एक्सप्लोरर

लड़की ने भाई और जीजा के साथ मिलकर रची अपने ही लिवइन पार्टनर की हत्या की साजिश

राजधानी दिल्ली से कत्ल का एक मामला सामने आया है जिसमें गर्लफ्रेंड ने अपने लिव-इन पार्टनर की हत्या कराई. इसके लिए उसने अपने भाई और जीजा के साथ मिलकर साजिश रची.

नई दिल्लीः राजधानी दिल्ली के अमर कॉलोनी इलाके में बॉयफ्रेंड की हत्या के मामले में पुलिस ने उसकी गर्ल फ्रेंड समेत 2 लोगों को गिरफ्तार किया है. बॉयफ्रेंड की बेरोजगारी उसकी हत्या के कारण बन गई. दरअसल 10 सितंबर को दिल्ली के अमर कॉलोनी इलाके में नेपाली मूल के एक लड़के की लाश घर में खून से लथपथ हालात में मिली थी, पुलिस मौका-ए-वारदात पर पहुँची और जब छानबीन की गई तो पुलिस को पता चला कि मरने वाले का नाम सुनील है और वो लगभग 1 साल से अपनी गर्ल फ्रेंड के साथ लिवइन में रह रहा था.

पुलिस की मानें तो हत्या के समय सुनील की गर्ल फ्रेंड अपनी एक दोस्त से मिलने ग्रेटर नोएडा गई हुई थी, जब वो वापस लौटी और उसने कमरा खोला तब उसे सुनील की हत्या के बारे में पता चला और फिर उसने पुलिस को जानकारी दी.

लाश का पोस्टमार्टम करवाने के बाद पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की, सबसे पहले पुलिस ने सुनील की गर्ल फ्रेंड अनिता से पूछताछ शुरू की, पूछताछ में पुलिस को अनिता पर शक हुआ और जब उसकी कॉल डिटेल निकली गई तो पुलिस का शक यकीन में बदल गया, इसके बाद उससे सख्ती से पूछताछ की गई और अनिता ने अपना जुर्म कुबूल कर लिया. फिर उसने क़त्ल की साजिश की पूरी कहानी सुनाई.

दरअसल सुनील पिछले काफी समय से बेरोजगार था और छोटी छोटी जरूरत के लिए वो अपनी गर्ल फ्रेंड पर निर्भर था, ये बात अनिता को पसंद नही आ रही थी, वो इस बात से काफी ज्यादा परेशान होने लगी थी. उसने ये बात पश्चिम बंगाल में अपने भाई और जीजा को बताई, दोनों दिल्ली आ गए. पहले दोनों 2 दिन तक पहाड़ गंज के एक होटल में रूके, इसके बाद तीनों ने मिलकर सुनील की हत्या का प्लान बनाया.

9 सितंबर की रात को अनिता का भाई और जीजा अमर कॉलोनी में घर पर आए. वहां सुनील भी मौजूद था. लेकिन अनिता घर से ये कह कर निकल गई कि उसे अपनी एक दोस्त से मिलने के लिए ग्रेटर नोएडा जाना है और वो रात को वापस नहीं आएगी, देर रात तक अनिता सुनील के साथ व्हाट्सएप पर चैट करती रही ताकि किसी पर उसको शक ना हो, इसके बाद जब सुनील को नींद आ गई तब अनिता के भाई और जीजा ने सुनील को मौत के घाट उतार दिया और फरार हो गए.

पुलिस ने अनिता, उसके भाई और जीजा को गिरफ्तार कर लिया है अब तीनों अपने गुनाहों की सजा जेल में भुगत रहे हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी

वीडियोज

विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!
Gyanesh Kumar के खिलाफ विपक्ष का तांडव!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
Embed widget