एक्सप्लोरर

कालेधन को सफेद करने का 'इंटरनेशनल खेल', चौंकाने वाला है हवाला का यह रूप

नई दिल्ली : पुराने नोटों को नए करने का रैकेट हांगकांग और दुबई तक फैला हुआ है. इस रैकेट मे एंट्री आपरेटर एक्सपोर्ट इम्पोर्ट करने वाले कुछ बड़े व्यवसायी और कुछ बैंक कर्मी अहम भूमिका निभा रहे है. आलम यह है कि हांगकांग में बैठे एक हवाला माफिया के इशारे पर करोड़ों का काला धन सफेद हो जा रहा है. मामले की जांच में जुटा प्रवर्तन निदेशालय अब इस मामले में अनेक हवाला आपरेटरों औऱ कुछ बड़े व्यवसायियों के रिकार्ड खंगाल रहा है.

पारसमल लोढा की पूछताछ के दौरान अनेक अहम खुलासे हो रहे हैं कोलकाता के व्यवसायी पारसमल लोढा की पूछताछ के दौरान अनेक अहम खुलासे हो रहे हैं. जांच एजेंसियों को पता चला है कि हांगकांग में बैठे एक माफिया के इशारे पर भारत में सैकडों करोड़ रुपयों का काला धन सफेद हो गया. चेन्नई में गिरफ्तार दो लोग हांगकांग के इस माफिया टीम के ही लोग बताए जा रहे हैं.

बिहार : बक्सर में जेल ब्रेक, दीवार कूदकर पांच कैदी फरार हो गए

चेन्नई से महावीर हिरानी औऱ अशोक जैन को गिरफ्तार किया है

ईडी ने काले को सफेद करने के खेल में दिल्ली से पारसमल लोढा औऱ चेन्नई से महावीर हिरानी औऱ अशोक जैन को गिरफ्तार किया है. तीनों लोग ईडी की हिरासत में हैं जहां इनसे गहन पूछताछ चल रही है. इसी पूछताछ के दौरान हो रहे है अनेक अहम खुलासे ऐसे खुलासे जिनसे पता चल रहा है कि काले को सफेद करने के तार विदेशों तक फैले हुए है.

ऐसे होता है कालेधन का 'इंटरनेशनल' खेल : 

पारसमल लोढा जैसे किसी हवाला वाले से संपर्क करता है

मान लीजिए कि काले धन के किसी सौदागर के पास 100 करोड़ रुपये का काला धन पड़ा है. वो अपना काला धन सफेद कराने के लिए पारसमल लोढा जैसे किसी हवाला वाले से संपर्क करता है. लोढा हांगकांग में बैठे माफिया से बात करता है. माफिया उसे बताता है कि फंला एक्सपोर्ट इम्पोर्ट के व्यापारी के पास 100 करोड़ की एंट्री उसके खातों में तो है लेकिन उसके पास पैसा नहीं है.

जाकिर नाइक की मुश्किलें बढ़ीं, कालाधन 'सफेद' करने के आरोप में ED ने दर्ज किया केस

100 करोड़ का काले धन का सौदागर इस व्यापारी से संपर्क करता है

क्योंकि उसने जो पांच करोड़ का सामान हांगकांग से खरीदा था वो सामान खरीदते हुए 50 करोड़ का बताया गया था. जिसमें माफिया की भी अहम भूमिका थी. अब 100 करोड़ का काले धन का सौदागर इस व्यापारी से संपर्क करता है औऱ उसे अपने सौ करोड़ रुपये दे देता है. व्यापारी इस पैसे को अपने खाते में जमा कर देता है.

खाते में जमा हो गया तो काले धन के सौदागर को क्या मिला ?

अब आप सोचेंगे कि जब पैसा दूसरे व्यापारी के खाते में जमा हो गया तो काले धन के सौदागर को क्या मिला ? ये व्यापारी नोटबंदी समाप्त होने के बाद किसी सामान को खरीदने के नाम पर धीरे धीरे ये पैसा अपना कमीशन काट कर काले धन के सौदागर को वापस कर देगा.

नोटबंदी : काले धन का 'इंटरनेशनल खिलाड़ी', दुबई और हांगकांग तक लोढा का जाल

ऐसा ही दूसरा रास्ता पारसमल लोढा जैसे लोगों के पास है ये तो काले को सफेद करने का एक रास्ता है. ऐसा ही दूसरा रास्ता पारसमल लोढा जैसे लोगों के पास है. वो एंट्री आपरेटर हैं जिनके पास नगदी के नाम पर तो कुछ नहीं है लेकिन उनकी फर्जी कंपनियों के खातों में करोड़ों रुपये जमा हैं. अपना कमीशन लेकर ये कंपनिया काले को सफेद करने के खेल में जुटी हुई हैं.

हवाला आपरेटरों के कहने पर काले धन को गुलाबी नोटों में बदल रहे हैं

इसके अलावा हवाला माफिया का एक रैकेट और भी है जो सीधे कुछ बैंक कर्मियो से जुड़ा हुआ है. जो हवाला आपरेटरों के कहने पर काले धन को गुलाबी नोटों में बदल रहे हैं. चेन्नई में पकड़े गए दो लोगों की पूछताछ से ऐसे अनेक लोगों का पता चला है जिनकी जांच चल रही है.

पुणे : बेकरी की दुकान में लगी आग, 'ताले' में बंद छह मजदूर जलकर मरे

नोटबंदी के फौरन बाद बड़े पैमाने पर सोने की खरीददारी की गई है सूत्रों के मुताबिक इसके अलावा विदेशों में भी नोटबंदी के फौरन बाद बड़े पैमाने पर सोने की खरीददारी की गई है. भारत के अनेक पड़ोसी देशों के पास भारत की पुरानी मुद्रा बड़े पैमाने पर पड़ी हुई है. जिनका मसला अब वित्त मंत्रालय तक पहुंच चुका है. ये तो आने वाले नए साल में पता लग पायेगा कि विदेशों में ऐसी कितनी मुद्रा है और भारत उनके बारे मे क्या कदम उठाता है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
Embed widget