एक्सप्लोरर

नजीब की तलाश में JNU में घुसे 600 दिल्ली पुलिस जवान, कोना-कोना खंगाल डाला

नई दिल्ली : पिछले दो महीने से एमएससी के लापता छात्र नजीब अहमद की तलाश में आज बड़ी कार्रवाई हुई. खोजी कुत्तों के साथ दिल्ली पुलिस के 600 से ज्यादा कर्मियों ने जेएनयू कैंपस के रिहाइश और जंगल वाले इलाके की गहन छानबीन की.

करीब 11 बजे दिल्ली पुलिस के महिला एवं पुरूष कर्मियों ने तलाश शुरू की

डीसीपी (अपराध शाखा) जी रामगोपाल नाइक की निगरानी में दिन में करीब 11 बजे दिल्ली पुलिस के महिला एवं पुरूष कर्मियों ने तलाश शुरू की. एक टीम ने माही-मांडवी छात्रावास का दौरा किया जहां नजीब रहता था. खोजी कुत्तों की मदद ली गयी जिसने नजीब के कपड़ों के गंध को पहचाना.

70 साल के बुजुर्ग ने बैंक से निकाले 24 हजार, चोरों ने कर दिया 'हाथ साफ'

खोजी कुत्तों को कुछ सफलता नहीं मिली, दायरा सिमट गया

खोजी कुत्तों को कुछ सफलता नहीं मिली और छात्रावास के इर्द-गिर्द ही उनका दायरा सिमट गया. एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया, ‘विशेष प्रकोष्ठ, विशेष शाखा और स्थानीय पुलिस सहित दिल्ली पुलिस की सभी एजेंसियों के 600 से ज्यादा कर्मियों ने शाम पांच बजे तक छात्रवासों, रिहाइशी क्षेत्रों, शिक्षण खंडों और जंगल वाले इलाकों को खंगाला. घुड़सवार पुलिस की मदद से भी बड़े क्षेत्र में छानबीन की गयी लेकिन कुछ नहीं मिला.’

Najeeb

आज कैंपस के 65-70 प्रतिशत हिस्से को खंगाला गया

उन्होंने कहा कि आज कैंपस के 65-70 प्रतिशत हिस्से को खंगाला गया और कैंपस के रिहाइशी और भीतरी सहित बाकी क्षेत्र में कल छानबीन की जाएगी. अभियान में 12 एसीपी, 30 निरीक्षकों और 60 उपनिरीक्षकों के अलावा डीसीपी स्तर के दो अधिकारियों के अंतर्गत सैकड़ों कांस्टेबल थे.

ससुराल वालों पर सनसनीखेज आरोप, विवाहिता ने कहा- दहेज के लिए हुआ दुष्कर्म 

छात्रों के साथ उसके हॉस्टल में कथित तौर पर झगड़ा हुआ था

नजीब का 14 अक्तूबर की रात एबीवीपी के छात्रों के साथ उसके हॉस्टल में कथित तौर पर झगड़ा हुआ था. जिसके बाद 15 अक्तूबर से वह लापता है. नजीब के बारे में किसी भी तरह की सूचना देने पर दिल्ली पुलिस ने 10 लाख रूपये के ईनाम की घोषणा भी की है.

मां फातिमा नफीस ने पुलिस की तलाश को ‘निर्थक ’ बताया

छात्रावास में मौजूद नजीब की मां फातिमा नफीस ने पुलिस की तलाश को ‘बेहद देरी से’ उठाया गया कदम और ‘निर्थक ’ बताया. उन्होंने कहा, ‘नजीब के लापता होने के तुरंत बाद उन्हें यह करना चाहिए था. लेकिन, इसका कोई मतलब नहीं है. मैं पुलिस से मेरे बेटे को लाने की अपील करती हूं और मैं उसे यहां से अपने घर ले जाउंगी.’

पिता के मौत की खबर सुनकर रो पड़ी बेटी की 'नृशंस' हत्या की आऱोपी इंद्राणी

जेएनयूएसयू ने एक बयान में कहा- दिल्ली पुलिस ने क्या किया ?

जेएनयूएसयू ने एक बयान में कहा, ‘नजीब के लापता होने को कई दिन हो गए, दिल्ली पुलिस ने क्या किया ? अदालत में पिछली तीन सुनवाई में अपराध शाखा के वकील ने खुद माना कि नजीब की तलाश में दिल्ली पुलिस से देरी हुयी.’

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा

वीडियोज

Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
Monsoon Travel Insurance: घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
अब दोबारा से होगी आरजीकर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
अब दोबारा से होगी RG कर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
Gum Disease Can Cause Heart Attack: मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
Embed widget