एक्सप्लोरर

दिल्ली में घर के अंदर घुसकर गन पॉइंट पर लूट की वारदात को अंजाम दे रहे हैं बेखौफ बदमाश

वरुण ने अपने परिवार की हिफाज़त को ध्यान में रखते हुए बदमाशों को अपने पास का सामान दे दिया. इस मामले में दिल्ली पुलिस का दावा है कि सीसीटीवी में दिख रहे बदमाशों को पुलिस ने उसी रात आदर्श नगर इलाके में चेकिंग के दौरान इंटरसेप्ट किया था.

नई दिल्ली: एक ओर दिल्ली पुलिस कमिश्नर दिल्ली की सड़कों पर देर रात गश्त लगा रहे हैं, वहीं दूसरी ओर पुलिस और कानून व्यवस्था को धता बताते हुए बेखौफ अपराधी दिल्ली में लूट की वारदात को अंजाम देकर आसानी से फरार हो रहे हैं. वारदात 29 और 30 जून की दरमियानी रात में करीब साढ़े तीन बजे दिल्ली के गुजरावाला टाउन पार्ट-2 में वरुण के घर में हुई. वारदात की तस्वीरें घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई. इस घटना के बाद से पीड़ित परिवार खौफ में है.

अपने घर के गेट से गाड़ी लेकर अंदर दाखिल होते हुए वरुण को अगले ही पल जो होने वाला है उसका अंदाज़ा भी नहीं था. गाड़ी के अंदर दाखिल होते ही जब घर के मालिक और इस मामले के पीड़ित वरुण गेट बंद करने गए तो 3 बदमाश हाथ मे रिवॉल्वर लिए गेट के अंदर घुस गए और गन पॉइंट पर वरुण और गाड़ी में बैठी उनकी पत्नी से लूटपाट की. गाड़ी में उनके 2 बच्चे भी मौजूद थे. वरुण ने अपने परिवार की हिफाज़त को ध्यान में रखते हुए बदमाशों को अपने पास का सामान दे दिया.

इस मामले में दिल्ली पुलिस का दावा है कि सीसीटीवी में दिख रहे बदमाशों को पुलिस ने उसी रात आदर्श नगर इलाके में चेकिंग के दौरान इंटरसेप्ट किया था. जब बदमाश नहीं रुके तो पुलिस ने उन पर फायरिंग की जिसके बाद बदमाश अपनी बाइक वहीं छोड़कर अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकले. पुलिस का कहना है कि इस मामले में FIR दर्ज कर ली गई है और बदमाशो की धरपकड़ जारी है.

मंगलौर एयरपोर्ट पर रनवे पर फिसला एयर इंडिया का विमान, सभी 183 यात्री सुरक्षित

यह भी देखें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पाक की मुश्किलें: मुजफ्फराबाद की ओर बढ़े 50 काफिले, आर्मी चला रही लाइट मशीन गन
पाक की मुश्किलें: मुजफ्फराबाद की ओर बढ़े 50 काफिले, आर्मी चला रही लाइट मशीन गन
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
कांग्रेस नेता के X पोस्ट पर FIR, महाराष्ट्र साइबर ब्रांच ने शुरू की जांच
कांग्रेस नेता के X पोस्ट पर FIR, महाराष्ट्र साइबर ब्रांच ने शुरू की जांच
'लॉक अप 2' से अलायंस' तक सारे रियलिटी शो के छक्के छुड़ाने आ रहा 'भोजपुरी बवाल', जानें कब और कहां देखें
'लॉक अप 2' से अलायंस' तक सारे रियलिटी शो के छक्के छुड़ाने आ रहा 'भोजपुरी बवाल', जानें कब और कहां देखें

वीडियोज

Kiara Advani ने Toxic Controversy पर तोड़ी चुप्पी, Yash की फिल्म का किया बचाव
Ramayana Trailer में Lord Vishnu कौन? Ranbir Kapoor, Mahesh Babu या Saurabh Raj Jain
Aaradhya Bachchan को था Ranbir Kapoor पर Crush, Aishwarya Rai ने बताया मजेदार किस्सा
Mannat:😱Vikrant की सुरक्षा की बड़ी जंग, अपनों के ही खिलाफ Mannat ने उठाया बड़ा कदम #sbs
Bollywood News: क्या राम गोपाल वर्मा और उर्मिला मातोंडकर ने गुप्त चुप तरीके से कर ली थी शादी? दिग्गज पत्रकार का दावा, चिरंजीवी ने कैसे खोला था राज? (01.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाक की मुश्किलें: मुजफ्फराबाद की ओर बढ़े 50 काफिले, आर्मी चला रही लाइट मशीन गन
पाक की मुश्किलें: मुजफ्फराबाद की ओर बढ़े 50 काफिले, आर्मी चला रही लाइट मशीन गन
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
कांग्रेस नेता के X पोस्ट पर FIR, महाराष्ट्र साइबर ब्रांच ने शुरू की जांच
कांग्रेस नेता के X पोस्ट पर FIR, महाराष्ट्र साइबर ब्रांच ने शुरू की जांच
'लॉक अप 2' से अलायंस' तक सारे रियलिटी शो के छक्के छुड़ाने आ रहा 'भोजपुरी बवाल', जानें कब और कहां देखें
'लॉक अप 2' से अलायंस' तक सारे रियलिटी शो के छक्के छुड़ाने आ रहा 'भोजपुरी बवाल', जानें कब और कहां देखें
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
कुलगाम हमला: CM ने किया मुआवजे का ऐलान, महबूबा मुफ्ती क्या बोलीं?
कुलगाम हमला: CM ने किया मुआवजे का ऐलान, महबूबा मुफ्ती क्या बोलीं?
CWG: फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
मनमर्जी नहीं होती आजादी…, अजीत डोभाल ने Zen-G को समझाया ‘सही मतलब’!
मनमर्जी नहीं होती आजादी…, अजीत डोभाल ने Zen-G को समझाया ‘सही मतलब’!
Embed widget