एक्सप्लोरर

गैंगरेप का 'झूठा' आरोप, युवती ने पैसे ऐंठने के लिए प्रेमी संग रची थी साजिश

जयपुर : तीन दिन पहले जयपुर में सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली एक 19 साल की युवती अब खुद इस मामले को लेकर गिरफ्तार हो गई है. इस युवती ने आरोप लगाया था कि उसके साथ जयपुर के रेलवे स्टेशन के बाहर ऑटो चलाने वाले एक युवक और उसके दो तीन साथियों ने सामूहिक दुष्कर्म किया था. इस खुलासे के बाद पुलिस अधिकारी भी सन्न हैं.

उनसे पैसे वसूलने की खातिर मनगढंत कहानी बनाई थी

लेकिन, पुलिस की पड़ताल में पता चला कि युवती ने अपने प्रेमी के साथ कुछ लोगों को ब्लैकमेल कर उनसे पैसे वसूलने की खातिर मनगढंत कहानी बनाई थी. अब युवती का प्रेमी भी पुलिस की गिरफ्त में है. जयपुर के जगतपुरा इलाके में अपने पिता और भाई के साथ रहने वाली उत्तर प्रदेश के मैनपुरी की इस युवती ने दस जनवरी की सुबह करीब पांच बजे पुलिस कंट्रोल रूम में फ़ोन करके अपने साथ सामूहिक दुष्कर्म की सूचना दी थी.

सेल्फी के जुनून ने ले ली जान, हाईटेंशन वायर से टकराया छात्र

रिपोर्ट के बाद युवती का मेडिकल करवाया गया

युवती के इस फ़ोन से पूरे शहर में सनसनी फ़ैल गई. युवती की तरफ से जयपुर के सदर थाने में दी गई रिपोर्ट के बाद युवती का मेडिकल करवाया गया. जिसमें युवती के साथ शारीरिक सम्बन्ध बनाये जाने की पुष्टि भी हुई. जयपुर पुलिस कमिश्नर ने फ़ौरन करीब आधा दर्जन आईपीएस अफसरों के साथ दर्जनों पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों की टीमों का गठन कर मामले की जांच शुरू कर दी.

उसने ऑटो में जबरन ले जाने की शिकायत की थी

युवती को उस पूरे रुट पर ले जाया गया जहाँ से उसने ऑटो में जबरन ले जाने की शिकायत की थी. युवती न तो घटना स्थल की पहचान कर सकी और ना ही उसने किसी भी आरोपी का सही हुलिया बताया. बाद में युवती के मोबाइल की पड़ताल की गई तो पता चला कि वो घटना वाली आधी रात तक अपने प्रेमी के संपर्क में थी.

उड़ीसा : कालाहांडी में लड़की ने किया छेड़खानी का विरोध, मनचलों ने जिंदा जलाया

रुपए वसूल करने के इरादे से उसके साथ सम्बन्ध बनाये थे

उसके प्रेमी और खुद उससे जब सख्ती से पूछताछ की गई तो उसने बताया कि उसका प्रेमी ही उसे अपने एक दोस्त के फ्लैट पर छोड़ कर गया था. जहाँ वो सुबह पांच बजे तक थी और उसने सहमति से अपने प्रेमी के दोस्त को ब्लैकमेल कर रुपए वसूल करने के इरादे से उसके साथ सम्बन्ध बनाये थे. युवती के आरोपों का पता लगाने के लिए जयपुर पुलिस ने सैंकड़ों ऑटो ड्राइवर्स से पूछताछ की.

परीक्षा देकर अलवर से शाम करीब साढ़े सात बजे जयपुर लौटी थी

युवती ने खुद के बारे में ये बताया था कि वो प्रतियोगी परीक्षा देकर अलवर से शाम करीब साढ़े सात बजे जयपुर लौटी थी. उसके बाद उसको ऑटो ड्राइवर अपने साथियों के साथ जगतपुरा छोड़ने के नाम पर किसी पब्लिक पार्क में ले गया और वहां दो तीन लोगों ने उसके साथ दुष्कर्म किया. लेकिन, खुद इस युवती के मोबाइल फोन की डिटेल्स ने उसका भाण्डा फोड़ दिया.

सनसनीखेज हत्या : मृतक डाक्टर के बिजनेस पार्टनर थे यूपी बीजेपी अध्यक्ष मौर्य 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मुनीर की ताकत बढ़ते ही पाक का बड़ा कदम, 6 महीने के लिए रावलपिंडी सेना के हवाले
मुनीर की ताकत बढ़ते ही पाक का बड़ा कदम, 6 महीने के लिए रावलपिंडी सेना के हवाले
'अमृत पानी' से इलाज और फिर शोषण… लाफ्टर शेफ शो से सुर्खियां बटोरने वाला बाबा गिरफ्तार
'अमृत पानी' से इलाज और फिर शोषण… लाफ्टर शेफ शो से सुर्खियां बटोरने वाला बाबा गिरफ्तार
NCRB रिपोर्ट 2024 का चौंकाने वाला खुलासा, नाबालिग हत्यारों में दिल्ली सबसे आगे, महाराष्ट्र-बिहार भी टॉप पर
NCRB रिपोर्ट 2024 का चौंकाने वाला खुलासा, नाबालिग हत्यारों में दिल्ली सबसे आगे, महाराष्ट्र-बिहार भी टॉप पर
Telangana: चलती बाइक पर हेलमेट मारकर सास की हत्या, घर वालों को बताया हार्ट अटैक से हुई मौत; पुलिस ने ऐसे खोला पूरा राज
चलती बाइक पर हेलमेट मारकर सास की हत्या, घर वालों को बताया हार्ट अटैक से हुई मौत; पुलिस ने ऐसे खोला पूरा राज

वीडियोज

यूपी पुलिस का एक्सपर्ट गालीबाज अफसर !
राखी से पहले लुधियाना में बड़ी कार्रवाई, गंदगी में बन रही थीं मिठाइयां!
UP से Bengaluru तक सड़कें बेहाल! आखिर कब सुधरेगी हालत?
एथेनॉल की कीमत...चीनी पर असर?
Akhilesh Yadav के चवन्नी वाले बयान से बवाल,Jayant ही नहीं अब जाट के सम्मान पर बात !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'छात्रों को पीटे जाने की घटना शर्मनाक', बाबूलाल मरांडी का सोरेने सरकार पर हमला
'छात्रों को पीटे जाने की घटना शर्मनाक', बाबूलाल मरांडी का सोरेने सरकार पर हमला
'कुछ नहीं आता है...', मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर BJP का पलटवार
'कुछ नहीं आता है...', मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर BJP का पलटवार
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
Sugar Alternatives: चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
मौत के 8 साल बाद भी पत्नी को रोज फूल देता है ये ड्राइवर- रुला देगा वीडियो
मौत के 8 साल बाद भी पत्नी को रोज फूल देता है ये ड्राइवर- रुला देगा वीडियो
Embed widget