एक्सप्लोरर

कमांडो बता कर लड़कियों से ऐंठता था पैसे, करता था शोषण, हुआ गिरफ्तार

सेना की वर्दी में फोटो अपलोड कर लोगों को ठगने वाले फर्जी कमांडो को आर्मी इंटेलिजेंस ने कानपुर के एक होटल से गिरफ्तार किया है.

कानपुर: सेना की वर्दी में फोटो अपलोड कर लोगों को ठगने वाले फर्जी कमांडो को आर्मी इंटेलिजेंस ने कानपुर के एक होटल से गिरफ्तार किया है. उसके पास से नौ पैरा कमांडो की फर्जी आईडी, सेना की वर्दी, कई फर्जी दस्तावेज और मोहरें मिली हैं. सेना के अधिकारी और खुफिया एजेंसियों के लोग उससे पूछताछ कर रहे हैं.

ओला टैक्सी चालक एक युवक ने मंगलवार को अपने परिचित एक सैन्य अधिकारी से इस संदिग्ध कमांडो के बारे में जिक्र किया. इसके बाद आर्मी इंटेजिलेंस हरकत में आई और कलेक्टरगंज थाना क्षेत्र के नयागंज इलाके में स्थित एक होटल से संदिग्ध को दबोच लिया.

संदिग्ध युवक के पास से नौ पैरा कमांडो की फर्जी आईडी, सेना की वर्दी, कई फर्जी दस्तावेज और मोहरें मिली. आरोपी को कलक्टरगंज थाने लाया गया, जहां पूछताछ में वह अपने को नौ पैरा कमांडो बताने लगा. जब जांच की गई तो आईडी फर्जी निकली. उसके पास से मिले दस्तावेजों में युवक का नाम विवेक कुमार राय है, जो बिहार का रहने वाला है.

पूछताछ में पता चला है कि वह न तो सेना में है न ही किसी विभाग में है. उसने बताया कि वह अपने को कमांडो बताकर लखनऊ, रुड़की सहित कई शहरों में लड़कियों को प्रेम जाल में फंसा चुका है. लड़कियों को वह शादी का झांसी देकर उनसे मोटी रकम लेता है और शोषण करता था.

उसने फेसबुक पर भी कमांडो और सेना की वर्दी वाली फोटो डाल रखी थी, इसके अलावा शादी वाली साइटों पर भी अपने प्रोफाइल में कमांडो बताया है. फिलहाल सेना आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. साथ ही ये भी पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि आरोपी के तार कहीं देश विरोधी गतिविधियों में तो नहीं जुड़े हैं.

ओला चालक ने बताया कि फर्जी कमांडो कई बार उसकी टैक्सी मंगा कर घूमता था. उसके दोस्त सहित कई लोगों से नौकरी के नाम पर झांसा देकर रुपये ऐंठ चुका था. जब काम नहीं बना तो वह अपना ट्रांसफर होने की बात कहने लगा, जिसके बाद शक होने पर उसने शिकायत की.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
JPNIC को लेकर बोले अखिलेश यादव, 'पूरी सरकार ठेके पर...'
JPNIC को लेकर बोले अखिलेश यादव, 'पूरी सरकार ठेके पर...'
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
Box office: अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
JPNIC को लेकर बोले अखिलेश यादव, 'पूरी सरकार ठेके पर...'
JPNIC को लेकर बोले अखिलेश यादव, 'पूरी सरकार ठेके पर...'
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
Box office: अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
ईरान ने US से की हमले न करने की मिन्नतें? ट्रंप के दावे पर तेहरान का जवाब
ईरान ने US से की हमले न करने की मिन्नतें? ट्रंप के दावे पर तेहरान का जवाब
'बिना समय बर्बाद किए...', कावेरी विवाद पर डीके शिवकुमार का बड़ा बयान?
'बिना समय बर्बाद किए...', कावेरी विवाद पर डीके शिवकुमार का बड़ा बयान?
राहुल गांधी पर हुई FIR तो आया TMC का रिएक्शन, कहा - 'सही काम...'
राहुल गांधी पर हुई FIR तो आया TMC का रिएक्शन, कहा - 'सही काम...'
ओलंपिक से कितने अलग कॉमनवेल्थ गेम्स, कितने देश लेते हैं भाग?
ओलंपिक से कितने अलग कॉमनवेल्थ गेम्स, कितने देश लेते हैं भाग?
Embed widget