एक्सप्लोरर

हरियाणा: फरीदाबाद में कांग्रेस प्रवक्ता की गोली मारकर हत्या, CCTV में कैद हुई वारदात

इस वारदात के बाद कांग्रेस ने कहा है कि बीजेपी राज में प्रदेश गुंडाराज और संगठित अपराध का गढ़ बन गया है. कानून व्य्वस्था तार-तार हो चुकी है, गुंडे-बदमाशों और अराजक तत्वों का बोल बाला है.

फरीदाबाद: हरियाणा के फरीदाबाद में आज कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता विकास चौधरी की गोली मारकर हत्या कर दी गई. हत्या की पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है. विकास चौधरी सुबह जिम करने जा रहे थे, जब उनकी हत्या की गई. घटना के बाद से इलाके में सनसनी फैल गई है. पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर हत्यारों को गिरफ्तार करने की बात कह रही है. हत्यारों ने की कई राउंड फायरिंग, मौके पर हुई मौत वारदात की सीसीटीवी फुटेज के मुताबिक, गाड़ी में सवार हत्यारे पहले से घात लगाए बैठे थे. इसके बाद जैसे ही विकास चौधरी की गाड़ी रुकी. वैसे ही हत्यारों ने फायरिंग करनी शुरू कर दी. इस दौरान जमकर कई राउंड फायरिंग की गई, जिससे विकास चौधरी की मौके पर ही मौत हो गई. जिम करने के लिए पहुंचे एक युवक की माने तो जैसे ही उन्होंने फायरिंग की आवाज सुनी वह नीचे आए, लेकिन तबतक विकास चौधरी की मौत हो चुकी थी. विधायक बेटे की गुंडागर्दी पर एंकर ने पूछा सवाल, BJP नेता विजयवर्गीय बोले- 'तुम्हारी हैसियत क्या है, अपनी औकात देखिए' कांग्रेस ने कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल कांग्रेस नेता की हत्या के बाद पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने ट्वीट कर बीजेपी सरकार पर सवाल उठाए हैं. उन्होंने कहा है, ‘’फ़रीदाबाद में कांग्रेस प्रवक्ता और नेता विकास चौधरी की दिन-दहाड़े गोली मार कर हत्या की ख़बर अत्यंत दु:खद है. यह कायराना हरकत घोर निन्दनीय और शर्मनाक है. कांग्रेस और मेरी ओर से उनके परिवार के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं. ईश्वर उनकी आत्मा को शान्ति प्रदान करे.’’ एक अन्य ट्वीट में सुरजेवाला ने लिखा है, ‘’बीजेपी राज में प्रदेश गुंडाराज और संगठित अपराध का गढ़ बन गया है.  कानून व्य्वस्था तार-तार हो चुकी है, गुंडे-बदमाशों और अराजक तत्वों का बोल बाला है. इस माहौल की दोषी सिर्फ खट्टर सरकार ही है. विकास चौधरी पर हमले की निष्पक्ष जॉंच हो और बीजेपी सरकार आरोपियों को क़ानूनी सज़ा दिलवाए.’’ सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच में जुटी पुलिस बता दे कि इस मामले में फरीदाबाद के बल्लभगढ़ में डीसीपी राजेश कुमार ने बताया है कि इस पूरी वारदात की सीसीटीवी फुटेज उन्हें मिल गई है. सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस अब हत्यारों की पहचान करने में जुट गई है. यह भी पढ़ें- कश्मीर से अमित शाह का एलान, ‘हर हाल में सुधारेंगे कश्मीर के हालात’ आज कर सकते हैं बाबा बर्फानी के दर्शन बजट 2019: मोदी सरकार घटा सकती है मिडिल क्लास पर टैक्स का बोझ, जानिए ऐसी ही 5 उम्मीदों के बारे में 2019 वर्ल्ड कप: अब तक एक भी मैच नहीं हारने वाली एकमात्र टीम भारत आज वेस्टइंडीज से भिड़ेगी
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत में प्रीमियल पेट्रोल के दाम बढ़े, रेगुलर फ्यूल में बदलाव नहीं, जानें दिल्ली, मुंबई से UP-बिहार तक कितनी कीमतें
प्रीमियल पेट्रोल के दाम बढ़े, रेगुलर फ्यूल में बदलाव नहीं, जानें दिल्ली से UP-बिहार तक कितनी कीमतें
Petrol Diesel Price In UP: प्रीमियम पेट्रोल और इंडस्ट्रियल डीजल के कीमतें बढ़ी, BJP ने बताया- कब होंगे दाम कम
प्रीमियम पेट्रोल और इंडस्ट्रियल डीजल के कीमतें बढ़ी, BJP ने बताया- कब होंगे दाम कम
'दृश्यम 3' की रिलीज डेट टली, अब अप्रैल में नहीं देख पाएंगे मोहनलाल की क्राइम ड्रामा फिल्म
'दृश्यम 3' की रिलीज डेट टली, अब अप्रैल में नहीं देख पाएंगे मोहनलाल की क्राइम ड्रामा फिल्म
Israel-US Iran War Live: ईरान से जंग के बीच डोनाल्ड ट्रंप को बड़ा झटका, इस देश ने अमेरिका को हथियार देने से कर दिया इनकार
LIVE: ईरान से जंग के बीच ट्रंप को बड़ा झटका, इस देश ने अमेरिका को हथियार देने से कर दिया इनकार

वीडियोज

Alvida Jumma 2026:भारत में मातम, आक्रोश! खामनेई की मौत के विरोध में शिया समुदाय का 'ब्लैक प्रोटेस्ट'
Protest in Israel: EID से पहले अल-अक्सा मस्जिद में फूटा स्थानीयों का गुस्सा! | Donald Trump
US Israel Iran War: खाड़ी देशों में छिड़ेगी Nuclear War? WHO के बयान से हड़कंप | Middle East | Trump
US Israel Iran War: अमेरिका ने सैन्य अभियान में खर्च किए 25 बिलियन डॉलर | Donald Trump l Middle East
ईरान-इजरायल युद्ध का 21वां दिन..तबाही जबरदस्त | Iran US War | Israel attacks Iran | Khamenei | Trump

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत में प्रीमियल पेट्रोल के दाम बढ़े, रेगुलर फ्यूल में बदलाव नहीं, जानें दिल्ली, मुंबई से UP-बिहार तक कितनी कीमतें
प्रीमियल पेट्रोल के दाम बढ़े, रेगुलर फ्यूल में बदलाव नहीं, जानें दिल्ली से UP-बिहार तक कितनी कीमतें
Petrol Diesel Price In UP: प्रीमियम पेट्रोल और इंडस्ट्रियल डीजल के कीमतें बढ़ी, BJP ने बताया- कब होंगे दाम कम
प्रीमियम पेट्रोल और इंडस्ट्रियल डीजल के कीमतें बढ़ी, BJP ने बताया- कब होंगे दाम कम
'दृश्यम 3' की रिलीज डेट टली, अब अप्रैल में नहीं देख पाएंगे मोहनलाल की क्राइम ड्रामा फिल्म
'दृश्यम 3' की रिलीज डेट टली, अब अप्रैल में नहीं देख पाएंगे मोहनलाल की क्राइम ड्रामा फिल्म
Israel-US Iran War Live: ईरान से जंग के बीच डोनाल्ड ट्रंप को बड़ा झटका, इस देश ने अमेरिका को हथियार देने से कर दिया इनकार
LIVE: ईरान से जंग के बीच ट्रंप को बड़ा झटका, इस देश ने अमेरिका को हथियार देने से कर दिया इनकार
IPL में सबसे तेज शतक लगाने वाले 7 बल्लेबाज, देखें वैभव सूर्यवंशी किस नंबर पर
IPL में सबसे तेज शतक लगाने वाले 7 बल्लेबाज, देखें वैभव सूर्यवंशी किस नंबर पर
'महंगाई मैन ने दिया एक और झटका', प्रीमियम पेट्रोल और इंडस्ट्रियल डीजल के दाम बढ़ने पर कांग्रेस ने कसा तंज
'महंगाई मैन ने दिया एक और झटका', प्रीमियम पेट्रोल और इंडस्ट्रियल डीजल के दाम बढ़ने पर कांग्रेस ने कसा तंज
Bihar Board Result 2026: इस हफ्ते जारी हो सकता है बिहार बोर्ड का रिजल्ट, यहां जानें पूरी डिटेल्स
इस हफ्ते जारी हो सकता है बिहार बोर्ड का रिजल्ट, यहां जानें पूरी डिटेल्स
बेंगलुरु के ऑटो में लटका मिला Meta का ID कार्ड, वीडियो वायरल होते ही इंटरनेट पर उठने लगे सवाल
बेंगलुरु के ऑटो में लटका मिला Meta का ID कार्ड, वीडियो वायरल होते ही इंटरनेट पर उठने लगे सवाल
Embed widget