एक्सप्लोरर

गुरुग्राम में हैवानियत : 9 माह के मासूम की ऑटो से फेंक हत्या के बाद 'मां' से गैंगरेप

गुरूग्राम : देश की राजधानी से सटे गुरूग्राम (पहले गुड़गांव) में जो वारदात हुई है वह यकीनन दिल दहला देगी. हवस में इंसान जिस हद तक हैवान बना है उसकी कहानी सुन रोंगटे खड़े हो जाएंगे. गुरूग्राम में नौ माह के एक मासूम की हत्या के बाद उसकी मां से कुछ हत्यारों ने सामूहिक दुष्कर्म किया है. रूह कंपा देने वाली वारदात के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है और हैवानों की तलाश शूरू कर दी है.

साइबर सिटी गुरुग्राम के आईएमटी मानेसर पुलिस थाने दर्ज हुआ है मामला

दिल्ली से सटे साइबर सिटी गुरुग्राम के आईएमटी मानेसर पुलिस थाने दर्ज हुआ है हैवानियत, हत्या और गैंगरेप का मामला. बीते 29 मई को बिहार की रहने वाली पीड़ित ने गुरुग्राम पुलिस को अपनी 9 महीने की बच्ची की हत्या की शिकायत दी थी. आरोप ऑटो सवार तीन युवकों पर लगाया था. लेकिन, इसके बाद पीड़िता ने गुरुग्राम पुलिस को 3 जून को अपने साथ बीती हैवानियत और गैंगरेप की वारदात की जानकारी दी.

यह भी पढ़ें : जब एक ‘ना’ बनी जानलेवा : जबरदस्ती ‘प्रेम’ की 10 दहलाने वाली दास्तां

पुलिस ने बीते 3 जून को पीड़ित के बयान दर्ज किए और मेडिकल करवाया

गुरूग्राम पुलिस ने बीते 3 जून को पीड़ित के बयान दर्ज किए और मेडिकल करवाया. जिसमें पुष्टि होने के बाद हत्या के मामले के साथ गैंगरेप की धारा को भी जोड़ दिया गया. वहीं मामले की जांच कर रहे आईएमटी मानेसर के थाना प्रभारी नरेंद्र यादव की माने तो 27 वर्षीय पीड़िता मानेसर के बाँसकुसला में किराए के मकान में अपने पति के साथ रहती है. 29 मई की देर रात को पड़ोस में हुए झगड़े से घबरा कर अपने मायके खांडसा जाने के लिए अपनी 9 महीने की बच्ची को लेकर निकली थी.

रास्ते में एक ऑटो ने लिफ्ट में बहाने पीड़ित को अपने ऑटो में बैठा लिया

पुलिस सूत्रों की माने तो रास्ते में एक ऑटो ने लिफ्ट में बहाने पीड़ित को अपने ऑटो में बैठा लिया. उसके साथ छेड़छाड़ करने लगे. जिससे हुई छीना-झपटी से 9 महीने की मासूम रोने लगी. यह रोना ऑटो में बैठे हैवानों को नागवार गुजरा और तीनों में से किसी एक ने दुधमुंही बच्ची को चलते ऑटो से सड़क पर इतनी जोर से पटका की उसकी मौके पर ही मौत हो गयी.

यह भी पढ़ें : इंदौर : सेक्स रैकेट का पर्दाफाश, 8 युवतियां छुड़ाई गईं, 12 युवक गिरफ्तार 

सेक्टर-8 में सुनसान जगह पर ले जा कर पीड़ित के साथ बारी-बारी से दुष्कर्म किया

मासूम की मौत के बाद तीनों हत्यारोपियों ने मानेसर के सेक्टर-8 में सुनसान जगह पर ले जा कर पीड़ित के साथ बारी-बारी से दुष्कर्म किया. तीनों हत्यारोपी गैंगरेप करने के बाद भी कानून को धता बताते हुए पीड़िता को 5 घंटो तक घुमाते रहे. फिर मानेसर इलाके में छोड़ फरार हो गए. हालांकि शुरूआती जांच में पीड़िता ने गैंगरेप का मामला इसलिए भी छुपाया की कहीं उसका पति उसे इस वारदात के बाद छोड़ न दे.

देखें वीडियो :

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अब SSR: EC ने मानी राहुल गांधी की बात? बदल दिए नियम, कांग्रेस बोली- 'इससे गुनाह...'
अब SSR: EC ने मानी राहुल गांधी की बात? बदल दिए नियम, कांग्रेस बोली- 'इससे गुनाह...'
BJP का गठबंधन कमजोर करने में जुटे राजभर? सहयोगी पार्टी के कई नेताओं को कराया शामिल
BJP का गठबंधन कमजोर करने में जुटे राजभर? सहयोगी पार्टी के कई नेताओं को कराया शामिल
Lehra Do Tiranga March Live: AISF और AIYF का तिरंगा मार्च दोपहर 1 बजे, CJP 5 बजे करेगी प्रोटेस्ट
Live: AISF और AIYF का तिरंगा मार्च दोपहर 1 बजे, CJP 5 बजे करेगी प्रोटेस्ट
सिर्फ वनडे खेलने के लिए BCCI से कितना पैसा लेते हैं रोहित और विराट?
सिर्फ वनडे खेलने के लिए BCCI से कितना पैसा लेते हैं रोहित और विराट?

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अब SSR: EC ने मानी राहुल गांधी की बात? बदल दिए नियम, कांग्रेस बोली- 'इससे गुनाह...'
अब SSR: EC ने मानी राहुल गांधी की बात? बदल दिए नियम, कांग्रेस बोली- 'इससे गुनाह...'
BJP का गठबंधन कमजोर करने में जुटे राजभर? सहयोगी पार्टी के कई नेताओं को कराया शामिल
BJP का गठबंधन कमजोर करने में जुटे राजभर? सहयोगी पार्टी के कई नेताओं को कराया शामिल
Lehra Do Tiranga March Live: AISF और AIYF का तिरंगा मार्च दोपहर 1 बजे, CJP 5 बजे करेगी प्रोटेस्ट
Live: AISF और AIYF का तिरंगा मार्च दोपहर 1 बजे, CJP 5 बजे करेगी प्रोटेस्ट
सिर्फ वनडे खेलने के लिए BCCI से कितना पैसा लेते हैं रोहित और विराट?
सिर्फ वनडे खेलने के लिए BCCI से कितना पैसा लेते हैं रोहित और विराट?
इमरान खान के 'लीव इंडिया' नोटिस पर किरण राव का तीखा तंज- 'वाह, अब मुंबई पुलिस?'
इमरान खान को मिले देश छोड़ने के नोटिस पर भड़की आमिर ख़ान की एक्स वाइफ
पंजाब में एक और हत्या! नशा बेचने से रोकने पर हमला, बिक्रमजीत सिंह की मौत
पंजाब में एक और हत्या! नशा बेचने से रोकने पर हमला, बिक्रमजीत सिंह की मौत
CJI सूर्यकांत पर बयान को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, संजय राउत से मांगा स्पष्टीकरण
CJI सूर्यकांत पर बयान को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, संजय राउत से मांगा स्पष्टीकरण
स्टोन-पेपर-सिजर में छोटी बच्ची से बार-बार हारा आर्मी वाला, वीडियो वायरल
स्टोन-पेपर-सिजर में छोटी बच्ची से बार-बार हारा आर्मी वाला, वीडियो वायरल
Embed widget