Bagh Building Collapse | Sansani: दिल्ली के 'कातिल सिस्टम' का कहर ! | Delhi Hostel
Delhi Building Collapse | Sandeep Chaudhary: दिल्ली हादसे ने खोली लापरवाह सिस्टम की पोल? | BJP
Moti Bagh Building Collapse: कैसे हुआ दिल्ली हादसा? चश्मदीदों ने खोले राज, कंपा देगी सच्चाई!
Breaking News | Moti Bagh Building Collapse: दिल्ली में 'मौत का हॉस्टल'..जिम्मेदार कौन? | Janhit

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सत्य निकेतन हादसा: मलबों में जिंदगी, 10.30 घंटों से दिल्ली की सांसें थमी, हर हाथ प्रार्थना को उठे
सत्य निकेतन: मलबों में जिंदगी, 10.30 घंटों से सांसें थमी, हर हाथ प्रार्थना को उठे
'7वीं पीढ़ी से पहले हिंदू समाज को संगठित...', जानें क्या बोले मोहन भागवत
'अब RSS हर जगह किया जाता स्वीकार, विरोधी भी करते काम की वैल्यू' - मोहन भागवत
ईशान किशन के शतक पर गर्लफ्रेंड अदिति की प्रतिक्रिया वायरल, 3 शब्दों से लूटी महफिल
ईशान किशन के शतक पर गर्लफ्रेंड अदिति की प्रतिक्रिया वायरल, 3 शब्दों से लूटी महफिल
Bigg Boss 20 में 16 कंटेस्टेंट्स की एंट्री, हुआ पहला एविक्शन! प्रियंका चोपड़ा की घरवालों को चेतावनी
Bigg Boss 20 में 16 कंटेस्टेंट्स की एंट्री, हुआ पहला एविक्शन! प्रियंका चोपड़ा की घरवालों को चेतावनी
सत्य निकेतन हादसे पर अभिषेक मनु सिंघवी ने उठाए सवाल, कहा - 'अगर PM खुद को...'
सत्य निकेतन हादसे पर अभिषेक मनु सिंघवी ने उठाए सवाल, कहा - 'अगर PM खुद को...'
देश की सबसे सस्ती सेडान मिल रही और सस्ती, Tigor पर इतना ऑफर
देश की सबसे सस्ती सेडान मिल रही और सस्ती, Tigor पर इतना ऑफर
खेत में पानी जमा न होने दें गन्ना किसान, फसल में बढ़ रहा बीमारी का खतरा
खेत में पानी जमा न होने दें गन्ना किसान, फसल में बढ़ रहा बीमारी का खतरा
अब हिंदी मीडियम से करें बीटेक, MP में शुरू हुआ इंजीनियरिंग कोर्स
अब हिंदी मीडियम से करें बीटेक, MP में शुरू हुआ इंजीनियरिंग कोर्स
Embed widget