एक्सप्लोरर

शादी में मिला गिफ्ट खोला तो हुआ जोरदार धमाका, दूल्हे की मौत, दुल्हन जख्मी

18 फरवरी को सौम्य साहू और रीना साहू की शादी हुई थी. दोनों के परिवार बहुत खुश थे. शादी बहुत धूमधाम से हुई थी. दूल्हा और दुल्हन आने वाले जीवन के लिए ख्वाब बुन रहे थे. लेकिन इस हादसे ने सभी कुछ तितर-बितर कर दिया.

बोलनगीर: ओडिशा के बोलांगीर जिले से एक बेहद सनसनीखेज मामला सामने आया है. एक शादी हुई, सभी खुश थे, दुल्हन और दूल्हा मिल कर शादी में मिले तोहफों को खोल रहे थे. तोहफे का एक बक्सा बेहद आकर्षक लग रहा था लेकिन जैसे ही उसे खोला, जोरदार धमाका हुआ. घटना में दूल्हे और उसकी दादी की मौत हो गई है जबकि दुल्हन बुरी तरह से घायल है. पुलिस अब इस पूरे मामले की जांच पड़ताल में लग गई है.

18 फरवरी को सौम्य साहू और रीना साहू की शादी हुई थी. दोनों के परिवार बहुत खुश थे. शादी बहुत धूमधाम से हुई थी. दूल्हा और दुल्हन आने वाले जीवन के लिए ख्वाब बुन रहे थे. लेकिन इस हादसे ने सभी कुछ तितर-बितर कर दिया.

रीना की शादी की मेहंदी अभी उतरी भी नहीं थी कि उसका सिंदूर मिट गया. शुक्रवार दोपहर में दूल्हा-दुल्हन उपहार खोल कर देख रहे थे. उन्हें अंदाजा भी नहीं था कि कोई अनहोनी होने वाली है. एक पैकेट जैसे ही उन्होंने खोला जोरदार धमाका हुआ.

धमाका इतना जोरदार था कि घर की दीवारें तक चटक गईं. घायलों को परिवार के लोग तुरंत अस्पताल लेकर पहुंचे. जहां दादी का तुरंत मृत घोषित कर दिया गया, सौम्य को हायर सेंटर रेफर किया गया लेकिन वह नहीं बच पाए. अब रीना भी मौत से जंग लड़ रही है.

मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच कर रही है. इस घटना में कई पेंच हैं जिन पर पुलिस गौर कर रही है. सबसे पहला ये कि धमाके के लिए किस विस्फोटक का इस्तेमाल किया गया. दूसरा ये कि आखिर इस धमाके के पीछे किसका हाथ है और तीसरा ये कि उसने ऐसा क्यों किया.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 10 घायल, आज फिर अटैक

UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!

अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज

'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 10 घायल, आज फिर अटैक
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 10 घायल, आज फिर अटैक
UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!
UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'

Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?

CJP Protest: पुलिस की कार्रवाई पर भड़के अभिषेक मनु सिंघवी- ‘यह पूरी तरह...’

उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट

Embed widget